प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को भारत विकास परिषद, ग्रेटर मयूर विहार शाखा ने श्री राम मंदिर, पाकेट-1, दिल्ली के प्रांगण में एक विशाल योग शिविर का सफल आयोजन किया।
शिविर में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को टी शर्ट, फल एवं जूस वितरित किया गया। शिविर में योग की विभिन्न मुद्राएं कराई गईं एवं योग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सचिव (पर्यावरण) रवि मोहन गर्ग, जिला मयूर विहार के संयोजक मुकेश अग्रवाल, शाखा के संरक्षक सुनील गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक सुनील गर्ग सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता दिखाई।

















