विवादित ध्रुव राठी की विश्वसनीयता क्यों है संदिग्ध..?
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम मत अभिमत

विवादित ध्रुव राठी की विश्वसनीयता क्यों है संदिग्ध..?

ध्रुव राठी क्या करते हैं, इसकी कोई जानकारी परिवार वालों के पास नहीं है। मतलब ध्रुव के वीडियो ही नहीं, उसकी अपनी कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है

Written byआशीष कुमार 'अंशु'आशीष कुमार 'अंशु'
Apr 2, 2025, 07:55 pm IST
in मत अभिमत
Case Filed against Dhruv Rathi

ध्रुव राठी

कथित धर्मगुरु बाबा रामपाल और ध्रुव राठी दोनों ही सोनीपत के शिव नगरी धनाना गांव से हैं लेकिन जब प्रबुद्ध समाज गांव के प्रमुख और सम्मानित लोगों का नाम लेता है, उसमें ना रामपाल का नाम आता है और ना ध्रुव राठी का। पिछले दिनों जब उनके गांव जाना हुआ। वहां स्थानीय लोगों और ध्रुव के परिवार से बातचीत करते हुए कई बातें चौंकाने वाली लगी। सबसे अधिक चौंकाने वाली बात यह थी कि ध्रुव दुनिया भर में इतने लोकप्रिय हैं लेकिन उनके गांव में रहने वाले सैनी, कश्यप, कुम्हार, वाल्मिकी परिवार के लोगों को पता भी नहीं कि इस नाम का कोई युवक उकने गांव संबंध रखता है। गांव की दो गलियों में रहने वाले लगभग 300 राठी परिवारों में उसका सम्मान जरूर है लेकिन ध्रुव के इन रिश्तेदारों को भी उनकी अधिक जानकारी नहीं है। उन्हें यह तक पता नहीं कि ध्रुव इकलौते भाई हैं या फिर उनका एक भाई और है। जिसका नाम आकाश राठी है।

राठी परिवार ने ध्रुव को पहली बार तब देखा जब गुड़गांव के एक मॉल में शादी के बाद उन्होंने बुलाया। परिवार के लोगों ने घर नहीं देखा। वे शादी में शामिल होकर वापस लौट आए। उस दिन भी राठी परिवार के लोगों ने देखा जब वे तीन घंटे के लिए गांव में विलेज टूरिज्म पर आए थे। यही दो मौके थे, बीते दो दशक में जब ध्रुव राठी का चेहरा उनके रिश्तेदारों ने देखा था।

ध्रुव राठी के दादा और दादी रोहतक में रहते हैं। उनके संबंध में परिवार वालों के पास सबसे अधिक जानकारी है। वे गांव से सीधे जुड़े हुए हैं। ध्रुव के पिता राज सिंह राठी उर्फ राजू फरीदाबाद रहते हैं या गुड़गांव इसे लेकर भी परिवार एकमत नहीं है। यह तय है कि परिवार के किसी व्यक्ति को उन्होंने घर नहीं बुलाया। वे क्या काम करते हैं, इसकी भी कोई जानकारी परिवार वालों के पास नहीं है। मतलब ध्रुव राठी के वीडियो ही नहीं, उसकी अपनी कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है।

लाखों लोग उसे सुनते और अमल करते हैं

ध्रुव राठी एक निजी व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि एक इंफ्लूएंसर हैं। जिनकी बात लाखों लोग सुनते हैं और उन पर अमल करते हैं। उकने कई वीडियो को देखने वालों की संख्या एक करोड़ से अधिक है। उनके फॉलोअर्स की संख्या 2 करोड़ 80 लाख है। इस वजह से उनके लिए पारदर्शिता बेहद जरूरी है। एक सार्वजनिक व्यक्ति के तौर पर उनकी राय का व्यापक प्रभाव होता है, और अगर उनकी निजी जानकारी—जैसे कि उनके परिवार के सदस्यों की राजनीतिक संबद्धताएं। यदि ध्रुव की निष्पक्षता को प्रभावित करती हैं, तो यह उन्हें देखने और सुनने वालों को जानना चाहिए। इस जानकारी के साथ उनकी राय को सही संदर्भ में समझना आसान हो सकता है। इसलिए, उनकी विश्वसनीयता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ध्रुव से पारदर्शिता की मांग सही है।

पारदर्शिता क्यों जरूरी है?

ध्रुव राठी एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया कार्यकर्ता हैं। वे खुद को निष्पक्ष बताते हैं, लेकिन अगर उनके परिवार की राजनीतिक संबद्धताएं उनकी राय को प्रभावित करती हैं, तो यह उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठा सकता है। उदाहरण के लिए, अगर उनके पिता अल्ट्रा लेफ्टिस्ट हैं, तो उनकी राय को पक्षपातपूर्ण माना जा सकता है। ऐसे में, पारदर्शिता लोगों को यह समझने में मदद करती है कि उनकी राय कितनी स्वतंत्र और निष्पक्ष है।

रवीश कुमार का उदाहरण

रवीश कुमार के मामले को देखें। उनके भाई पंडित ब्रजेश पांडेय कांग्रेसी हैं और यह जानकारी सार्वजनिक होने के बाद उनके द्वारा कांग्रेस का बचाव करना पक्षपातपूर्ण माना जा सकता है। अगर यह जानकारी सामने नहीं आई होती, तो शायद उनकी निष्पक्षता पर सवाल नहीं उठते। यह उदाहरण दिखाता है कि किसी सार्वजनिक व्यक्ति के परिवार की राजनीतिक संबद्धताएं उनकी विश्वसनीयता को प्रभावित कर सकती हैं। ठीक इसी तरह, ध्रुव राठी के पिता की राजनीतिक विचारधारा, उनकी राय की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकती है, और इसलिए इसकी जानकारी सार्वजनिक होना जरूरी है।

जिस तरह धनाना गांव के अंदर राठी समाज को ध्रुव के परिवार की तरफ से यह निर्देश दिया गया है कि परिवार के संबंध में अधिक बात नहीं करनी है। उसे समझते हुए यह संदेह और गहराता है कि बात उतनी साफ सुथरी नहीं है, जितनी ध्रुव अपने यू ट्यूब वीडियो में समझाने की कोशिश करते हैं। गांव में ध्रुव के परिवार के करीबी माने जाने वाले एक सज्जन ने फोन पर आकर बात करने की अनुमति दी। वे आन रिकॉर्ड बात करने को तैयार थे। आधे घंटे के बाद जब उनसे मुलाकात हुई तो उन्होंने बातचीत से साफ इंकार कर दिया। इस आधे घंटे में क्या हुआ? एक व्यक्ति जो परिवार के संबंध में बात के लिए तैयार था, अचानक खामोश क्यों हो गया? जब आप छुपाते हैं फिर सवाल अधिक गहराता है कि ध्रुव राठी के परिवार से जुड़ी ऐसी क्या जानकारी है, जिसे छुपाने की कोशिश की जा रही है।

ध्रुव राठी की जिम्मेदारी

चूंकि ध्रुव राठी की बात पर लाखों लोग भरोसा करते हैं और उस पर अमल करते हैं, उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपनी पारदर्शिता बनाए रखें। अगर वे अपने परिवार की राजनीतिक संबद्धताओं के बारे में खुलकर बात करें, तो यह उनकी विश्वसनीयता को बढ़ाएगा। इससे लोग उनकी राय को सही संदर्भ में समझ सकेंगे और यह तय कर सकेंगे कि उनकी बात कितनी निष्पक्ष है।

शुरूआती फंडिंग किसने की

ध्रुव राठी ने अपने यू ट्यूब चैनल की शुरुआत 2014 में की थी, जब वे जर्मनी में एक छात्र के रूप में रह रहे थे। उनकी फंडिंग के स्रोत के बारे में कोई ठोस सबूत उपलब्ध नहीं है। ध्रुव राठी ने स्वयं दावा किया है कि उनका चैनल पूरी तरह से स्वतंत्र है और वे अपनी कमाई यू ट्यूब विज्ञापनों, स्पॉन्सरशिप, और अपने दर्शकों के समर्थन से करते हैं। हालांकि, उन्हें कुछ राजनीतिक या सामाजिक संगठनों से फंडिंग मिली होगी, जो उनके वीडियो के माध्यम से अपने एजेंडे को आगे बढ़ाना चाहते हैं। जिसे वे सार्वजनिक नहीं करते। अब तक यह सवाल अनुत्तरित ही है कि जर्मनी में उनके चैनल को शुरू करने के लिए वास्तव में किसने फंडिंग की, या क्या यह पूरी तरह उनकी व्यक्तिगत कमाई से संभव हुआ?

संदिग्ध चरित्र

सबसे पारदर्शिता की मांग करने वाले ध्रुव अपने मामले में निजता का हवाला क्यों देने लगते हैं? उनका यह चरित्र उन्हें अधिक संदिग्ध बनाता है। ध्रुव राठी अपने वीडियो में अक्सर सार्वजनिक व्यक्तियों और संगठनों से पारदर्शिता की मांग करते हैं। वे सरकार और राजनीतिक दलों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हैं और जवाबदेही की बात करते हैं। हालांकि, जब उनके अपने चैनल की फंडिंग या व्यक्तिगत जीवन के बारे में सवाल उठते हैं, तो वे निजता का हवाला देकर जवाब देने से बचते हैं। यह दोहरा मापदंड उनके संबंध में संदेह का आधार देता है।

उनका यह रवैया इसलिए संदिग्ध माना जाता है क्योंकि जो व्यक्ति दूसरों से खुलेपन की अपेक्षा करता है, वह स्वयं उसी मानक को क्यों नहीं अपनाता? यदि ध्रुव राठी वास्तव में स्वतंत्र हैं और उनकी फंडिंग वैध स्रोतों से आती है, तो उन्हें इसे सार्वजनिक करने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। इस विरोधाभास के कारण लोग यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि शायद उनकी फंडिंग या उनके पीछे के समर्थन में कुछ छिपा हुआ है, जिसे वे उजागर नहीं करना चाहते।

एनडीटीवी पर इंटरव्यू

एनडीटीवी पर ध्रुव राठी का इंटरव्यू उन दिनों आया जब वे लोकप्रिय नहीं थे, उन्हें कौन लोग प्रमोट कर रहे थे..?

इस इंटरव्यू ने उनके यू ट्यूब चैनल को पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऐसे इंटरव्यू आम तौर पर पीआर वाले पैसे लेकर कराते हैं हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें उस समय कौन लोग प्रमोट कर रहे थे। कुछ लोगों का मानना है कि ध्रुव राठी को कुछ मीडिया घरानों या राजनीतिक समूहों का समर्थन प्राप्त था, जो उनके वीडियो के जरिए अपने हितों को आगे बढ़ाना चाहते थे। ध्रुव राठी ने हमेशा कहा है कि उनका चैनल स्वतंत्र है और वे अपने दर्शकों के समर्थन से चलते हैं। फिर भी, यह सवाल बना रहता है कि उनकी प्रारंभिक लोकप्रियता के पीछे कौन से कारक या लोग थे, खासकर एनडीटीवी जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर उनकी उपस्थिति को देखते हुए।

आम आदमी पार्टी के साथ उनका रिश्ता स्पष्ट क्यों नहीं है?

ध्रुव राठी और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच संबंधों को लेकर कई अटकलें हैं। कुछ लोगों का मानना है कि ध्रुव राठी आप के समर्थक हैं, क्योंकि उनके कुछ वीडियो में आप की नीतियों और नेताओं की प्रशंसा दिखती है। इससे यह संदेह पैदा होता है कि उनका झुकाव इस पार्टी की ओर हो सकता है। हालांकि, ध्रुव राठी ने हमेशा दावा किया है कि वे किसी भी राजनीतिक दल के समर्थक नहीं हैं और उनके वीडियो में किसी भी दल के प्रति पूर्वाग्रह नहीं होता।

यह रिश्ता स्पष्ट नहीं है फिर भी, उनके वीडियो की सामग्री और उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि उनके और आप के बीच कोई जुड़ाव है। इस रिश्ते की अस्पष्टता के कारण उनके इरादों और निष्पक्षता पर सवाल उठते रहते हैं।

ध्रुव राठी एक विवादास्पद यू ट्यूबर हैं, जिनके चैनल की फंडिंग, एनडीटीवी इंटरव्यू, और आप के साथ संबंधों को लेकर कई सवाल हैं। उनके अपने गांव धनाना में लोगों को उनके मां बाप के संबंध में अधिक जानकारी नहीं है। उनकी फंडिंग के स्रोत जर्मनी में अस्पष्ट हैं, और वे पारदर्शिता की मांग करते हुए भी अपनी निजता को ढाल बनाते हैं, जो उनके चरित्र को संदिग्ध बनाता है। एनडीटीवी इंटरव्यू और उनकी प्रारंभिक प्रसिद्धि के पीछे कौन लोग थे, यह भी रहस्यमय है। इसी तरह, आप के साथ उनका रिश्ता भी अनिश्चित बना हुआ है। इन सभी सवालों के जवाब में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आती, और ध्रुव राठी का दावा है कि वे स्वतंत्र हैं। फिर भी, इन अनुत्तरित प्रश्नों के कारण उनके इरादों और विश्वसनीयता पर संदेह बना रहता है।

Topics: ध्रुव राठीtruth about Dhruv Rathidhruv rathiDhruv Rathi's credibility doubtfulध्रुव राठी की विश्वसनीयताविवादित ध्रुव राठीध्रुव राठी का गांवध्रुव राठी का परिवारध्रुव राठी का सचDhruv Rathi's credibilitycontroversial Dhruv RathiDhruv Rathi's villageDhruv Rathi's family
आशीष कुमार 'अंशु'
आशीष कुमार 'अंशु'
आशीष कुमार अंशु पत्रकार, लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता हैं। आम आदमी के सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों तथा भारत के दूरदराज में बसे नागरिकों की समस्याओं पर अंशु ने लम्बे समय तक लेखन व पत्रकारिता की है। अंशु मीडिया स्कैन ट्रस्ट के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और दस वर्षों तक मानवीय विकास से जुड़े विषयों की पत्रिका सोपान STEP से जुड़े रहे हैं। [Read more]
Share1TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Dhruv Rathi

ध्रुव राठी ने पहले किया सिख धर्म और गुरुओं का अपमान, अब पारदर्शिता का ढोंग

कुछ भी बोलने से पहले ये जरूर सोचना चाहिए कि दुश्मन आपके बयान को एजेंडा न बना ले

Dhruv Rathi

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी को लेकर फैलाया था झूठ, अब ध्रुव राठी के पैरोडी अकाउंट ने मांगी माफी

Case Filed against Dhruv Rathi

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी को लेकर सोशल मीडिया साइट X पर फैलाया झूठ, ध्रुव राठी के खिलाफ केस दर्ज

आम आदमी पार्टी से हैं ध्रुव राठी के कनेक्शन, लीडरशिप के है बेहद करीब : स्वाति मालीवाल

Karolina goswami gets death threat from Dhruv rathi

कैरोलिना गोस्वामी को ध्रुव राठी के समर्थकों ने दी हत्या की धमकियां, जानें क्या है पूरा मामला

Load More

ताज़ा समाचार

Donald trump gulf War

ईरान नीति पर ट्रंप को बड़ा झटका: हाउस ने 215-208 से पास किया वॉर पावर्स रेजोल्यूशन, क्या लगेगी मनमानी पर रोक?

आज का श्लोक : सन्तः सन्तप्यन्ते न दुःखेषु

आज का राशिफल

4 जून का राशिफल : किस्मत देगी साथ या आएगी चुनौती, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

ऑपरेशन डेल्टा हंट के बारे में मीडिया को जानकारी देते उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’, 72 घंटे में 362 गिरफ्तार

कोर्ट का फैसला

‘प्राइड मंथ’ से पहले ऑस्ट्रेलिया से आया एक चौंकाने वाला फैसला

RSS Karyakarta Vikas Varg Kumar Mangalam Birla

नागपुर: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ का 4 जून को भव्य समापन, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

8 जून को इंडी गठबंधन की बैठक : अस्तित्व बचाने जुटेंगे 17 विपक्षी दल! क्या अंदरूनी कलह पर होगा मंथन!

former wipro employee alleges forced conversion

नासिक TCS के बाद Wipro में जबरन कन्वर्जन! पूर्व कर्मचारी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, मुस्लिम सहकर्मी पर लगाए आरोप

supreme court

न्यायालय के आलोक में बेटी का अधिकार!

RSS Sangh Shiksha Varg Prayagraj Samajik Samrasata

125 गांव, हाथों में थैले और 5000 रोटियां: संघ शिक्षा वर्ग ने पेश की समरसता की मिसाल, घर-घर चूल्हों तक पहुंचा राष्ट्रवाद

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies