ब्लॉग के हैं कई प्लेटफॉर्म, आपके लिए कौन-सा!
June 13, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विज्ञान और तकनीक

ब्लॉग के हैं कई प्लेटफॉर्म, आपके लिए कौन-सा!

शून्य तकनीकी कौशल और शून्य बजट के बावजूद आप अपना ब्लॉग बना सकते हैं और संचालित कर सकते हैं। आज इसके अनेक प्लेटफार्म उपलब्ध हैं

Written byबालेन्दु शर्मा दाधीचबालेन्दु शर्मा दाधीच
Jun 6, 2024, 02:40 pm IST
in विज्ञान और तकनीक, सोशल मीडिया

अगर आप ब्लॉग बनाने के लिए इच्छुक हैं तो अपने विषय का चयन करने के बाद आपका अगला कदम होगा एक अच्छे प्लेटफॉर्म का चुनाव। अच्छे प्लेटफॉर्म से आशय यह है कि उसमें तकनीकी जटिलता न्यूनतम हो, पाठकों तक पहुंचने की अच्छी संभावना हो और जिसे आय के विभिन्न माध्यमों के साथ आसानी से जोड़ा जा सके। इसका चयन कुछ और बातों पर भी निर्भर करता है जैसे कि आपकी जरूरतें क्या हैं, तकनीकी कौशल कितना है और बजट कितना है। यहां यह स्पष्ट करना अत्यंत आवश्यक है कि शून्य तकनीकी कौशल और शून्य बजट के बावजूद आप अपना ब्लॉग बना सकते हैं और उसे संचालित कर सकते हैं।

ब्लॉगिंग के लिए तीन तरह के प्लेटफॉर्म उपलब्ध हैं- नि:शुल्क, सशुल्क और स्व-संचालित (सेल्फ-होस्टेड)।

नि:शुल्क की श्रेणी में ब्लॉगर (blogger.com) और वर्ड प्रेस (wordpress.com) प्रमुख हैं। ब्लॉगर पर गूगल का स्वामित्व है इसलिए वह गूगल की सेवाओं के साथ सहजता के साथ काम करता है जिनमें से कुछ सेवाएं आपके लिए बहुत उपयोगी हैं। जैसे- गूगल सर्च और गूगल एडसेंस। ऐसा माना जाता है कि गूगल सर्च इंजन पर ऐसे ब्लॉगों की सामग्री को बेहतर दृश्यता दी जाती है जो ब्लॉगर पर बनाए गए हों। इसका प्रयोग बहुत आसान है। आपको बस इतनी ही तकनीकी दक्षता चाहिए जितनी कि किसी ईमेल प्लेटफॉर्म के प्रयोग में चाहिए होती है। इसे निजी ब्लॉगों के लिए अच्छा माध्यम माना जाता है। जहां तक कमियों का सवाल है, इसमें फीचर्स तथा डिजाइन बहुत कम हैं और अनुकूलित (कस्टमाइज) करने की सुविधाएं भी सीमित हैं। बहरहाल, ब्लॉगिंग की शुरुआत करने के लिए इसका चुनाव अच्छा रहेगा।

सभी प्लेटफॉर्मों पर अपना खाता (अकाउंट) बनाना आसान है। अगर आपके पास पहले से गूगल का खाता है (जीमेल आदि) तो ब्लॉगर पर आप अगले एक मिनट के भीतर ब्लॉग बनाना शुरू कर सकते हैं।

एक अन्य नि:शुल्क प्लेटफॉर्म है वर्डप्रेस.कॉम जो ब्लॉगर की ही तरह बहुत अधिक लोकप्रिय है। इसे स्थापित करना भी आसान है हालांकि ब्लॉगर की तुलना में इसमें थोड़े अधिक तकनीकी कौशल की जरूरत है। यहां आपके ब्लॉग को डिजाइन करने के लिए कई तरह की थीम उपलब्ध हैं। कस्टमाइजेशन के विकल्प यहां भी सीमित हैं लेकिन ब्लॉगर की तुलना में अधिक हैं।

यहां पर वर्डप्रेस की तरफ से विज्ञापन दिखाए जाते हैं लेकिन आप चाहें तो इन्हें बंद कर सकते हैं। वर्डप्रेस के दो अलग-अलग संस्करण उपलब्ध हैं जो कई बार लोगों को भ्रमित करते हैं। जहां वर्डप्रेस.कॉम एक नि:शुल्क प्लेटफॉर्म है वहीं वर्डप्रेस.आर्ग (wordpress.org) एक सशुल्क मंच है जिसका प्रयोग कंपनियों की वेबसाइटों तथा अधिक कुशल ब्लॉगरों द्वारा किया जाता है।

ब्लॉगिंग का एक अन्य नि:शुल्क मंच इन दिनों लोकप्रिय हो रहा है जिसका नाम है मीडियम (medium.com) जो दिखने में बहुत साफ-सुथरा और सरल है। यह भी ब्लॉगर की तरह सीधे-सरल, न्यूनतम डिजाइन पर आधारित है तथा प्रयोग में बहुत आसान है। खास बात यह है कि इसके पास अपना निजी पाठक वर्ग मौजूद है जो इस पर होस्ट (स्थापित) किए गए ब्लॉगों के लिए बहुत उपयोगी है। कमी यह है कि यहां कस्टमाइजेशन के अधिक विकल्प उपलब्ध नहीं हैं। आपके कन्टेन्ट को मीडियम (कंपनी) नियंत्रित करता है और ब्लॉग से धन कमाने के विकल्प सीमित हैं।

आप चाहें तो विक्स (wix.com) का प्रयोग भी कर सकते हैं जो नि:शुल्क और सशुल्क दोनों ही संस्करणों में उपलब्ध है। इसमें कई तरह की टेम्प्लेट (ब्लॉग के डिजाइन) उपलब्ध हैं और प्रयोग भी आसान है। कस्टमाइजेशन के लिए बहुत से विकल्प उपलब्ध हैं। लेकिन कमी यह है कि अगर आप इसका नि:शुल्क संस्करण इस्तेमाल करते हैं तो फिर विक्स वहां पर अपने विज्ञापन दिखाता रहता है। वर्डप्रेस की तरह यहां पर इन्हें बंद करने की सुविधा आपके पास उपलब्ध नहीं है। ऐसे में, अगर आपको इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि आपके ब्लॉग पर कोई और अपने विज्ञापन दिखाए और उनसे आय अर्जित करे तो ठीक है, अन्यथा कोई अन्य प्लेटफॉर्म चुनना बेहतर रहेगा।

इन सभी प्लेटफॉर्मों पर अपना खाता (अकाउंट) बनाना आसान है। अगर आपके पास पहले से गूगल का खाता है (जीमेल आदि) तो ब्लॉगर पर आप अगले एक मिनट के भीतर ब्लॉग बनाना शुरू कर सकते हैं।
(लेखक माइक्रोसॉफ़्ट में डेवलपर मार्केटिंग के प्रमुख हैं)

Topics: ब्लॉग के डिजाइनसेल्फ-होस्टेडGoogle accountBlog designSelf-hostedब्लॉगिंगBloggingगूगल का खाता
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Google Phone Number Update

नई सिम ली, तुरंत अपडेट करें Google अकाउंट में फोन नंबर, नहीं तो बढ़ सकता है खतरा, जानें पूरा तरीका

ब्लॉग बनाइए लेकिन तैयारी के साथ

Load More

ताज़ा समाचार

RSS Sangh Shiksha Varg Haridwar Lt Gen Ajay Kumar Singh Dr Shailendra BHEL

हरिद्वार: संघ शिक्षा वर्ग संपन्न, ले. जनरल अजय कुमार सिंह बोले- “अंदर बैठे राष्ट्रद्रोहियों से भी रहना होगा सावधान”

RSS Vikas Varg Munger Concludes Sah Sarkaryavah Alok Kumar

मुंगेर: संघ कार्यकर्ता विकास वर्ग का भव्य समापन, आलोक कुमार जी बोले- “हिन्दुत्व का चिंतन ही विश्व शांति का आधार”

14 जून का पंचांग

14 जून का पंचांग: जानिए कल की तिथि, नक्षत्र, शुभ-अशुभ योग और ग्रहों की चाल

VHP Jodhpur Milind Parande Pakistani Hindu Migrants Self Employment Sanskarshala 4

जोधपुर: VHP ने विस्थापित परिवारों को दी स्वरोजगार की सौगात, बच्चों के लिए शुरू होंगी 15 संस्कारशालाएं

cm yogi adityanath

अखिलेश, अपने लोगों को संस्कारित करें, न कर पायें तो हमारे हवाले करे दें : सीएम योगी

गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री अतुल लिमये

‘सज्जनों की सक्रियता से मिलती है समाज को दिशा’

Shooter Jaspal Rana Passed Away Dronacharya Awardee RSS Condolence

खेल जगत को अपूरणीय क्षति: जसपाल राणा के निधन पर संघ ने जताया गहरा शोक, कहा- ‘उन्होंने भारत का गौरव बढ़ाया’

Vijnana Bharati National Session Varanasi: BHU में विज्ञान भारती अधिवेशन का शुभारंभ, CM योगी ने बताया शोध का असली ध्येय

विधायक को इस्लाम से बाहर करने की धमकी

Explainer: क्या है भारत का ‘प्रोजेक्ट कुशा’? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्यों की गोवर्धन पर्वत से इसकी तुलना?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies