हल्द्वानी का बनभुलपुरा एक बार फिर से सुर्खियों में है इस बार मामला नाबालिग हिन्दू लड़की के धर्म परिवर्तन करवाने को लेकर है। यूपी और उत्तराखंड पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से राजस्थान के बसई के रहने वाले पीड़ित परिवार की 15 वर्षीय बेटी यूपी के थाना पारा क्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोपी युवक हमजा खान, नाबालिग को बहला-फुसलाकर 4 अप्रैल को अपने साथ हल्द्वानी (नैनीताल) ले गया। वहां उसने लड़की का धर्म परिवर्तन करवाकर उसका नाम सानिया हमजा खान रखा और मौलवी की मदद से निकाह पढ़वा लिया, ऐसा बताया गया कि ये सब कार्य बनभूलपुरा की एक मस्जिद में सम्पन्न कराए गए।
पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी पारा (यूपी) में पढ़ाई कर रही थी। यहां रहने वाला हमजा खान नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर हल्द्वानी ले गया और जबरन उससे कलमा पढ़वाया। क्योंकि उसे यह सब पढ़ना नहीं आता था उसे दोहरा के कलमा पढ़वाया गया। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि हमजा खान ने उनकी नाबालिग बेटी को निशाना बनाया और उसे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर की एक मस्जिद में ले जाकर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया। परिवार का कहना है कि जब वह मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे तो शुरू में पुलिस ने लापरवाही बरती। पीड़िता की मां ने रोते हुए कहा, “हमारी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया। उसकी जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश की गई। पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की.”।
उधर पारा थाने के प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी हमजा खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित का स्वास्थ्य परीक्षण करा लिया गया है और उसका बयान भी दर्ज कर लिया गया है।
बरहाल यह मामला उत्तराखंड में चर्चा का विषय बन गया है।पीड़िता की मां ने ये भी कहा, “मेरी बेटी अभी बच्ची है। उसे बहला कर ले जाया गया और उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया। हम चाहते हैं कि दोषी को कड़ी सजा मिले। ताकि कोई और परिवार इस दर्द से न गुजरे।” पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर रखा है और दोनों राज्यों की पुलिस इस मामले में संवाद कर आगे की जांच कर रही है।

















