धराली बाढ़ पर मुस्लिम युवकों द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ हिंदू समर्थक संगठनों ने पुलिस प्रशासन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उत्तरकाशी के धराली में हुई प्राकृतिक त्रासदी पर हास्यपूर्ण टिप्पणी करने वालों के खिलाफ हिंदू समर्थक सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने अपना रोष व्यक्त किया है।

देहरादून शहर के बजरंग दल नेता विकास वर्मा ने कहा कि उत्तरकाशी के धराली में घटित प्राकृतिक त्रासदी से जहां पूरा उत्तराखंड और पूरा देश भारतीय सेना के जवानों और आम लोगों के संकट पर दुख और पीड़ा व्यक्त कर रहा है। इस पर मुस्लिम समुदाय के कई देश विरोधी तत्वों द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर इस त्रासदी में भारतीय सैनिकों व आम लोगों की मौत व क्षेत्र के आम लोगों की जान जाने पर आपत्तिजनक, अभद्र व हास्यपूर्ण टिप्पणियां की जा रही हैं, जिसके विरोध में सामाजिक संगठनों ने देहरादून जिले के नगर कोतवाली में आपत्तिजनक पोस्ट लिखने वालों के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके द्वारा लिखी गई आपत्तिजनक पोस्ट के स्क्रीनशॉट नगर कोतवाली में शिकायती पत्र के साथ दिए और थाना प्रभारी प्रदीप पंत से उक्त सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। बजरंग दल के विकास वर्मा ने कहा कि अगर पुलिस द्वारा इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश के सभी सामाजिक व धार्मिक हिंदू संगठन एक बड़े आंदोलन के लिए लामबंद होंगे क्योंकि मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जिस प्रकार की अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं, उससे समाज में सांप्रदायिक सौहार्द को चुनौती मिलती नजर आ रही है। रुद्रसेना के राकेश उत्तराखंडी ने भी मुश्किल वक्त में सोशल मीडिया पर मुस्लिम संगठनों द्वारा की जा रही अभद्र टिप्पणियों पर नाराजगी जताई है।
सामाजिक कार्यकर्ता शलेंद्र डोभाल, मीनू ढिधान, सुनीता बिष्ट, निखिल, आचार्य विपुल बंगवाल, राजेश सोमवंशी, आशीष बलूनी, राघव उपाध्याय, सौरभ गौतम, हर्ष सहगल, गौरव तोमर, ऋषभ उपाध्याय, सोनू, मनोज, विशाल वाल्मिकी आदि थे।

















