पातालपानी : पाताल में गिरते झरने
July 18, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

पातालपानी : पाताल में गिरते झरने

मध्य प्रदेश में महू कस्बे से थोड़ा आगे पातालपानी नामक स्थल पर्यटकों को बहुत लुभाता है। रास्ते भर मुस्कराती हरियाली और दूर स्थित पर्वत चोटियां हैं पातालपानी में दो झरने हैं जो 300 फुट नीचे एक कुंड में गिरते हैं। यह मनोरम दृश्य आकर्षण का केंद्र है

Written byसुरेश्वर त्रिपाठीसुरेश्वर त्रिपाठी
Jul 28, 2023, 05:13 pm IST
in भारत, धर्म-संस्कृति, मध्य प्रदेश

चारों ओर मुस्कराती हरियाली और दूर से दिखाई देतीं पर्वत चोटियां… बहुत ही मनोहारी दृश्य। लगभग आधे घण्टे बाद हम पातालपानी पहुंच गये। वहां पर दो झरने बह रहे थे, एक बायीं ओर से दूसरा दायीं ओर से। दोनों झरने एक जगह लगभग 300 फुट की गहराई पर नीचे गिर रहे थे जहां एक कुण्ड बन गया था।

मैं तब इन्दौर में था। मेरी इच्छा हुई कि कसी नई जगह घूमूं। कई लोगों से पूछा तो उन्होंने कहा कि यहां से लगभग बीस किलोमीटर दूर महू कस्बा है। उससे थोड़ा आगे पातालपानी नामक जगह है, आप वहां घूमने जा सकते हैं। अगले दिन सुबह तैयार होकर मैं होटल से बाहर निकला। वहां पहुंचने का एकमात्र साधन आटोरिक्शा ही था। मैंने एक आटोरिक्शे वाले से बात की और चल पड़ा। कुछ देर बाद हम महू कस्बे के भीतर से गुजर रहे थे। फिर हम बाहर निकल आए और लगभग सुनसान-सी पतली सड़क पर आगे बढ़े।

सुरेश्वर त्रिपाठी
(लेखक यायावर,साहित्यकार और फोटोग्राफर हैं)

कुछ दूर बाद पहाड़ी रास्ता शुरू हो गया। चारों ओर मुस्कराती हरियाली और दूर से दिखाई देतीं पर्वत चोटियां… बहुत ही मनोहारी दृश्य। लगभग आधे घण्टे बाद हम पातालपानी पहुंच गये। वहां पर दो झरने बह रहे थे, एक बायीं ओर से दूसरा दायीं ओर से। दोनों झरने एक जगह लगभग 300 फुट की गहराई पर नीचे गिर रहे थे जहां एक कुण्ड बन गया था। पीछे से आ रही घाटी वहां के कुण्ड से आगे एकदम से फैल गई थी और सिवाय पेड़ों के कुछ नजर नहीं आ रहा था। घाटी के सामने ही रेलवे लाइन थी। वहां पातालपानी नाम से एक स्टेशन भी था।

आज पातालपानी को एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। इन्दौर, उज्जैन आने वाले पर्यटक पातालपानी के साथ-साथ मांडू एवं महेश्वर पहुंच नर्मदा की लहरों के साथ अठखेलियां कर सकते हैं और यहां के मनोरम दृश्यों का आनन्द ले सकते हैं। 

मैं एक झरने को पार करने की ताक में था कि अनायास एक बोर्ड पर मेरी नजर पड़ी। लिखा था, ‘सावधान, यहां अचानक पानी का रेला आ सकता है। इस झरने को पार करते समय सावधानी बरतें। अब तक यहां 100 लोगों की झरने के पानी में बहने से मौत हो चुकी है। अगला नंबर आपका हो सकता है।’ मुझे सिहरन-सी होने लगी। मैंने एक स्थानीय आदमी से पूछा तो उसने बताया कि गर्मियों में तो यहां पानी बहुत कम होता है पर बरसात के दिनों में कभी-कभी अचानक इन झरनों में पीछे से पानी का रेला आ जाता है और उस समय जो भी झरने के बीच में होता है, उसका बचना असम्भव हो जाता है। पानी पहले उसे सौ फुट नीचे गिराता है और फिर आगे बहा ले जाता है।

वहां के एक दुकानदार ने बताया कि इस जगह का नाम पातालपानी इसलिए है कि ये दोनों झरने जहां गिरते हैं, वहां एक कुण्ड बना हुआ है और वह इतना गहरा है कि इसकी पहुंच पाताल तक मानी जाती है। इसीलिए इस जगह का नाम पातालपानी है।

जुलाई 2011 में मैंने अखबारों में पातालपानी के बारे में एक भयावह समाचार पढ़ा था। उस दिन वहां एक परिवार के सदस्य झरने के बीच में और आसपास की चट्टानों पर बैठकर पिकनिक मना रहे थे। उसी समय पीछे से पानी का रेला आया। चेतावनी न मानने की सजा उस परिवार को बहुत भयानक मिली। पानी में पूरा परिवार बह गया। वहां मौजूद लोगों के बचाव प्रयासों से दो लोग तो बचा लिये गये परन्तु तीन लोगों के शवों को कई दिन बाद कुछ दूर आगे से बरामद किया गया।

इन मौतों के बाद सरकार ने कुछ जरूरी कदम उठाये। उस झरने पर एक सुन्दर सा पुल बना दिया गया था और जो दायीं ओर का झरना था, वहां कंटीले तार लगा दिये गये थे। पिछली बार उस खूबसूरत जगह पर जहां भयानक खतरे की झलक दिखाई दी थी, अब वहां प्रकृति भी मन्द-मन्द मुस्करा रही थी। वैसे प्रकृति जहां भी अपने सुन्दरतम रूप में होती है, वहीं आसपास खतरे भी मंड़राते रहते हैं।

आज पातालपानी को एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। इन्दौर, उज्जैन आने वाले पर्यटक पातालपानी के साथ-साथ मांडू एवं महेश्वर पहुंच नर्मदा की लहरों के साथ अठखेलियां कर सकते हैं और यहां के मनोरम दृश्यों का आनन्द ले सकते हैं।

Topics: पातालपानीमुस्कराती हरियालीखूबसूरत पर्यटन स्थलPatalpanismiling greenerybeautiful tourist destination
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

CM Yogi Adityanath Ghaziabad Speech Kawwar Yatra Ban SP Congress Development Projects Rajpal Tyagi

गाजियाबाद में गरजे सीएम योगी: बोले- बम बनाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ

PM Modi Jalandhar Punjab Visit Jalandhar Cantt Station Sant रविदास Express Law and Order Rally

पंजाब में कानून व्यवस्था बदहाल, कब कहां गैंगवार हो जाए, किस दिशा से गोलियां चलने लगे, कुछ नहीं मालूम : पीएम मोदी

'सतलुज' पर सरकार का बड़ा फैसला

Diljit Dosanjh की विवादित फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, OTT पर दोबारा दिखाने वाली याचिका खारिज!

CM Yogi Adityanath Kairana Shamli Speech Jinna Followers Demography Change SP Congress Development Projects

कैराना में गरजे सीएम योगी: बोले- शामली की डेमोग्राफी बदल रहे थे जिन्ना के उपासक, अपराधियों को मिलेगी सिर्फ दो जगह!

उत्तराखंड को बड़ी सौगात: PM मोदी ने किया हर्रावाला रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, ऐपण कला और आधुनिकता का बेजोड़ संगम

Saharanpur Court Order Illegal Mosque Removal Collectorate Court Premises Fine Vikas Tyagi Bajrang Dal

सहारनपुर: 30 दिनों के अन्दर कलेक्ट्रेट परिसर से हटेगी अवैध मस्जिद! 6.41 करोड़ रुपये का लगा जुर्माना

Rahul Gandhi Dehradun Visit BJP Mahila Morcha Protest Ruchi Bhatt CMI Chowk Dehradun Police

राहुल गांधी के देहरादून पहुंचते ही भारी हंगामा: भाजपा महिला मोर्चा का प्रचंड प्रदर्शन, पुलिस ने कईयों को किया डिटेन!

PM Modi Chandigarh Visit Civil Secretariat Bomb Threat

PM Modi Chandigarh Visit: चंडीगढ़ सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Tech Tantra | क्या AI बन रहा है आतंकियों का नया हथियार? | UN Report का बड़ा खुलासा

8,500 चर्च बंद, मस्जिदें बढ़ीं… अब 40 साल पुराने हिंदू मंदिर की जमीन पर क्यों छिड़ी कानूनी जंग?

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies