पितरों के प्रति कृतज्ञता का पर्व
June 4, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

पितरों के प्रति कृतज्ञता का पर्व

पितृपक्ष मात्र एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, जो हमें अपने पितरों के प्रति जिम्मेदारियों का बोध कराता है। इसके माध्यम से हम अपने पूर्वजों को विभिन्न वस्तुओं का तर्पण कर तृप्त करते हैं

Written byPanchjanyaPanchjanya
Sep 25, 2024, 08:10 am IST
in भारत, धर्म-संस्कृति
श्राद्ध में तर्पण का विशेष महत्व है

श्राद्ध में तर्पण का विशेष महत्व है

हिन्दू शास्त्रों में मनुष्य के तीन ऋण बताए गए हैं- देवऋण, ऋषिऋण और पितृऋण। श्राद्ध द्वारा पितृऋण से निवृत्ति होती है। जिन माता-पिता ने हमारे सुख-सौभाग्य की वृद्धि के लिए, अनेक प्रकार के प्रयत्न किए और कष्ट सहे, उनके ऋण से मुक्त न होने पर हमारा जन्म ग्रहण करना निरर्थक हो जाता है। अत: पितृ-पक्ष के दिनों में श्रद्धा और भक्तिपूर्वक तर्पण (पितरों को जल देना) करना चाहिए। आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में अपने पूर्वजों की मृत्यु तिथि को (मृत्यु किसी भी मास या पक्ष में हुई हो) जल, तिल, चावल, यव (जौ) से पिण्ड बनाकर और कुश रखकर श्राद्ध करना चाहिए।

भूषणलाल पाराशर
अध्यक्ष, श्री सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा, दिल्ली

साधन के अभाव में सांकल्पिक विधि से उनका श्राद्ध करना, गोग्रास निकालना तथा ब्राह्मणों को भोजन कराने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनकी प्रसन्नता ही पितृऋण से मुक्त कराती है। जिस व्यक्ति की मृत्यु की तिथि का ज्ञान न हो तो उनका श्राद्ध अमावस्या को करना चाहिए। मृतक का अंतिम संस्कार करने वाले दिन श्राद्ध नहीं किया जाता, परंतु श्राद्ध की तिथि वही होगी जिस तिथि को मृत्यु हुई हो। विष, जल, अग्नि, शस्त्रादि से मरने वालों का श्राद्ध चतुर्दशी के दिन होता है चाहे उनकी मृत्यु किसी भी तिथि को हुई हो। चतुर्दशी वाले दिन सामान्य मृत्यु होने पर मृतक का श्राद्ध अमावस्या के श्राद्ध वाले दिन करना चाहिए।

सौभाग्यवती स्त्री (पति के जीवित रहते यदि पत्नी का देहांत हो जाए) का श्राद्ध केवल नवमी तिथि को ही होता है, मृत्यु तिथि पर नहीं। छोटे बच्चों का, जो कम आयु में मृत्यु को प्राप्त होते हैं, का श्राद्ध नहीं करना चाहिए। बोध गया में श्राद्ध करने के बाद पितृ-पक्ष में श्राद्ध करना आवश्यक नहीं है। श्राद्ध करते समय भोजन में प्याज, लहसुन और तामसी वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए।

श्राद्ध वाले दिन सुबह उठकर पूजा करें। इसके बाद तर्पण जलादि लेकर भगवान सूर्य को अर्पण करें। तत्पश्चात पितरों के लिए बनाए गए भोजन के चार ग्रास निकालें और उसमें से एक हिस्सा गाय, एक कुत्ते, एक कौए और एक अतिथि के लिए रख दें। गाय, कुत्ते और कौए को भोजन देने के बाद ब्राह्मण को भोजन कराएं। भोजन कराने के बाद ब्राह्मण को वस्त्र और दक्षिणा भी दें।

तर्पण मंत्र

स्वर्गीय पिता को जल देने के लिए अपने गोत्र का नाम उच्चारें, गोत्रे अस्मतपिता (पिता का नाम) वसुरूपत् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जलं वा तस्मै स्वधा नम:, तस्मै स्वधा नम:, तस्मै स्वधा नम:। इसके बाद गंगा जल या अन्य जल में दूध, तिल और जौ मिलाकर 3 बार पिता को जलांजलि दें।

दादाजी-दादीजी को इस मंत्र के साथ दें जल- अपने गोत्र का नाम लेकर बोलें, गोत्रे अस्मत्पितामह (दादाजी-दादीजी का नाम) लेकर बोलें, वसुरूपत् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जलं वा तस्यै स्वधा नम:, तस्यै स्वधा नम:, तस्यै स्वधा नम:। इस मंत्र से पितामह को भी तीन बार जल दें, वहीं पितामही को तस्यै स्वधा नम: बोलें।

माता को जल देने के नियम, मंत्र दोनों अलग होते हैं, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार मां का ऋण सबसे बड़ा माना गया है। माता को जल देने के लिए अपने (गोत्र का नाम लें) गोत्रे अस्मन्माता (माता का नाम) देवी वसुरूपास्त् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जल वा तस्मै स्वधा नम:, तस्मै स्वधा नम:, तस्मै स्वधा नम:। इस मंत्र को पढ़कर जलांजलि पूर्व दिशा में, उत्तर दिशा में और दक्षिण दिशा में दें।

पिंडदान- चावल, जौ, तिल और गाय के दूध से बने पिंड (गोल आकार के खाद्य पदार्थ) को पितरों की आत्मा के निमित्त अर्पित किया जाता है। पिंडदान की प्रक्रिया अत्यंत विधिपूर्वक की जाती है और इसे परिवार के सबसे बड़े पुत्र द्वारा संपन्न किया जाता है। अन्य परिवारीजन भी इसमें भाग ले सकते हैं, लेकिन बड़े पुत्र का विशेष महत्व है।

तर्पण- तर्पण का अर्थ होता है जल अर्पित करना। यह जल अर्पण पितरों की आत्मा की तृप्ति के लिए किया जाता है। तर्पण के दौरान, हाथ जोड़कर जल को तिल, कुशा और जौ के साथ मिलाकर पितरों को अर्पित किया जाता है। इस प्रक्रिया द्वारा पितरों को संतोष प्राप्त होता है और वे अपने वंशजों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

श्राद्ध भोज- श्राद्ध के दिन ब्राह्मणों और गरीबों को भोजन कराने की परंपरा है। यह भोजन पितरों के निमित्त अर्पित किया जाता है और इसका उद्देश्य पितरों की आत्मा की शांति और तृप्ति है। यह माना जाता है कि इस भोजन को पितर स्वयं ग्रहण करते हैं, जिससे उनकी आत्मा संतुष्ट होती है।

प्राचीन मान्यता के अनुसार पितृपक्ष में यमराज हर साल सभी आत्माओं को मुक्त कर देते हैं जिससे वे अपने लोगों द्वारा किए गए तर्पण को ग्रहण कर सकें। पितृ अपने कुल की हमेशा रक्षा करते हैं। ऐसा माना जाता है कि श्राद्ध को 3 पीढ़ियों तक निभाया जाना चाहिए। इस परंपरा को पंचबली भी कहा जाता है-गोबलि, श्वानबलि, काकबलि, देवादिबलि और पिपीलिकादिबलि।

गोबलि (पत्ते पर)- पश्चिम दिशा की ओर पत्ते पर गाय के लिए खाना निकालते हैं। इसमें भोजन का पहला ग्रास गाय को दिया जाता है, क्योंकि गरुड़ पुराण में गाय को वैतरणी नदी से पार लगाने वाली कहा गया है। गाय में ही सभी देवता निवास करते हैं। गाय को भोजन देने से सभी देवता तृप्त होते हैं। इसलिए श्राद्ध का भोजन गाय को भी देना चाहिए।

श्वानबलि (पत्ते पर)- पंचबली का एक भाग कुत्तों को खिलाया जाता है। कुत्ते को यमराज का पशु माना गया है। श्राद्ध का एक अंश इसको देने से यमराज प्रसन्न होते हैं।

काकबलि (पृथ्वी पर)- पंचबली के एक भाग को कौओं के लिए छत पर रखा जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार कौआ यम का प्रतीक होता है, जो दिशाओं का फलित (शुभ-अशुभ संकेत बताने वाला) बताता है। इसलिए श्राद्ध का एक अंश इसे भी दिया जाता है। कौओं को पितरों का स्वरूप भी माना जाता है। श्राद्ध का भोजन कौओं को खिलाने से पितृ देवता प्रसन्न होते हैं और श्राद्ध करने वाले को आशीर्वाद देते हैं।

देवादिबलि (पत्ते पर)- देवताओं को भोजन देने के लिए देवादिबलि की जाती है। इसमें पंचबली का एक भाग अग्नि को दिया जाता है जिससे यह देवताओं तक पहुंचता है। पूर्व दिशा की ओर मुंह रखकर गाय के गोबर से बने उपलों को जलाकर उसमें घी के साथ भोजन के 5 निवाले अग्नि में डाले जाते हैं। इस तरह देवादिबलि करते हुए देवताओं को भोजन करवाया जाता है। ऐसा करने से पितर तृप्त होते हैं।

पिपीलिकादिबलि (पत्ते पर)- इसी प्रकार पंचबली का एक हिस्सा चींटियों के लिए उनके बिल के पास रखा जाता है। इस तरह चीटियां और अन्य कीट भोजन के एक हिस्से को खाकर तृप्त होते हैं। इस तरह गाय, कुत्ते, कौअ‍े, चीटियों और देवताओं के तृप्त होने के बाद ब्राह्मण को भोजन दिया जाता है। इन सबके तृप्त होने के बाद ब्राह्मण द्वारा किए गए भोजन से पितर तृप्त होते हैं।

यदि पितरों की कामना पूर्ति होती है तो वे भी अपने आशीर्वाद से हमें सुख-शांति प्रदान करते हैं, प्रगतिशील बनाते हैं। इसके विपरीत जब पितरों की कामना पूर्ति नहीं होती तो वे क्रोध में शाप देकर अपने वंशजों की सुख-शांति को नष्ट कर देते हैं। ऐसे व्यक्तियों के जीवन में अभाव ही अभाव रहता है। वे कभी सुख चैन का जीवन-व्यतीत नहीं कर सकते।

परंतु अब इस कर्म को व्यर्थ और पाखंड समझा जाने लगा है। इसी कारण हमारे जीवन में विविध समस्याएं, संकट, अभाव उत्पन्न होते हैं। इनमें कुछ समस्याएं, संकट और अभाव ऐसे होते हैं, जिनका कुछ भी कारण हमें समझ में नहीं आता। इस बात को अब आधुनिक व्यक्ति चाहे न मानें, परंतु यह एक सत्य है कि समाज में आज भी पितरों के दोष देखने को मिलते हैं। इसलिए अपने पूर्वजों का तर्पण अवश्य करें।

Topics: देवऋणGaruda Puranaऋषिऋणoffering to Lord Sunपितृऋणपितरों के दोषवैतरणी नदीभगवान सूर्य को अर्पणDebt to Goddebt to sagesdebt to ancestorssins of ancestorsगरुड़ पुराणVaitarni river
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

श्राद्ध पक्ष में भी अब ढूंढे नहीं मिलते कौवे? आखिर क्यों शहरों-गांवों से गायब हो रहे हैं कौवे?

Load More

ताज़ा समाचार

आज का श्लोक : सन्तः सन्तप्यन्ते न दुःखेषु

आज का राशिफल

4 जून का राशिफल : किस्मत देगी साथ या आएगी चुनौती, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

ऑपरेशन डेल्टा हंट के बारे में मीडिया को जानकारी देते उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’, 72 घंटे में 362 गिरफ्तार

कोर्ट का फैसला

‘प्राइड मंथ’ से पहले ऑस्ट्रेलिया से आया एक चौंकाने वाला फैसला

RSS Karyakarta Vikas Varg Kumar Mangalam Birla

नागपुर: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग-द्वितीय’ का 4 जून को भव्य समापन, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला होंगे मुख्य अतिथि

8 जून को इंडी गठबंधन की बैठक : अस्तित्व बचाने जुटेंगे 17 विपक्षी दल! क्या अंदरूनी कलह पर होगा मंथन!

former wipro employee alleges forced conversion

नासिक TCS के बाद Wipro में जबरन कन्वर्जन! पूर्व कर्मचारी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, मुस्लिम सहकर्मी पर लगाए आरोप

supreme court

न्यायालय के आलोक में बेटी का अधिकार!

RSS Sangh Shiksha Varg Prayagraj Samajik Samrasata

125 गांव, हाथों में थैले और 5000 रोटियां: संघ शिक्षा वर्ग ने पेश की समरसता की मिसाल, घर-घर चूल्हों तक पहुंचा राष्ट्रवाद

ममता बनर्जी काे बड़ा झटका, पार्टी से निष्कासित ऋतब्रत को विधानसभा अध्यक्ष ने दिया नेता प्रतिपक्ष का दर्जा

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies