लंदन के मेयर सादिक खान को हाल ही में वहां के किंग ने नाइटहुड की उपाधि दी है। वह पाकिस्तानी मूल के हैं। सादिक खान ने इस उपाधि को पाने के बाद शुक्रिया अदा किया और यह भी लिखा कि कभी भी इस सम्मान की कल्पना नहीं की। हालांकि उन्होंने एक्स पर अपनी इस पोस्ट को केवल ऐसा रखा है कि कुछ लोग ही इसका उत्तर दे सकें।
सादिक को नाइटहुड की उपाधि को लेकर ब्रिटेन के आम लोगों मे गहरा असंतोष है। वे प्रश्न कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया गया? आखिर वह ऐसी कौन सी उपलब्धि है, जिसके कारण सादिक खान को नाइटहुड की उपाधि दी गई? एक शहर को बर्बाद करने के बाद नाइटहुड की उपाधि पाकर कैसा लगता है? एक यूजर ने लिखा कि सादिक खान का वादा। अगर आप दुनिया के सबसे महान शहर को बर्बाद करोगे, एक मिलियन मुस्लिम जाहिल लोगों को आयात करोगे, उन्हें सड़कों पर दंगे करने दोगे, और उन्हें चोरी, डकैती और बलात्कार करने दोगे और फिर राजा से यह प्रतीक्षा करना कि वह आपको सम्मानित करेंगे, तो आप सब कुछ पा सकते हैं।
एक यूजर ने इसे सबसे बड़ा चुटकुला कहा। सोशल मीडिया पर ऐसे प्रश्नों की बाढ़ है जो यह पूछ रहे हैं कि आखिर सादिक खान को नाइटहुड क्यों मिला? एक यूजर ने लिखा कि अगर आप राजधानी को किसी तीसरी दुनिया के कूड़ेदान मे बदल सकते हैं, तो भी आप निजी तौर पर ऊंचाई पर जा सकते हैं।
एक यूजर ने लिखा कि सादिक खान को नाइटहुड मिला, मगर यही सम्मान केन लिविंगस्टोन और बोरिस जॉनसन को क्यों नहीं दिया गया? क्या सादिक खान में कुछ विशेष है या उसने कुछ विशेष काम किया है? या फिर हमारे पास सम्मान में भी अब टू टायर सिस्टम है?
ब्रिटेन में दंड के लिए टू टायर सिस्टम लागू होने जा रहा था, जिसे टाल दिया गया, क्योंकि उसे लेकर काफी विवाद हो गया था। इसके लागू होने का मतलब था कि स्थानीय लोगों को या कुछ लोगों को एक ही अपराध के लिए अधिक सजा, किसी को कम। हालांकि लोगों का कहना है कि ब्रिटेन में Two Tier जस्टिस सिस्टम अभी भी है। हाल ही में निर्वाचित रिफॉर्म यूके की सांसद सारा पोछिन ने कहा था कि शत प्रतिशत ब्रिटेन में Two Tier जस्टिस सिस्टम और टू टायर नीति निर्माण भी है। वे 20 सालों से मजिस्ट्रेट हैं और उन्होंने यह देखा है कि अब यह और और घिनौना होता जा रहा है।
अब सादिक खान को दी गई नाइटहुड की उपाधि पर भी लोग पूछ रहे हैं कि क्या ऐसा कुछ सम्मान और उपाधि में भी है। एक यूजर ने लिखा कि सादिक खान को आज नाइट हुड मिला है। यह वही आदमी है जिसने यह पूछे जाने पर कि कितने ग्रूमिंग गैंग्स लंदन में हैं, प्रश्न को टाल दिया था। सादिक खान समस्या का हिस्सा है। हमें राष्ट्रीय जांच चाहिए।
Sadiq Khan received a knighthood today.
This is the same man who was asked how many grooming gangs there are in London and he COMPLETELY dodged the question.
He then voted AGAINST a *fully costed* local inquiry.
Sadiq Khan is part of the problem.
We need a national inquiry. pic.twitter.com/sdWIZqBqDF— Lee Harris (@LeeHarris) June 10, 2025
एक यूजर ने लिखा कि पिछले 9 वर्षों में:
घरों मे सप्लाइ में कुछ भी वृद्धि नहीं है,
ट्यूबस पर हर जगह ग्रैफिटी मिलगी,
हर एक घंटे में एक बलात्कार,
हर 30 मिनट में एक चाकूबाजी की घटना।
एंटी-सेमिटिज्म चरम पर
हर 6 मिनट में एक फोन चोरी
और इसके बाद भी सादिक खान को नाइटहुड मिला है।
आखिर ऐसा कारण क्या है? ब्रिटेन में लोग हैरान हैं और प्रश्नों से भरे हुए हैं। लंदन में लगातार जिहादी घटनाएं बढ़ रही हैं और एक खबर भी आई थी कि जिसमें कहा गया था कि लंदन अब सुरक्षित नहीं रह गया है। हाल ही में पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा की कार का शीशा तोड़कर महंगे बैग आदि चुरा लिए गए थे।











