विश्नोई समाज का अमर बलिदान, अमृता विश्नोई, उनकी तीन बेटियों समेत 363 लोगों ने दे दी थी जान
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

विश्नोई समाज का अमर बलिदान, अमृता विश्नोई, उनकी तीन बेटियों समेत 363 लोगों ने दे दी थी जान

Written byबद्रीनारायण विश्नोईबद्रीनारायण विश्नोई
Oct 13, 2024, 06:45 pm IST
in भारत, राजस्थान
खेजड़ी वृक्षों के रक्षार्थ बहादुर अमृता विश्नोई के बलिदान को विस्मृत नहीं किया जा सकता है

खेजड़ी वृक्षों के रक्षार्थ बहादुर अमृता विश्नोई के बलिदान को विस्मृत नहीं किया जा सकता है

संत जाम्भोजी महाराज (सन् 1451-1536) की 120 से अधिक सबद वाणियों, उनके ज्ञानोपदेश के मूल में समाज सुधार के साथ-साथ जीव रक्षा, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश निहित है। इसी उद्देश्य के लिए उन्होंने सन् 1485 में विश्नोई सम्प्रदाय की स्थापना कर, उनके अनुयायियों के लिए दैनिक जीवन के व्यवहार और आचरण से जुड़ें 29 नियमों का प्रतिपादन किया।

संत जाम्भोजी ने क्रमश: 19वें और 20वें नियम में ‘जीव दया पालणी, रूँख लीला नहिं घावै ‘ द्वारा आज से तक़रीबन 571 वर्ष पूर्व जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जोकि समय के साथ और ज्यादा प्रासंगिक हुआ है। ग़ौरतलब है कि विश्नोई समाज पेड़ों को अपनी संतान के समान समझकर, उनका सम्वर्द्धन और संरक्षण भी करता है। यही वज़ह है कि केवल विश्नोई बाहुल्य क्षेत्रों में वन्य जीव स्वच्छंद विचरण करते हैं। विश्नोई महिलाओं द्वारा नवजात हिरण को प्रायः स्तनपान करवाते हुए भी देखा जाता है।

खेजड़ी वृक्षों के रक्षार्थ बहादुर अमृता विश्नोई के बलिदान को भला कौन विस्मृत कर सकता है ? जहां आज से लगभग 292 वर्ष पूर्व (सन् 1730, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि) विश्नोई समाज के 363 पर्यावरण प्रेमियों ने अमृता विश्नोई के आह्वान पर, खेजड़ियों को बचाने के लिए अपने प्राण दिए। इस संबंध में उपलब्ध प्रमाण दर्शाते हैं कि जोधपुर प्रान्त के तत्कालीन महाराजा अभयसिंह ने किला निर्माण हेतु चूना पकाने के लिए जंगल से लकड़ियां कटवा लाने का आदेश अपने मंत्री को दिया। जिस पर राजा के मंत्री सहित सैनिकों ने जोधपुर जिले के निकटवर्ती गाँव खेजड़ली पहुंचकर, निर्ममता से पेड़ों की कटाई प्रारंभ करवा दी। राजा के मंत्री ने अपने सैनिकों को बड़े खेजड़ी के पेड़ काटने का आदेश दिया। उस समय बहादुर अमृता विश्नोई ने संत जाम्भोजी द्वारा विश्नोई संप्रदाय सहित पूरी दुनिया को बताए 29 नियमों और खेजड़ी वृक्ष के धार्मिक महत्त्व के बारे में बताते हुए खेजड़ी नहीं कटवाए जाने का आग्रह मंत्री से किया। लेकिन अमृता विश्नोई के आग्रह को राजा के मंत्री ने अनदेखा करते हुए, खेजड़ी के हरे वृक्ष कटवाए जाने का निश्चय कर लिया। ऐसी स्थिति में बहादुर अमृता विश्नोई स्वयं खेजड़ी से चिपक गईं। राजा के मंत्री ने अमृता विश्नोई को बहुत समझाया। लेकिन बहादुर अमृता विश्नोई ने राजा के मंत्री से कहा ‘सिर साटै, रूंख रहे, तो ई सस्तौ जांण’ (अर्थात् सिर कट जाए और वृक्ष बच जाए, तो भी समझो कि यह सस्ता है!) और वह खेजड़ी वृक्ष से लगातार चिपकी रहीं। यह दृश्य देखकर अमृता देवी की तीनों पुत्रियां भी वहां पर पहुंच गईं और वे भी अमृता की भांति खेजड़ी से चिपक गईं। निर्दयी सैनिकों ने अमृता विश्नोई, उनकी तीनों पुत्रियां सहित 363 पर्यावरण प्रेमियों के सिर काट डाले। इस प्रकार खेजड़ी वृक्षों के रक्षार्थ, 363 विश्नोई पर्यावरण प्रेमी बलिदान हो गए। कदाचित् यह विश्व इतिहास का प्रथम ‘चिपको आंदोलन’ रहा होगा !

अतिक्रमित सरकारी भूमियों का सीमांकन ज़रूरी

विचारणीय है कि इसके प्रत्युत्त आज वन-जंगलात् भूमि पर बढ़ते अवैध क़ब्ज़े, खनन आदि ने जैव सम्पदा को बड़ी क्षति पहुंचाई है। ऐसे में सैटेलाइट आधारित तकनीक से अतिक्रमित सरकारी भूमियों का चिह्नीकरण कर, उसका सीमांकन किया जाना ज़रूरी है। जिससे राजस्व और वन-विभाग के मध्य बढ़ते विवादों के निस्तारण के प्रयासों को गति मिलेगी। इसके लिए राजस्व, वन विभाग सहित सभी को अपना भू-अभिलेख समय-समय अपडेट करना होगा। चारागाह और ओरण की सरकारी भूमियों पर अतिक्रमणों को रोकने में ग्राम-पंचायतों और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी सकारात्मक भूमिका अदा करनी चाहिए। हमें यह याद रखना होगा कि इस वर्ष आईपीसीसी ने अपनी छठी आकलन रिपोर्ट में पर्यावरण असंतुलन से उत्पन्न दुष्प्रभावों, जोखिमों आदि के लिए मानव जाति को ज़िम्मेदार ठहराते हुए, हमें सावधान किया है। इसलिए आज मानव और प्रकृति के बीच ताने-बाने को और मज़बूत करने के प्रयास करने होंगे, जिससे मानव पेड़ों से प्यार करे और उसके और क़रीब आए। इस दिशा में विश्नोई सम्प्रदाय सदृश प्रकृति और पर्यावरण प्रेमी विभिन्न समाजों और अमृता जैसे कार्यकर्ताओं की ज़रूरत है, जिनसे आगामी पीढ़ियां प्रेरित हो और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न सामाजिक आंदोलनों को और गति मिले, ताकि विश्व को प्रकृति जनित विभिन्न भावी आपदाओं से बचाया जा सके।

Topics: अमर बलिदानकाट दिया गया था सिरपर्यावरणीय बलिदानसंत जाम्भोजी महाराजKhejdi treeAmrita VishnoiVishnoi societyImmortal sacrificeविश्नोई समाजThe head was cutखेजड़ी वृक्षEnvironmental sacrificeअमृता विश्नोईSant Jambhoji Maharaj
Share25TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

सलमान खान (फाइल फोटो)

‘विश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांगें’, सलमान खान को फिर मिली धमकी

सलीम खान और सलमान खान (फाइल फोटो)

सलीम खान बोले ‘सलमान ने काले हिरण का शिकार नहीं किया, आज तक एक कॉकरोच भी नहीं मारा’, विश्नोई समाज नाराज

जाम्भोजी

वह संत, जिनकी वाणी का आधार बनी गाय

Load More

ताज़ा समाचार

प्रतीकात्मक तस्वीर

बहराइच में खूंटे से गाय चोरी करके हत्या, अवशेष मिलने पर लोगों में आक्रोश…

MP की बेटी दीक्षा ने चने की दाल के 12 दानों पर 12 ज्योतिर्लिंगों की पेंटिंग कर बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

डॉ सुभाष कश्यप (फाइल फोटो)

संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप का निधन, 97 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Gujarat Wire Free City Mission 2030 Budget

गुजरात 2030 तक बनेगा “वायर फ्री” : गुजरात में अब कार्यरत होगा देश का पहला “सर्विस कमिश्नरेट”

देश के 10 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में पश्चिम बंगाल के 8 शहर शामिल, बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए खतरा!

दिल्ली अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज 4 दिन की पुलिस रिमांड पर…

CM Yogi Gyan Bharatam Mission UP Tourism Policy Neem Karoli Baba Circuit

नीम करोली बाबा सर्किट से शिवाजी महाराज म्यूजियम तक! CM योगी का बड़ा ऐलान, UP में दिखेगा सांस्कृतिक पुनर्जागरण

dehradun administration removes illegal prasad shops outside fri rangers colony mazar

देहरादून: FRI रेंजर्स कॉलोनी के बाहर विवादित मजार पर प्रशासन का एक्शन, हटाई गईं अवैध दुकानें

ऑटो में हिंदू लड़की को छेड़ना… GYM को शरीयत नियमों से चलाना- ये कैसी जिहादी मानसिकता?

Cockroach

घर का अनचाहा ‘मेहमान’ है कॉकरोच, इसे दूर करना है जरूरी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies