Jammu and Kashmir Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से 10 से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं। बादल डोडा जिले के थाथरी उप-मंडल में फटा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बादल फटने से इलाके में अचानक से तबाही आ गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। इस घटना की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा जमा हो गया और कई मकान तबाह हो गए।
#WATCH | Doda, Jammu and Kashmir | Continuous heavy rainfall across Doda district has triggered landslides, mudslides, and shooting stones, leading to the closure of several link roads as well as stretches of the national highway. pic.twitter.com/0EuHmW5XNu
— ANI (@ANI) August 26, 2025
बादल फटने से अभी किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है। राहत व बचाव कार्य के लिए टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। प्रशासन ने कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। डोडा में बादल फटने के बाद कई घर पानी में बह चुके हैं और कुछ मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। किश्तवाड़ में भी बादल फटा है। जिले के ऊपरी इलाके में तबाह हुए मकानों से स्थानीय लोग अपना कीमती सामान निकालकर किसी सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि रामबन इलाके में भी भारी भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले उत्तराखंड से लेकर हिमाचल तक कई जगहों पर बादल फटने से भारी तबाही मच चुकी है। उत्तराखंड के थराली में बादल फटने से कई लोगों की जान चले गई थी और भारी तबाही मची थी।

















