मुंडारी में हनुमान चालीसा, राम मंदिर के उद्घाटन से पहले बांटी जाएंगी 50,000 प्रतियां
July 13, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम धर्म-संस्कृति

मुंडारी में हनुमान चालीसा, राम मंदिर के उद्घाटन से पहले बांटी जाएंगी 50,000 प्रतियां

श्रीराम मंदिर के उद्घाटन से पहले मुंडारी भाषा में प्रकाशित हनुमान चालीसा की 50,000 प्रतियां जनजाति क्षेत्रों में बांटी जाएंगी

Written byरितेश कश्यपरितेश कश्यप
Sep 15, 2023, 01:18 pm IST
in धर्म-संस्कृति, झारखण्‍ड
मुंडारी में प्रकाशित श्री हनुमान चालीसा

मुंडारी में प्रकाशित श्री हनुमान चालीसा

शीघ्र ही जनजातीय भाषा मुंडारी में हनुमान चालीसा प्रकाशित होने वाली है। महात्मा नारायण दास ग्रोवर शोध संस्थान, खूंटी द्वारा प्रकाशित होने वाली इस हनुमान चालीसा का मुंडारी में अनुवाद मानस—मर्मज्ञ छत्रपाल सिंह मुंडा ने किया है।

जनजातीय समाज सनातन संस्कृति का अभिन्न अंग है। आज भी इस समाज में ऐसे बहुत सारे लोग हैं, जिन्होंने अपने पूरे शरीर में राम नाम खुदवा रखा है। ये लोग खुलेआम यह भी कहते हैं कि वे राम और कृष्ण के वंशज हैं। इसके बावजूद ईसाई मिशनरियां यह दुष्प्रचार कर रही हैं कि जनजाति हिंदू नहीं हैं। इस दुष्प्रचार में फंस कर जरूर कुछ लोग ईसाई बन रहे हैं, लेकिन आज भी जनजाति समाज के अधिकांश लोग सनातनी हैं। इन सनातनियों के सहयोग और समर्पण से आज हनुमान चालीसा, रामायण, महाभारत, गीता आदि धर्मग्रंथों का अनुवाद मुंडारी, संथाली जैसी विभिन्न जनजातीय भाषाओं में हो रहा है। अभी हाल ही में हनुमान चालीसा का अनुवाद मुंडारी में हुआ है। इसके अनुवादकर्ता हैं खूंटी के रहने वाले मानस—मर्मज्ञ छत्रपाल सिंह मुंडा। इन्होंने पूरी हनुमान चालीसा का अनुवाद मुंडारी में बहुत ही सरल भाषा में किया है। प्रत्येक पृष्ठ पर मूल चौपाई के साथ मुंडारी में उसका अनुवाद है। इसकी विशेषता यह भी है कि हर पन्ने पर प्रसंग के अनुसार चित्र भी हैं। ये चित्र बहुत ही जीवंत और सुंदर हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में उप निदेशक रहे छत्रपाल सिंह मुंडा ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन से पहले ही मुंडारी भाषा में प्रकाशित हुई हनुमान चालीसा की 50,000 प्रतियां छपवा कर जनजातीय समाज के बीच वितरित की जाएंगी।

छत्रपाल सिंह मुंडा ने रामायण का भी मुंडारी में अनुवाद किया है। उन्हें रामायण पढ़ने की प्रेरणा अपने बड़े चाचा स्वर्गीय मझिया मुंडा से मिली थी। छत्रपाल सिंह मुंडा ने बताया, ‘‘एक समय मेरे गांव में कुछ ही लोग थे, जो रामायण पढ़ पाते थे। उनमें से एक मेरे चाचा भी थे। वे रामजी के भक्त थे और नियमित रूप से लोगों को रामायण के प्रसंग सुनाया करते थे। जब भी समय मिलता, वे मुझे भी भगवान राम, माता सीता, भरत जी, लक्ष्मण जी, राजा दशरथ आदि के जीवन के बारे में बताते थे। इस कारण रामायण के प्रति मेरा लगाव बढ़ता गया। सच पूछिए तो रामायण के प्रसंगों ने ही मुझे जीवन के प्रति सचेत किया और आज जो कुछ कर रहा हूं या कर चुका हूं, उसमें रामायण की शिक्षा का बड़ा योगदान है।’’

आपको बता दें कि मुंडारी और संथाली झारखंड के जनजातीय समाज की दो प्रमुख भाषाएं हैं। इनमें से छत्रपाल सिंह मुंडा ने मुंडारी भाषा में रामायण और हनुमान चालीसा का अनुवाद पूर्ण कर लिया है और अब उसके मुद्रण की तैयारी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर संथाली भाषा में भी रामायण, हनुमान चालीसा और महाभारत का अनुवाद किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य के लिए जामताड़ा के रहने वाले रबिलाल हांसदा पिछले कई महीने से लगे हैं। लाल बहादुर संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में पढ़ने वाले रबिलाल हांसदा ने हनुमान चालीसा का अनुवाद काफी पहले ही पूर्ण कर लिया था और अब वे रामचरितमानस और महाभारत का अनुवाद कर रहे हैं।

रबिलाल को संस्कृत और अध्यात्म में गहरी रुचि है और जनजातियों को सनातन समाज का अभिन्न अंग मानते हैं। उन्होंने बताया कि संथाली भाषा ओलचिकी लिपि में लिखी गई है। इस लिपि की खोज पंडित रघुनाथ मुर्मू ने 1925 में की थी। उन्होंने बताया कि इस लिपि का संबंध प्रसिद्ध व्याकरणाचार्य पाणिनी की अष्टाध्यायी से है। इस कारण संथाली भाषा में संस्कृत के अनेक शब्द समाविष्ट हैं। रबिलाल के अनुसार जनजातीय समाज की जीवनशैली, उनकी पूजा—पद्धति और परंपरा में सनातन संस्कृति की छाप स्पष्ट दिखती है।

झारखंड सहित पूरे देशभर के जनजातीय समाज के बीच मुंडारी और संथाली भाषा में प्रकाशित  रामायण, महाभारत और हनुमान चालीसा की चर्चा शुरू हो चुकी है। लोगों का मानना है कि जनजातीय भाषा में लिखी गई रामायण और महाभारत पढ़ने के बाद जनजातीय समाज के लोग किसी के बहकावे में नहीं आएंगे।

पिछले 37 वर्ष से एकल अभियान के द्वारा जनजातीय समाज के बीच जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जनजातीय समाज के लोग रामायण, महाभारत और भगवद्गीता सहित कई ग्रंथों का अध्ययन करते हैं और ग्रामीणों के बीच उनकी भाषा में ही उन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

एकल अभियान के रांची भाग अध्यक्ष प्रमोद सिंह का मानना है कि मुंडारी और संथाली भाषा में रामायण, हनुमान चालीसा और महाभारत के आने से झारखंड सहित पूरे विश्व में हमारी संस्कृति परम वैभव को प्राप्त करेगी। जनजातीय समाज को सैकड़ों वर्षों से मिशनरी संस्थाएं बरगलाने का काम कर रही हैं, उस पर भी लगाम लगेगी।

Topics: हनुमान चालीसाhanuman chalisaमुंडारी में हनुमान चालीसा
रितेश कश्यप
रितेश कश्यप
डेढ़ दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। राजनीति, सामाजिक और सम-सामायिक मुद्दों पर पैनी नजर। कर्मभूमि झारखंड।   [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Hanuman Chalisa

हनुमान चालीसा: 5 बिलियन व्यूज़ पाने वाला भारत का पहला वीडियो बना

काशी : अब्दुल नासिर और उसके बेटे ने बंद करवाया था हनुमान चालीसा, विरोध में सड़क पर किया गया पाठ

वाराणसी में हनुमान चालीसा बजाने से रोकने पर पुलिस ने अब्दुल नासिर और उसके बेटे को किया गिरफ्तार

हनुमान चालीसा पाठ में अचानक हुआ पथराव, बुरहानपुर में दो समुदाय आमने-सामने, 3 लोग घायल

कार्तिकेय महादेव मंदिर में पूजा-पाठ करते श्रद्धालु

संभल में 46 साल बाद कार्तिकेय महादेव मंदिर में हुआ जलाभिषेक, सावन की शिवरात्रि रही खास

प्रतीकात्मक तस्वीर

मुस्लिम युवक ने हनुमान चालीसा पढ़कर हिंदू लड़की को फंसाया, फिर बनाने लगा इस्लाम कबूलने का दबाव

Load More

ताज़ा समाचार

Baruipur MCP leadr lahek ali arrested

बारुईपुर रेप और मॉब लिंचिंग मामला: माकपा नेता लहेक अली गिरफ्तार

Nepal Zen Z protest Social media ban

काठमांडू में बालेन शाह के खिलाफ Gen-Z का प्रदर्शन: गरीबों की बेदखली पर सड़क पर उतरे युवा

Ram Temple donation theft

राम मंदिर चढ़ावे की चोरी पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, SIT रिपोर्ट में बड़े खुलासे

FPI rises in india

विदेशी निवेशकों का बढ़ा भारत पर भरोसा, जुलाई के 10 दिनों में ही कर डाले करीब 24,662 करोड़ के निवेश

Bangkok pub fire

थाइलैंड: बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग: 27 लोगों की मौत, 63 घायल

खाड़ी में तनाव चरम पर: अमेरिका ने ईरान पर किया ताजा एयर स्ट्राइक, तेल की कीमतें बढ़ीं

सफलता और मैनेजमेंट का अचूक मंत्र है महाभारत का यह श्लोक, आज भी बेहद प्रासंगिक

आज का राशिफल

13 जुलाई का राशिफल: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें आपका दिन कैसा रहेगा?

आज का इतिहास

13 जुलाई का इतिहास: फीफा विश्व कप से लेकर श्री गुरुजी की रिहाई तक, जानिए आज का इतिहास

एस जानकी (फाइल फोटो)

पार्श्व गायिका एस जानकी के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने शोक जताया

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies