रुद्रप्रयाग: जनपद के घोलतीर क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक बस अनियंत्रित होकर उफनती अलकनंदा नदी में जा गिरी। राहत और बचाव में लगी टीमों ने अब तक कुल 3 यात्रियों के शव को बरामद कर लिया है। हादसे के वक्त बस में कुल 20 लोग सवार थे। अब तक कुल 8 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। 12 की तलास की जा रही है।
उफान पर है अलखनंदा
मानसूनी बारिश के चलते अलखनंदा नदी का जलस्तर उफान पर है। बताया जा रहा है कि बस में कई यात्री सवार थे और हादसे के वक्त तेज बारिश के चलते नदी का जलस्तर भी उफान पर है। नदी के तेज बहाव में यात्री कहां तक बह गए, इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के गोताखोर अलखनंदा में कांबिंग कर रहे हैं।
पांच लोगों को बचाए जाने की सूचना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के दौरान करीब पांच लोग बस से छिटककर बाहर गिर गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा रेस्क्यू किए जाने की सूचना है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस-आपदा राहत दल मौके पर पहुंच चुके हैं।
8 लोग बुरी तरह से घायल
इस हादसे में 8 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। घायलों का विवरण-
1- दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
2- हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
3- ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
4- अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
5- सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
6- भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
7- पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
8- सुमित कुमार (चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।
फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है, लेकिन नदी के तेज बहाव के चलते कार्य में भारी दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन की ओर से अभी तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन कई लोगों के लापता होने और डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और शासन-प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।













