सेवा में सबसे आगे स्वयंसेवक

रेल दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने प्रभावित लोगों की हर तरह से सहायता की

Published by
Panchjanya

रघुनाथपुर के स्वयंसेवक घटनास्थल की ओर दौड़ पडे। इसके बाद एक घंटे के अंदर जिले के अलग-अलग हिस्सों से भी स्वयंसेवक पहुंचे। स्वयंसेवकों ने सबसे पहले घायल यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया

गत 11 अक्तूबर की रात को बक्सर (बिहार) में हुई रेल दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने प्रभावित लोगों की हर तरह से सहायता की।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही रघुनाथपुर के स्वयंसेवक घटनास्थल की ओर दौड़ पडे। इसके बाद एक घंटे के अंदर जिले के अलग-अलग हिस्सों से भी स्वयंसेवक पहुंचे। स्वयंसेवकों ने सबसे पहले घायल यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया।

कुछ स्वयंसेवकों ने गाड़ी से यात्रियों का सामान निकालने में भी मदद की। इसके साथ ही यात्रियों की आवश्यकताओं को देखते हुए कई प्रकार की वस्तुओं का वितरण किया गया। कुछ स्वयंसेवकों ने अस्पतालों में उनकी सेवा की।

Share