कवि डॉ. कुमार विश्वास को मिला “संत ईश्वर विशेष सम्मान"
July 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

कवि डॉ. कुमार विश्वास को मिला “संत ईश्वर विशेष सम्मान”

दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित "भारत मंडपम" में भव्यता के साथ आयोजित हुआ देश का सबसे बड़ा सेवा सम्मान समारोह "संत ईश्वर सम्मान"

Written byShivam DixitShivam Dixit
Oct 2, 2024, 09:06 pm IST
in भारत, दिल्ली

नई दिल्ली । प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े सेवा सम्मान “संत ईश्वर सम्मान” का भव्य समारोह संपन्न हुआ, जिसमें कवि और समाजसेवी कुमार विश्वास को “संत ईश्वर विशेष सम्मान” से सम्मानित किया गया। गाँधी जयंती के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा भाव से कार्य करने वाले 17 साधकों को सम्मानित किया गया, जिनमें कला, साहित्य, पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को चुना गया था।

बता दें कि सम्पूर्ण भारतवर्ष में अभावग्रस्त और दुरूह प्रदेशों में समाज की सेवा के कार्य करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं का चयन करने वाली संत ईश्वर सम्मान समिति वर्ष 2015 से प्रारंभ हुए संत ईश्वर सम्मान द्वारा प्रति वर्ष ऐसे संगठनों एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है, जो समाज की नजरों से दूर निस्वार्थ भाव से समाजसेवा का कार्य कर रहे हैं।”

समारोह की विशेष उपस्थिति

इस भव्य समारोह में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज, संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर संत ईश्वर फाउंडेशन ने “अहिंसा परम धर्मो” और “अहर्निशं सेवामहे” के सेवा भाव को चरितार्थ करते हुए समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा कर रहे व्यक्तियों को सम्मानित किया।

सेवा साधकों का सम्मान

संत ईश्वर सम्मान समिति की शुरुआत 2015 में हुई थी, जो प्रति वर्ष देशभर में गुमनाम सेवा साधकों का चयन करती है और उन्हें सम्मानित करती है। इस वर्ष भी समिति ने निस्वार्थ सेवा में जुटे 17 साधकों को सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर कुमार विश्वास को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा, “सम्मानित होना संकोच का विषय है, क्योंकि मेरी प्रारंभिक चेतना विद्रोह से हुई, परंतु संत ईश्वर सम्मान प्राप्त करना मेरे लिए गर्व की बात है।”

सम्मान समारोह में विशेष संबोधन

महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा, “संत ईश्वर के प्रयास भारतीय परंपराओं और संस्कृति के सेवा भाव को जीवंत रखने का एक अनूठा प्रयास हैं।” उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति के सुदामा और शबरी जैसी परंपराओं से जोड़ते हुए कहा कि यह एक सफल प्रयोग है।

विशेष सम्मान से सम्मानित कवि कुमार बिश्वास ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा- “मेरे लिए सम्मानित होने का अवसर संकोच लाता है, दरअसल मेरा प्रारंभिक चेतना का उदय विद्रोह से हुआ परन्तु संत ईश्वर सम्मान द्वारा सम्मान्नित होना मेरे लिए गर्व की बात है। साथ ही धर्म को मानवता से जोड़ते हुए कुमार बिश्ववास ने राजधर्म के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा “जिस देश में धर्म राजधर्म से ऊपर होता है वो देश सर्वश्रेष्ट होता है जिसका उदहारण देश की संसद में संगोल का प्रतिष्ठित होना इस बात का साक्षात प्रमाण है।”

केंद्रीय मंत्री किरन रिजुजू ने कहा- “ये आज के समय की बिडम्बना है की सकारात्मक कार्य करने वाले लोगो की पहचान तुलनात्मक रूप से सोशल मीडिया में उन लोगो के फॉलोवर ज्यादा है जो समाज में विपरीत रूप से प्रभावित करते है, मीडिया द्वारा भी इस दिशा में विचार करने की आवश्कता है। ऐसे में संत ईश्वर फाउंडेशन जैसी संस्था का प्रयास निश्चित रूप से सकारात्मक बदलाव लाएगा ऐसी मेरी अपेक्षा और शुभकामनाएं है। ”

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा, “संत ईश्वर जैसे कार्यक्रम में सम्मलित होना मेरे लिए निश्चित ही सौभाग्य की बात है परमात्मा के द्वारा दिया गया एक महत्वपूर्ण कर्म समाज सेवा है परन्तु भारत की सनातन धर्म जैसा दुनिया में और कोई भी राष्ट नहीं है जहाँ सेवा ही धर्म है ”

विशिष्ट सेवा सम्मान और योगदान

संत ईश्वर सम्मान समारोह में चार मुख्य श्रेणियों में सम्मान दिए गए, जिसमें जनजातीय, ग्रामीण विकास, महिला-बाल विकास और कला, साहित्य, पर्यावरण, स्वास्थ्य, और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले साधक शामिल थे। सम्मान के अंतर्गत तीन श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए: 1 विशेष सेवा सम्मान, 4 विशिष्ट सेवा सम्मान, और 12 सेवा सम्मान। इन पुरस्कारों के अंतर्गत शॉल, ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र, प्रतीक मुद्रा के साथ-साथ 5 लाख रुपये की नकद राशि विशेष सेवा सम्मान में, 1 लाख रुपये विशिष्ट सेवा सम्मान में और अन्य श्रेणियों में नकद राशि प्रदान की गई। इस समारोह में कुल 32 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गई।

संस्था के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि अब तक संत ईश्वर फाउंडेशन 120 से अधिक व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित कर चुका है, जिनमें से 6 व्यक्तियों को बाद में भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार से भी नवाजा है। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य समाज में गुमनाम रहकर निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों को मंच प्रदान करना है।

निर्णायक मंडल की भूमिका

संत ईश्वर सम्मान के निर्णायक मंडल में प्रमुख रूप से श्री एस. गुरुमूर्ति, श्री प्रमोद कोहली, पद्मश्री जवाहर लाल कौल, पद्मश्री राम बहादुर राय, श्री पन्नालाल भंसाली और श्री गुणवंत कोठरी शामिल थे। इन सभी ने सेवा साधकों का चयन करते हुए उनकी सेवा भावना को पहचान देने का कार्य किया।

उल्लेखनीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी, पूर्व स्पीकर लोकसभा सुमित्रा महाजन, सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉ कृष्ण गोपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, डॉ. जितेन्द्र सिंह जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती सहित उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने क्रमशः विगत वर्षो में ऐसे सेवा साधकों के सम्मान समारोह में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई है और शांत चित्त से सामाजिक कार्यो में लगे व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित किया हैं।

 

Topics: Sant Ishwar Award Ceremony 2024Sant Ishwar Foundation Service Sadhak Awardकुमार विश्वास संत ईश्वर सम्मानGeeta Manishi Swami Gyananand Awardसंत ईश्वर सम्मान समारोह 2024Delhi Pragati Maidan Sant Ishwar Foundationसंत ईश्वर फाउंडेशन सेवा साधक सम्मानSant Ishwar Special Service Awardगीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद सम्मानSant Ishwar Award 2024दिल्ली प्रगति मैदान संत ईश्वर फाउंडेशनKumar Vishwas Social Service Awardसंत ईश्वर विशेष सेवा सम्मानसंत ईश्वर सम्मान 2024कुमार विश्वास समाज सेवा सम्मानKumar Vishwas Sant Ishwar Award
Shivam Dixit
Shivam Dixit
अनुभवी भारतीय पत्रकार, मीडिया एवं सोशल मीडिया विशेषज्ञ, राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार विजेता, और डिजिटल रणनीतिकार। वर्ष 2015 में पत्रकारिता की शुरुआत। प्रिंट, TV और डिजिटल मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया। भारत की प्रथम SMS समाचार एजेंसी "न्यूज़ नेटवर्क ऑफ इंडिया" (NNI) में रिपोर्टर कोऑर्डिनेटर के रूप में काम किया, डिजिटल मीडिया के अनोखे प्रोजेक्ट "इंडियाज़ पेपर" का नेतृत्व करते हुए 500 समाचार वेबसाइटों का प्रबंधन किया। भारत के अलग अलग राज्यों के लगभग 1000 स्थानीय पत्रकारों से जुड़ा यह प्रोजेक्ट "लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स" में दर्ज है। वर्ष 2022 से राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य (1948 में स्थापित) में उपसंपादक के रूप में कार्यरत हैं। शिवम् की पत्रकारिता में राष्ट्रीयता, सामाजिक मुद्दों और तथ्यपरक रिपोर्टिंग पर जोर रहा है। उनकी कई रिपोर्ट्स, जैसे- नूंह (मेवात) हिंसा, हल्द्वानी वनभूलपुरा हिंसा, जम्मू-कश्मीर पर "बदलता कश्मीर", "नए भारत का नया कश्मीर", "370 के बाद कश्मीर", "टेररिज्म से टूरिज्म", और अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले के बदलाव जैसे "कितनी बदली अयोध्या", "अयोध्या का विकास", और "अयोध्या का अर्थ चक्र", कई राष्ट्रीय मंचों पर सराही गई हैं। उपलब्धियों में देवऋषि नारद पत्रकार सम्मान (2023) शामिल है, जिसे उन्होंने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी "अंसार खान" की साजिश को उजागर करने के लिए प्राप्त किया। [Read more]
Share4TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

समान नागरिक संहिता के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रतिवेदन सौंपा।

MP में लिव-इन का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा UCC का फाइनल प्रतिवेदन

सुधांशु त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा

मुंबई आतंकी हमले को कांग्रेस हिंदू टेरर का रंग देना चाहती थी, ISI और कांग्रेस के बीच फिक्स्ड मैच था : सुधांशु त्रिवेदी

सुधांशु त्रिवेदी और राहुल गांधी

वायनाड में आपदा और सांसद देश से गायब, घोर असंवेदनशीलता दर्शाने वाला गांधी परिवार माफी मांगे : भाजपा

प्रतीकात्मक चित्र

पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा मोहम्मद अहद गिरफ्तार, शहजाद भट्टी कनेक्शन सामने आया

अश्लील सामग्री को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों पर इंस्टाग्राम ने भारत सरकार को दिया जवाब, जानिये क्या है मामला?

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति

US-Iran War: ट्रंप ने कहा-होर्मुज को अपने कंट्रोल में लेगा अमेरिका, जहाजों से वसूलेगा 20 फीसदी शुल्क

तुर्किये में डॉक्टरों पर एक्शन

तुर्किये में सिजेरियन डिलीवरी कराने वाले 100 डॉक्टर सस्पेंड? क्यों उठाया ये कदम, कैसे मचा बवाल?

श्रीजगन्नाथ मंदिर में संपन्न हुई राजप्रसाद बिजे नीति, गजपति महाराज को दी गई महाप्रभु के स्वस्थ होने की सूचना

Explainer: आत्मनिर्भर भारत की नई क्रांति का नाम है E-20, अन्नदाता से ऊर्जादाता बनने की शुरुआत

supreme court

काशी, मथुरा और संभल मंदिर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के समझौते प्रस्ताव से दोनों पक्षों ने किया इनकार

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies