इस साल चारधाम यात्रा में केदारनाथ धाम किए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग आगामी 8 अप्रैल को खुलेगी। इस बार यात्रा प्रबंधन ने 5 प्रतिशत किराए में वृद्धि की है। जानकारी के मुताबिक सिरसी से केदारनाथ 6061, फाटा से केदारनाथ 6063 और गुप्तकाशी से केदारनाथ 8533 रु किराया आने जाने का निर्धारित किया गया है।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन बोर्ड ने बुकिंग के लिए केवल IRCTC आईआरसीटीसी को अधिकृत किया है।
राज्यसरकार देहरादून सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट और जौलीग्रांड एयरपोर्ट से भी केदारनाथ हेली सर्विस शुरू किए जाने की भी संभावनाएं तलाश रही है। उत्तराखंड सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग के लिए तीर्थयात्री केवल आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही बुकिंग कराएं। उल्लेखनीय है कि पिछली बार हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर कई लोग साइबर अपराध का शिकार हुए थे।

















