हरिद्वार: क्या जिले में अभी भी अवैध रूप से अवैध मदरसे चल रहे है ? भगवानपुर क्षेत्र में प्रशासन ने एक अवैध मदरसे को सील किया है वो भी तब जब उक्त अवैध मदरसे को लेकर संचालकों में आपसी हाथापाई हो गई और इसकी खबर जब पुलिस प्रशासन को हुई तब कारवाई हुई।
जानकारी के मुताबिक, बंदरजूड़ गांव में भगवानपुर तहसीलदार ने पुलिस प्रशासन टीम के साथ मिलकर एक अवैध रूप से संचालित हो रहे मदरसे के भवन को सील कर दिया। सीलिंग की कारवाई तब हुई जब संचालकों के बीच झगड़े की खबर जिला प्रशासन तक पहुंची। अवैध मदरसा संचालित स्थल पर पहुंचे बंदरजूड पहुंचे तहसीलदार ने मदरसे के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा लेकिन संचालक कोई भी कागजात नहीं दिखा सके।
तहसीलदार दयाराम ने बताया कि प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर मजहर उल उलूम मदरसे को सील कर दिया है। इस मौके पर कानूनगो लेखराज गुप्ता भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक पिछले बृहस्पतिवार को मदरसा संचालक और इसी से जुड़े दूसरे पक्ष के बीच हुए आपसी मारपीट में चार लोग घायल हो गए थे। तहसीलदार दया राम ने बताया कि अवैध रूप से संचालित उक्त मदरसे के संचालक कोई भी मान्यता संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा पाए इसलिए उसे सील कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है हरिद्वार जिले में धामी सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने 89 अवैध मदरसे बंद करवाए है लेकिन ऐसी भी सूचना है कि जिले में अभी भी दो दर्जन से अधिक अवैध मदरसे संचालित हो रहे है।

















