'बीच और पूल पर बुर्किनी पहनो' : सीरिया की नई सरकार ने महिलाओं के कपड़ों पर चलाया चाबुक, जारी किया मजहबी फरमान
September 2, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

‘बीच और पूल पर बुर्किनी पहनो’ : सीरिया की नई सरकार ने महिलाओं के कपड़ों पर चलाया चाबुक, जारी किया मजहबी फरमान

सीरिया की इस्लामिस्ट सरकार ने बीच और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के लिए बुर्किनी ड्रेस कोड लागू किया, लोगों ने मजहबी कट्टरता पर उठाए सवाल

Written byसोनाली मिश्रासोनाली मिश्रा
Jun 11, 2025, 11:09 pm IST
inविश्व

सीरिया में असद सरकार को गिराकर आई नई सरकार ने मजहबी कट्टरता महिलाओं पर दिखानी आरंभ कर दी है। अब वहाँ पर महिलाओं के लिए नया ड्रेस कोड या कहें कपड़ों के नियम आए हैं। सीएनएन के अनुसार सीरिया ने मंगलवार को महिलाओं के वस्त्रों को लेकर एक नया सर्कुलर जारी किया है।

सरकार की तरफ से यह कहा गया है कि महिलाएं सार्वजनिक समुद्र तटों अर्थात बीच पर पूरे शरीर को ढकने वाला बुर्किनी पहनें या फिर पूरे शरीर को ढाककर रखें। दिसंबर 2024 में वहाँ पर असद की सरकार को गिराकर इस्लामिस्ट विद्रोहियों ने सत्ता हासिल की थी।

और उसके बाद कई वीडियो सामने आए थे जिनमें अल्पसंख्यक महिलाओं के साथ तमाम अत्याचार दिख रहे थे। अब छ महीने बाद सीरिया की सरकार ने महिलाओं को लेकर कट्टरपंथी कदम उठाया है। सीरिया की टुरिज़म मिनिस्ट्री ने महिलाओं के लिए जो नए नियम बनाए हैं, वह “जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाए हैं।“

इसमें लिखा है कि-

“सार्वजनिक समुद्र तटों और पूलों पर आने वाले आगंतुकों, चाहे वे पर्यटक हों या स्थानीय लोग, को उचित स्विमवियर पहनना आवश्यक है जो लोगों की पसंद और समाज के विभिन्न वर्गों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हों। सार्वजनिक समुद्र तटों और पूलों पर अधिक शालीन स्विमवियर (बुर्किनी या स्विमसूट जो शरीर के अधिक भाग को ढकते हैं) ही पहने जाएं।

टुरिज़म मिनिस्टर मजेन अल सलहनी ने फ़ेसबुक पर इन दिशानिर्देशों के विषय में कहा। निर्देश में कहा गया है- “समुद्र तट और अन्य स्थानों के बीच चलते समय, स्विमसूट के ऊपर बीच कवर-अप या ढीले-ढाले रोब (महिलाओं के लिए) पहनना आवश्यक है।”

मगर ऐसा नहीं है कि लड़कियों के लिए ही केवल नियम बनाए गए हैं। पुरुषों के लिए लिए भी कट्टरपंथी नियम बनाए गए हैं। अब पुरुषों के लिए भी कपड़ों के नियम हैं। नए दिशा-निर्देशों के तहत पुरुषों को शर्ट पहनना आवश्यक है, जिसमें कहा गया है कि “तैराकी क्षेत्रों, होटल लॉबी और खाद्य सेवा क्षेत्रों के बाहर सार्वजनिक क्षेत्रों में टॉपलेस कपड़ों की अनुमति नहीं है।”

निर्देश के अनुसार समुद्र तटों और पूलों के बाहर सार्वजनिक क्षेत्रों में, कंधों और घुटनों को ढकने वाले ढीले कपड़े पहनना बेहतर होता है, और पारदर्शी या बहुत तंग कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

हालांकि ये निर्देश केवल सार्वजनिक स्थानों पर ही लागू होंगे। 4 स्टार होटल और रेसॉर्टस जैसे इंटरनेशनल और प्रीमियम होटल्स पर ये नियम लागू नहीं होंगे। और वहाँ पर पूरी तरह से पश्चिमी स्विमवियर पहने जा सकते हैं।

हालांकि ये नियम यह नहीं बताते हैं कि यदि इन नियमों का पालन नहीं किया गया तो क्या होगा?

यह ज्ञात होना चाहिए कि सीरिया की कथित परिवर्तन करने वाली सरकार हयात ताहिर अल शम की सरकार है, इस गठबंधन को अल-नुसरा फ्रंट कहा जाता है, और हयात ताहिर अल शम को यूके और अमेरिका ने आतंकी संगठन घोषित किया हुआ था।

हालांकि इन नियमों को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। अरबवीकली पोर्टल ने सोशल मीडिया पर आई प्रतिक्रियाओं को लिखा है। शजा नामक महिला ने लिखा कि सीरिया एक उदार और खुला देश है और इसमें सभी लोगों को बिना किसी बाधा के सम्मिलित करना चाहिए और मिनिस्ट्री को अपने फैसले पर दोबारा सोचना चाहिए।

वहीं एक आदमी याहया ने लिखा कि नए नियमों का स्वागत है क्योंकि सीरियाई समाज की तहज़ीब की इज्जत सभी को करनी चाहिए।

सीरिया में धीरे-धीरे मजहबी कट्टरता पाँव पसार रही है। मई में ही दमिश्क में एक बार पर हमला हुआ था और हमलावर मजहबी तकरीरें कर रहे थे और साथ ही वे यह भी मांग कर रहे थे कि शराब परोसने वाले सभी बार राजधानी में बंद हो जाने चाहिए।

यह बहुत हैरानी की बात है कि कथित आजादी के नाम पर जो इस्लामिक क्रांति होती हैं, उनमें सबसे पहले निशाना महिलाओं को ही क्यों बनाया जाता है? क्योंकि उनकी आजादी पर प्रतिबंध लगाया जाता है? अभी हाल ही में बांग्लादेश की प्रोफेसर जुबैदा नसरीन का इंटरव्यू वायरल हुआ था, जिसमें उन्होनें कहा था कि शेख हसीना सरकार के जाने के बाद वहाँ की महिलाओं का जीना मुश्किल हो गया है।

शेख हसीना के जाने के बाद जैसे बांग्लादेश में मजहबी ताकतें हावी हो रही है और सरकार को अपने कब्जे में ले रही हैं, वैसा सीरिया में शायद ही लगे क्योंकि सीरिया में तो खुद ऐसा संगठन सरकार में है जिसे यूके और अमेरिका की सरकार ने आतंकवादी घोषित कर रकहा था।

यहाँ पर तो कट्टरपंथी संगठन सरकार में है ही और मार्च में ही सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल सहारा ने एक नए अंतरिम संविधान पर हस्ताक्षर किये थे, जिसमें पाँच वर्षों के बदलाव वाले चरण के लिए इस्लामिस्ट शासन को अनिवार्य कर दिया गया था।

Topics: HTS government SyriaSyria women restrictionsnew dress rules Syria beachesSyrian constitution 2025सीरिया महिलाओं पर ड्रेस कोडHayat Tahrir al-Sham regimeबुर्किनी ड्रेस फरमानreligious extremism Syriaहयात ताहिर अल शम सरकारसीरिया कट्टरपंथी नियममहिलाओं की आजादी खतरे मेंSyria burkini dress codeIslamist rule Syria
Share1
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

पाकिस्तान में झूठी इज्जत के नाम पर की जा रही महिलाओं की हत्या

घर की ‘इज्जत’ और महिलाओं का कत्ल: हिना की हत्या के बाद पाकिस्तान में भड़का गुस्सा

naxsalwad

नकाब के पीछे छिपा नक्सल तंत्र

ब्रिटेन में बाल विवाह के आंकड़ों से मचा हड़कंप

ब्रिटेन में पांच साल में 100 से ज्यादा बच्चों की हुई शादी? कई की उम्र 5 साल से भी कम, आंकड़ों से मचा हंगामा

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

पंजाब के सीएम हाउस में भ्रष्टाचार को लेकर ईडी ने पंजाब पुलिस को लिखा तीसरा पत्र, FIR दर्ज करने को कहा

श्रीकृष्ण की पहचान का हिस्सा कैसे बना मोरपंख? जानिए इसके पीछे छिपी रोचक कहानी

सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

राम मंदिर ट्रस्ट: पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा पहले CEO, ऑपरेशन सिंदूर में संभाली कमान, गोविंद देव जी महासचिव बने

Central Asia में भारत की बढ़ती ताकत, मोदी के दौरे से बदलेगा समीकरण

3 सितंबर का पंचांग

3 सितंबर का पंचांग: शीतला सप्तमी पर बन रहा रवि योग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

पूर्वोत्तर की 7 बहनों पर किसकी नजर? मिशनरी एजेंडा, अलगाववाद और RSS

आंखों में रोशनी नहीं, लेकिन आवाज में जुनून; सुनील लोधी के भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ ने फिल्म को बनाया ब्लॉकबस्टर

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies