सरकार ने हाल ही में यह फैसला लिया है कि अब जन वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाला फ्री राशन केवल उन्हीं लोगों को दिया जाएगा जिनका राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि जो लोग गलत तरीके से या फर्जी राशन कार्ड बनवाकर सरकारी लाभ ले रहे हैं, उन्हें रोका जा सके और सही व पात्र लोगों को ही यह लाभ मिले। अगर आप भी फ्री राशन लेना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि आप अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा लें। अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है, तो जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लें, वरना भविष्य में आपका राशन बंद हो सकता है।
आधार लिंकिंग क्यों जरूरी है?
कई लोग झूठी जानकारी देकर फर्जी राशन कार्ड बनवा लेते हैं और सरकारी लाभ उठाते हैं। आधार से लिंक होने पर एक व्यक्ति के नाम पर एक ही कार्ड रहेगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि जो परिवार वाकई जरूरतमंद हैं, उन्हें ही फ्री राशन मिले और वो भी समय पर। आधार लिंकिंग से सरकार को वितरण प्रणाली पर बेहतर निगरानी रखने में मदद मिलती है। जिन लोगों के नाम कई बार राशन कार्ड में दर्ज हैं, उन्हें हटाया जा सकेगा। अब आप राशन कार्ड के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हर राज्य की अपनी अलग राशन कार्ड की वेबसाइट होती है। जैसे अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, तो आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा- https://fcs.up.gov.in। अगर आप किसी अन्य राज्य से हैं, तो गूगल पर अपने राज्य का नाम लिखें और उसके आगे “राशन कार्ड पोर्टल” जोड़कर सर्च करें। उदाहरण: “बिहार राशन कार्ड पोर्टल”। जैसे: “मध्य प्रदेश राशन कार्ड पोर्टल”। राज्य की वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले अपने राज्य की राशन कार्ड वेबसाइट खोलें।
अगर आपने पहले से पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) किया है, तो लॉगिन करें। अगर नहीं किया है, तो ‘New Registration’ पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर आदि भरकर नया खाता बनाएं। लॉगिन करने के बाद आपको ‘e-KYC’ का विकल्प दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें। फिर अपने आधार कार्ड का 12 अंकों वाला नंबर दर्ज करें। इसके बाद आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP (एक बार उपयोग होने वाला पासवर्ड) आएगा। उस OTP को दर्ज करें। कुछ राज्यों में आपको ये दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत हो सकती है- आपकी फोटो, पहचान पत्र (जैसे आधार या वोटर आईडी), निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड की कॉपी। सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। सफलतापूर्वक लिंकिंग होने पर वेबसाइट पर कन्फर्मेशन मैसेज दिखेगा। साथ ही, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी SMS के जरिए सूचना भेजी जाएगी। अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप अपने नजदीकी राशन डीलर, CSC केंद्र या जन सेवा केंद्र पर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहां आपको अपना आधार और राशन कार्ड साथ ले जाना होगा।















