आतंकी के जनाजे में हजारों की मुस्लिम भीड़ : शमिल हुए कई नेता और अभिनेता, 58 भारतीयों की मौत का जिम्मेदार था एसए बाशा
July 2, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

आतंकी के जनाजे में हजारों की मुस्लिम भीड़ : शमिल हुए कई नेता और अभिनेता, 58 भारतीयों की मौत का जिम्मेदार था एसए बाशा

तमिलनाडु के कोयंबटूर ब्लास्ट के मास्टरमाइंड आतंकी एसए बाशा को किसी ‘हीरो’ की तरह अंतिम विदाई दी गई। हजारों की मुस्लिम भीड़, नेताओं और अभिनेताओं ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इसी को लेकर बीजेपी ने डीएमके सरकार पर साधा निशाना।

Written byShivam DixitShivam Dixit
Dec 18, 2024, 05:24 pm IST
in भारत, तमिलनाडु

तमिलनाडु । तमिलनाडु के कोयंबटूर में 1998 के सीरियल ब्लास्ट के मास्टरमाइंड और अल-उम्मा आतंकी संगठन के प्रमुख एसए बाशा को उसकी मौत के बाद ‘हीरो’ की तरह विदाई दी गई। यह वही आतंकी है, जिसने 58 निर्दोष भारतीयों की जान ली थी और 231 लोगों को घायल किया था। उम्रकैद की सजा काट रहे इस आतंकी की मौत 16 दिसंबर 2024 को अस्पताल में हुई, जिसके बाद अगले दिन 17 दिसंबर 2024 को उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई।

आतंकी की इस विदाई यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए, जिनमें कई राजनीतिक नेताओं और अभिनेताओं ने भी हिस्सा लिया। इसे लेकर न सिर्फ आम जनता बल्कि देशभर में आक्रोश है।

1998 कोयंबटूर ब्लास्ट 

14 फरवरी 1998 को कोयंबटूर में 12 बम धमाकों ने पूरे देश को हिला दिया था। इन धमाकों की साजिश एसए बाशा और उसके आतंकी संगठन अल-उम्मा ने रची थी। इन धमाकों में 58 लोगों की जान चली गई और 231 लोग घायल हो गए। अल-उम्मा को बाद में भारत सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया। इस आतंकी संगठन का प्रमुख एसए बाशा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। उसने 2003 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

‘हीरो’ की तरह निकली अंतिम यात्रा

एसए बाशा की मौत के बाद उसकी अंतिम यात्रा कोयंबटूर के दक्षिण उक्कड़म स्थित उसके घर से फ्लावर मार्केट स्थित हैदर अली टीपू सुल्तान सुन्नथ जमात मस्जिद तक निकाली गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस यात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ी, जो उसे ‘शहीद’ और ‘हीरो’ की तरह विदाई देने पहुंची थी।

यात्रा के दौरान 2000 पुलिसकर्मियों और 200 आरएएफ जवानों को तैनात किया गया ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल होने के बाद देशभर में इसकी कड़ी आलोचना हो रही है।

राजनीतिक और मजहबी नेताओं की उपस्थिति

इस आतंकी की अंतिम यात्रा में कई राजनीतिक और मजहबी नेताओं ने हिस्सा लिया। इनमें तमिलनाडु के कई छोटे-बड़े नेता और संगठन शामिल थे।

प्रमुख नाम-

1. एनटीके नेता सीमान
तमिल अभिनेता और नाम तमिलर काची (एनटीके) पार्टी के नेता सीमान ने अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने डीएमके सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एसए बाशा को पहले ही जेल से रिहा कर देना चाहिए था।

2. कोंगु इलैगनार पेरावई पार्टी के अध्यक्ष यू थानियारसु
क्षेत्रीय पार्टी के नेता थानियारसु, जो दो बार AIADMK के विधायक रह चुके हैं, भी इस यात्रा में मौजूद थे।

3. वीसीके नेता वन्नी अरासु
दलित और तमिल राष्ट्रवाद की बात करने वाली विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) पार्टी के उप महासचिव वन्नी अरासु ने भी इस आतंकी को अंतिम विदाई दी।

4. एमएमके महासचिव पी अब्दुल समद
मणिथानेया मक्कल काची (एमएमके) पार्टी के महासचिव और मन्नापरई से विधायक पी अब्दुल समद ने भी अंतिम यात्रा में हिस्सा लिया। यह पार्टी DMK के साथ गठबंधन में है।

बीजेपी ने जताई कड़ी आपत्ति

तमिलनाडु बीजेपी ने इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए डीएमके सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने आतंकी की अंतिम यात्रा के लिए सुरक्षा प्रदान कर इस्लामिक कट्टरपंथ को बढ़ावा दिया है। बीजेपी ने सवाल उठाया कि एक आतंकी को इतनी शान और सम्मान के साथ विदाई क्यों दी जा रही है।

पत्रकारों और जनता की प्रतिक्रिया

वरिष्ठ पत्रकार राहुल शिवशंकर ने इस घटना पर ट्वीट कर कहा, “यह पाकिस्तान या बांग्लादेश में नहीं, बल्कि भारत में हो रहा है। एक आतंकी को ‘हीरो’ की तरह विदाई दी जा रही है। ‘संविधान’ के नाम पर राजनीति करने वाले और धर्मनिरपेक्षता का झंडा उठाने वाले इस पर चुप क्यों हैं?”

This is a funeral procession glorifying Islamist terrorist SA Basha, key member of Al-Umma responsible for 1998 Coimbatore blasts that led to the murder of 58 Indians. This isn’t happening in an Islamic nation like Pakistan or Bangladesh. This is happening in Coimbatore, TN,… pic.twitter.com/aAuftHetWT

— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) December 18, 2024


सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। आम जनता ने सरकार और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

डीएमके सरकार पर उठे सवाल

मौजूदा मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि उसने आतंकी की अंतिम यात्रा को इतनी भव्यता से निकालने की अनुमति क्यों दी। तमिलनाडु की राजनीति में ऐसे कट्टरपंथी तत्वों के प्रति नरमी बरतने का आरोप पहले भी डीएमके सरकार पर लगता रहा है।

क्या है अल-उम्मा संगठन?

अल-उम्मा एक इस्लामिक कट्टरपंथी संगठन था, जिसे 1998 के कोयंबटूर धमाकों के बाद प्रतिबंधित कर दिया गया। इसका प्रमुख एसए बाशा था, जिसने तमिलनाडु में इस्लामिक कट्टरपंथ को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

58 निर्दोष भारतीयों की हत्या करने वाले आतंकी को ‘हीरो’ की तरह विदाई देना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह देश की सुरक्षा और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए गंभीर खतरा है। इस घटना ने तमिलनाडु में कट्टरपंथ और राजनीतिक गठजोड़ की चिंताजनक तस्वीर पेश की है।

Topics: एसए बाशा को अंतिम विदाईTamil Nadu Islamic radicalismकोयंबटूर सीरियल ब्लास्ट 1998Al-Umma chief SA Bashaतमिलनाडु इस्लामिक कट्टरपंथअल-उम्मा प्रमुख एसए बाशाCoimbatore blast mastermindSA Basha's last journeyकोयंबटूर ब्लास्ट मास्टरमाइंडterrorist farewell in Tamil Naduएसए बाशा अंतिम यात्राAl-Umma terrorist organizationतमिलनाडु में आतंकी विदाईradicalism in Tamil Naduअल-उम्मा आतंकी संगठनlast farewell to SA Bashaतमिलनाडु में कट्टरपंथCoimbatore serial blasts 1998
Shivam Dixit
Shivam Dixit
अनुभवी भारतीय पत्रकार, मीडिया एवं सोशल मीडिया विशेषज्ञ, राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेता, और डिजिटल रणनीतिकार। वर्ष 2015 में पत्रकारिता की शुरुआत। प्रिंट, TV और डिजिटल मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया। भारत की प्रथम SMS समाचार एजेंसी "न्यूज़ नेटवर्क ऑफ इंडिया" (NNI) में रिपोर्टर कोऑर्डिनेटर के रूप में काम किया, डिजिटल मीडिया के अनोखे प्रोजेक्ट "इंडियाज़ पेपर" का नेतृत्व करते हुए 500 समाचार वेबसाइटों का प्रबंधन किया। भारत के अलग अलग राज्यों के लगभग 1000 स्थानीय पत्रकारों से जुड़ा यह प्रोजेक्ट "लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में दर्ज है। वर्ष 2022 से राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य (1948 में स्थापित) में उपसंपादक के रूप में कार्यरत हैं। शिवम् की पत्रकारिता में राष्ट्रीयता, सामाजिक मुद्दों और तथ्यपरक रिपोर्टिंग पर जोर रहा है। उनकी कई रिपोर्ट्स, जैसे- नूंह (मेवात) हिंसा, हल्द्वानी वनभूलपुरा हिंसा, जम्मू-कश्मीर पर "बदलता कश्मीर", "नए भारत का नया कश्मीर", "370 के बाद कश्मीर", "टेररिज्म से टूरिज्म", और अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले के बदलाव जैसे "कितनी बदली अयोध्या", "अयोध्या का विकास", और "अयोध्या का अर्थ चक्र", कई राष्ट्रीय मंचों पर सराही गई हैं। उपलब्धियों में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान (2023) शामिल है, जिसे उन्होंने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी "अंसार खान" की साजिश को उजागर करने के लिए प्राप्त किया। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

Uttarakhand Minority Educational Institutions Act 2025 CM Pushkar Singh Dhami Madarsa Board Abolished

उत्तराखंड में कैसे समाप्त हुआ मदरसा बोर्ड? जानिए धामी सरकार के नए अल्पसंख्यक शिक्षा कानून की पूरी इनसाइड स्टोरी!

Punjab Congress Structural Changes Manish Tiwari Charanjit Singh Channi Mallikarjun Kharge

पंजाब कांग्रेस में फिर मचेगा गदर! भड़के सांसद मनीष तिवारी, बोले- ‘मैंने पूरी जिंदगी कांग्रेस सेवा में लगा दी’

सेमीकंडक्टर (चित्र- एआई द्वारा निर्मित)

Explainer : क्या है सेमीकंडक्टर ? क्या ‘चिप’ तय करेगी दुनिया की सत्ता और भारत बनेगा भविष्य का निर्माता?

Pakistan Historic Gurudwara Singh Sabha Demolished Punjab Land Mafia ETPB Sikh Protest

पाकिस्तान में सुरक्षित नहीं हैं सिखों के गुरुद्वारे: भू-माफिया व भ्रष्ट अधिकारी लूट रहे हैं अरबों की संपति

Uttarakhand Disaster Management Plan 2026 CM Pushkar Singh Dhami Mock Drill IT Park Dehradun

उत्तराखंड में मानसून से पहले बड़ा एक्शन: अब AI और ड्रोन से थमेगा आपदा का खतरा! CM धामी ने की समीक्षा

Haridwar Kanwar Yatra 2026 Dates Mela Preparations DM Mayur Dixit Meeting

हरिद्वार कांवड़ मेला 2026 की तारीखों का ऐलान: 30 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, 25 जुलाई तक व्यवस्थाएं चमकाने के आदेश!

Mohan Bhagwat Nagpur Speech Sindhu Education Society Amrit Mahotsav RSS Chief

विभाजन में सिंधी समाज ने संपत्ति नहीं, धर्म और राष्ट्र चुना, केवल जीविकोपार्जन की दौड़ शिक्षा नहीं! : डॉ. मोहन भागवत जी

Lokmanthan 2026 Jaipur CM Bhajanlal Sharma J Nandakumar Constitution Club

लोकमंथन 2026 का जयपुर में शंखनाद: जानें इस बार क्या है खास विषय!

3 जुलाई का पंचांग

3 जुलाई का पंचांग: जानें शुभ मुहूर्त, ग्रहों की स्थिति और किस राशि पर रहेगा असर

PoJK में पाकिस्तान के खिलाफ तेज़ हुई बगावत, हजारों लोगों ने कहा— “हमें पाकिस्तान में नहीं रहना”

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies