कहा जाता है कि राजनीति की भी अपनी एक मर्यादा होती है। लेकिन इस कथित मर्यादा नाम की रेखा को भी विपक्ष तार-तार कर रहा है। ताजा मामला पश्चिम बंगाल से हैं, जहां टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सिर तन से जुदा करने की धमकी दे डाली है। उन्होंने सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर बात करते-करते कहा कि अमित शाह का गला काटकर टेबल पर रख देना चाहिए।
पश्चिम बंगाल भाजपा ने टीएमसी सांसद के वीडियो क्लिप को अपने एक्स हैंडल पर पिन कर रखा है। वीडियो के साथ में ही भाजपा ने लिखा कि जब महुआ गृह मंत्री का सिर काटने की बात करती हैं, तो यह टीएमसी की हताशा और हिंसक संस्कृति को उजागर करता है जो बंगाल की छवि को धूमिल कर रही है और राज्य को पीछे धकेल रही है। बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब महु्आ मोइत्रा ने इस तरह का विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी वह लगातार आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण सुर्खियों में रही हैं।
When Mahua talks of beheading the Home Minister, it exposes TMC’s frustration and the violent culture that is tarnishing Bengal’s image and dragging the state behind. pic.twitter.com/pAAw8wEWjz
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) August 29, 2025
कांग्रेस ने भी पीएम मोदी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
गौरतलब है कि विपक्ष सत्ता से बाहर होने के कारण हताशा में जा रहा है। बिहार चुनाव के चलते वहां प्रचार चल रहा है। इसी प्रचार के दौरान हाल ही में कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां पर भी अभद्र टिप्पणी की थी।
















