दो बीवियों का शौहर घर से हुआ लापता, पुलिस ने ढूंढा तो तीसरी बीवी के पास मिला

मौलाना लखनऊ के थाना सआदतगंज थाना क्षेत्र में अपनी दो बीवियों के साथ रह रहा था। एक दिन अचानक वो अपने घर से लापता हो जाता है। बाद में वो अपनी तीसरी बीवी के पास गोंडा से बरामद होता है।

Published by
सुनील राय

उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद में कुछ दिन पहले एक मौलाना मंजर अली गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद जब मौलाना नहीं मिला तब उसकी बीवी ने थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके कुछ दिन बाद मौलाना की दूसरी बीवी थाने पर पहुंची, उसने भी पुलिस को यह बताया कि मौलाना लापता हो गया है। इस पर पुलिस को शक हुआ कि यह मामला घरेलू विवाद का हो सकता है।

पुलिस ने घरेलू कलह मानकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। मौलाना के फोन कॉल रिकॉर्ड की भी छानबीन की गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस करके पता किया तो पता चला कि मौलाना गोंडा जनपद में अपनी तीसरी बीवी के साथ रह रहा है। बाद में पुलिस मौलाना को लखनऊ लाकर उसकी दोनों बीवियों से मिलवा दिया।

इसे भी पढ़ें: बशीरहाट: भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा को मिल रही धमकी, संदेशखाली में बनाया जा रहा है डर का माहौल

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मौलाना लखनऊ के थाना सआदतगंज थाना क्षेत्र में अपनी दो बीवियों के साथ रह रहा था। एक दिन अचानक वो अपने घर से लापता हो जाता है। काफी देर तक मौलाना का पता नहीं चलता तो उसकी बीवी ने खोजबीन शुरू की। जब वह नहीं मिला तब उसने थाना सआदतगंज में 19 फरवरी को मौलाना मंजर अली के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मौलाना की खोज शुरू की ही थी कि उसके कुछ दिन बाद उसकी दूसरी बीवी भी थाने पर आई।

पुलिस को लगा कि हो सकता है कि ये मामला दो बीवियों के बीच विवाद का हो। काफी संभावना है कि घरेलू कलेश के कारण मौलाना जानबूझकर के घर से गायब हो गया हो। पुलिस ने मौलाना की कॉल रिकॉर्ड का अध्ययन किया। उसके आधार पर खोजबीन की गई तो मौलाना गोंडा जनपद में अपनी तीसरी पत्नी के साथ सकुशल रहते हुए मिला।

Share

Recent News