स्वास्थ्य

भूलकर भी न पिएं कार में रखी प्लास्टिक की बोतल का पानी, जानिए वजह

अगर आप कार में सफर करते समय प्लास्टिक की बोतल से पानी पीते हैं, तो यह आदत आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

Published by
Mahak Singh

अगर आप कार में सफर करते समय प्लास्टिक की बोतल से पानी पीते हैं, तो यह आदत आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब कार को तेज़ धूप में पार्क किया जाता है, तो कार के अंदर का तापमान बहुत अधिक हो जाता है। ऐसे में अगर प्लास्टिक की बोतल अंदर रह जाती है, तो उसमें मौजूद खतरनाक रसायन पानी में घुलने लगते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में मुंबई के ग्लेनीगल्स अस्पताल की डॉ. मंजूषा अग्रवाल कहती हैं कि गर्मी के कारण प्लास्टिक से बिस्फेनॉल-ए (BPA) और एंटीमनी जैसे ज़हरीले रसायन पानी में मिल जाते हैं। जब हम यह पानी पीते हैं, तो ये रसायन धीरे-धीरे शरीर में जमा हो जाते हैं। इससे हार्मोन का संतुलन बिगड़ सकता है और कई तरह की बीमारियाँ हो सकती हैं। वोखार्ड्ट अस्पताल, मुंबई की डॉ. रितुजा उगलमुगले बताती हैं कि ज़्यादातर प्लास्टिक बोतलें PET (पॉलीएथिलीन टेरेफ्थेलेट) से बनी होती हैं।

जब गर्मी में ये बोतलें गर्म होती हैं, तो इनसे BPA और एंटीमनी जैसे हानिकारक पदार्थ पानी में घुल जाते हैं। BPA एक रसायन है जो हमारे शरीर के हार्मोन को असंतुलित कर सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म गड़बड़ा सकता है और दिल की बीमारियाँ या डायबिटीज़ जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। एंटीमनी एक धातु है जो पेट में जाकर एंज़ाइम को नुकसान पहुँचाती है और ज़हरीले तत्व बनाती है, जिससे पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है।

क्या करें?

कभी भी प्लास्टिक की बोतल को कार में गर्मी में न छोड़ें। स्टील या ग्लास की बोतल का इस्तेमाल करें। अगर प्लास्टिक बोतल है तो उसे ठंडी जगह पर रखें और गर्म होने पर उसका इस्तेमाल न करें।

Share

Recent News