गत 26 मार्च को ‘वनबंधु’ पत्रिका के संपादक एस. के. कौल का नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे।
श्री कौल सरकारी सेवा में वरिष्ठ पद पर रहे थे। सेवानिवृत्ति के बाद वे पूरी तरह वनवासी कल्याण आश्रम के लिए कार्य करते रहे।
वे लगभग 30 वर्ष से ‘वनबंधु’ पत्रिका का संपादन कार्य देख रहे थे। इस आयु में भी वे निरंतर अध्ययन करते और वनवासी समाज के विभिन्न पक्षों पर लेख लिखते थे।

















