आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम सभी सेहतमंद रहने की कोशिश तो करते हैं लेकिन अक्सर सही खानपान की जानकारी की कमी रह जाती है। अगर आप दिन की शुरुआत कुछ हेल्दी और नेचुरल चीज से करना चाहते हैं, तो अंकुरित अनाज यानी स्प्राउट्स (Sprouts) को अपनी सुबह की डाइट में जरूर शामिल करें। खासकर खाली पेट स्प्राउट्स खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
स्प्राउट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को एक्टिव करता है। खाली पेट इन्हें खाने से पेट साफ रहता है, कब्ज की समस्या दूर होती है और गैस या अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन घटाने की कोशिश में हैं तो खाली पेट स्प्राउट्स खाना एक स्मार्ट चॉइस है। ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं जिससे अनहेल्दी स्नैक्स खाने की आदत कम हो जाती है। साथ ही इनमें कैलोरी कम और पोषक तत्व ज़्यादा होते हैं।
इम्युनिटी बूस्ट
स्प्राउट्स में विटामिन C, A और ज़िंक जैसे तत्व होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। सुबह खाली पेट इन्हें खाने से शरीर दिनभर की बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार रहता है।
एनर्जी
स्प्राउट्स में आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स होते हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। दिन की शुरुआत अगर इनसे की जाए तो शरीर में थकान कम महसूस होती है और मानसिक रूप से भी ताजगी बनी रहती है।
त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
खाली पेट स्प्राउट्स खाने से शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इसका असर सीधा त्वचा और बालों पर दिखाई देता है। त्वचा ग्लो करने लगती है और बाल मजबूत व घने बनते हैं।
(इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।)











