देहरादून । एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में बहरूपियों के विरूद्ध लगातार बढ़ रहा दून पुलिस की कार्यवाही में ऑपरेशन कालनेमि के तहत 10 फर्जी ढोंगियों को दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दबोचा गया है।
धोखे की साजिश और पैसों की ठगी
एसएसपी अजेय कुमार के अनुसार अभियुक्तों द्वारा साधु संतों का छद्म भेष धारण कर लोगों को धार्मिक बातों से बरगलाकर, उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाकर उनसे पैसे व अन्य सामान की मांग की जा रही थी।
सीएम धामी के निर्देश पर अभियान
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर देवभूमि उत्तराखंड में धर्म की आड़ पर लोगों की धार्मिक भावनाओं/आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले छद्म भेष धारियों के विरूद्ध “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस की बड़ी सफलता
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक: 30-07-25 को पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में साधु संतों, फकीरों के भेष में घूमते हुए लोगों को अपनी धार्मिक बातों में उलझाकर उन्हें बरगलाने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने के नाम पर उनसे पैसों व अन्य सामान की मांग करने वाले 10 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ढोंगी बाबाओं में 07 गैर राज्य के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-
- 01- प्रमोद सिंह पुत्र मकरंद सिंह निवासी बैकुंठा सियाथू, थाना डोला, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश,
- 02- सोनी सिंह पत्नी प्रमोद सिंह निवासी उपरोक्त
- 03- अभय नाथ पुत्र होरी लाल निवासी ग्राम मलावा, थाना मलावा, हरदोई, उत्तर प्रदेश।
- 04- दिनेश कुमार दास पुत्र स्व० बैसाखी दास निवासी ग्राम भगवानपुर, थाना संहिता, जिला भागलपुर, बिहार।
- 05- संजय पुत्र श्री पालूराम निवासी गांव गढ़ सैनाई, थाना सेक्टर 13/17 पानीपत, जिला पानीपत, हरियाणा।
- 06- अनिल कुमार पुत्र संतलाल निवासी मोहल्ला हंसी तहसील हसी, जिला हिसार, हरियाणा।
- 07- एन० अजीत कुमार पुत्र एम० नागराजन निवासी बांगरपेट, थाना बांगरपेट कॉलर गोल्ड फील्ड, जिला कोलर, कर्नाटक।
- 08- अशोक कुमार पुत्र जगन निवासी गली नंबर 3 टर्नर रोड राम मंदिर, क्लेमेंट टाउन, देहरादून।
- 09- बलवंत बाबा पुत्र सेवाशीष निवासी रोड़ी बेलवाला, हरिद्वार।
- 10- मयंक कुमार जोशी पुत्र हरीश चन्द्र जोशी निवासी ग्राम छिना, धारानौला, अल्मोड़ा।
कानूनी कार्रवाई और आगे की कार्यवाही
सभी के खिलाफ कानूनी धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।












