कैसा होगा ‘कामकाज का भविष्य’
August 11, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

कैसा होगा ‘कामकाज का भविष्य’

कृत्रिम बुद्धिमत्ता कन्टेंट सर्च, सृजन, संपादन, उत्तर देने जैसे अनेक मोर्चों पर काम करने लगी है। ऐसे में एआई इंसान के कामकाज को भविष्य को क्या स्वरूप देगा, यह देखने वाली बात होगी

Written byबालेन्दु शर्मा दाधीचबालेन्दु शर्मा दाधीच
May 24, 2023, 05:29 pm IST
inभारत, विज्ञान और तकनीक

गूगल भी ‘बार्ड’ नामक चैटबॉट ला रहा है। ये सभी गतिविधियां ऐसे भविष्य की ओर संकेत करती हैं जब मानवीय क्षमताएं और मशीनी क्षमताएं मिल-जुलकर परिणाम दे रही होंगी। तब ये ऐसे काम भी कर सकेंगी जो वर्तमान में हमारी कल्पना से परे हैं। 

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ‘कामकाज के भविष्य’ को पुनर्परिभाषित करने में लगी हुई है। दस्तावेज बनाने और सामग्री (कन्टेन्ट) तैयार करने के मामले में चैटबॉट-जन्य क्रांति होने वाली है।

हाल ही में ‘माइक्रोसॉफ्ट 365’ आफिस एप्लिकेशन में ‘कोपायलट’ नामक आभासी सहायक के एकीकरण की घोषणा की गई। यह जीपीटी 4 पर आधारित एक शक्तिशाली जेनरेटिव एआई है। यह चैटबॉट वर्ड, एक्सेल, आउटलुक और पावरप्वाइंट सहित कई एप्लिकेशनों में स्वचालित ढंग से कई काम कर सकता है। वह वर्ड में आपके प्रस्ताव का पहला ड्राफ़्ट तैयार कर सकता है, आनलाइन चर्चाओं का सारांश तैयार कर सकता है और खास-खास बिंदुओं की सूची बना सकता है। वह आउटलुक में आए ईमेल संदेश का उत्तर तैयार कर सकता है, भले ही आप चाहें तो उसे संपादित कर लें।

पावरप्वाइंट में यह आभासी सहायक आपके पिछले दस्तावेजों से प्रासंगिक सामग्री शामिल करके प्रस्तुतियां बनाने में सहायता कर सकता है। एक्सेल में वह रुझानों का विश्लेषण कर सकता है और चंद सेकंड में आकर्षक चार्ट तथा दूसरी तरह के विजुअल तैयार कर सकता है। इस बीच, गूगल ने भी जीमेल और गूगल डॉक्स (गूगल का आनलाइन आफिस सूट) में जेनरेटिव एआई का उपयोग शुरू कर दिया है।

माइक्रोसॉफ्ट और गूगल, अपनी सर्च एप्लीकेशनों में नई क्षमताओं को पेश कर रहे हैं, जिनमें आम बातचीत की भाषा में सवाल पूछना शामिल है। हमने अब तक कीवर्ड-आधारित इंटरनेट सर्च का उपयोग किया है, लेकिन अब संवादात्मक इंटरनेट खोज का एक युग शुरू हो गया है।

उधर कैनवा नामक ग्राफिक प्लेटफॉर्म पर मैजिक एडिट (जादुई संपादन) की सुविधा आ गई है जिसके तहत चित्रों में काट-छांट करने या उन्हें रूपांतरित करने के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ती बल्कि लिखकर निर्देश देने से ही काम हो जाता है। एडोबी ने भी फायरफ्लाई नामक वर्चुअल सहायक बनाया है जो आपके निर्देश पर खुद चित्र और वीडियो बना सकता है।

एक क्षेत्र जो बहुत बड़े रूपांतरण से गुजर रहा है, वह है इंटरनेट सर्च का क्षेत्र। माइक्रोसॉफ्ट और गूगल, अपनी सर्च एप्लीकेशनों में नई क्षमताओं को पेश कर रहे हैं, जिनमें आम बातचीत की भाषा में सवाल पूछना शामिल है। हमने अब तक कीवर्ड-आधारित इंटरनेट सर्च का उपयोग किया है, लेकिन अब संवादात्मक इंटरनेट खोज का एक युग शुरू हो गया है।

अब हम सर्च इंजन के साथ चैट कर सकते हैं और पूछ सकते हैं कि ‘दिल्ली के आसपास के सबसे लोकप्रिय 10 पर्यटन स्थलों के बारे में बताओ।’ माइक्रोसॉफ्ट का बिंग सर्च इंजन चैटजीपीटी और माइक्रोसॉफ्ट के अपने प्रोमेथियस एआई मॉडल का उपयोग करता है। नतीजा यह कि बिंग चैट आपके सवालों के जवाब कुछ पैराग्राफ में देता है, जैसे किसी इंसान ने जवाब लिखा हो।

आप चाहें तो इसके भीतर से कोई बिंदु उठाकर फिर सवाल करें, वह फिर इसी तरह जवाब दे देगा। आप उससे पूछिए कि यह एआई के साथ आपका वातार्लाप है जो ऐसे एप्लीकेशनों में भी आ चुका है जिनका हम दैनिक इस्तेमाल करते हैं। और यह पारंपरिक सर्च जैसा नहीं है। अब तक तो तमाम सर्च इंजन अपने परिणामों की कई पेज लंबी सूची और लिंक ही पेश किया करते थे।

बिंग माइक्रोसॉफ़्ट का सर्च इंजन है जिसमें एआई आधारित चैट की सुविधा जोड़ी जा चुकी है। गूगल भी ‘बार्ड’ नामक चैटबॉट ला रहा है। ये सभी गतिविधियां ऐसे भविष्य की ओर संकेत करती हैं जब मानवीय क्षमताएं और मशीनी क्षमताएं मिल-जुलकर परिणाम दे रही होंगी। तब ये ऐसे काम भी कर सकेंगी जो वर्तमान में हमारी कल्पना से परे हैं। हालांकि इससे संदेह भी पैदा होता है कि यही काम करने के लिए आज हमें पेशेवरों की आवश्यकता है और आने वाले समय में उनका क्या होगा।
(लेखक माइक्रोसॉफ़्ट में ‘निदेशक- भारतीय भाषाएं और
सुगम्यता’ के पद पर कार्यरत हैं)

Topics: keyword-based internet searchसर्च एप्लीकेशनPowerPointकीवर्ड-आधारित इंटरनेट सर्चGPT 4पावरप्वाइंटAdobe also Fireflyजीपीटी 4magic edit on graphics platform called Canvaएडोबी ने भी फायरफ्लाईhow will be the 'future of work'कैनवा नामक ग्राफिक प्लेटफॉर्म पर मैजिक एडिट (जादुई संपादन)Bing Microsoftchatbot called 'Bard'बिंग माइक्रोसॉफ़्टinternet search‘बार्ड’ नामक चैटबॉटsearch applicationइंटरनेट सर्च
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

कहां से चलकर कहां तक पहुंचा यूट्यूब

सफल ब्लॉग चाहिए तो अच्छा विषय लाइए

Load More

ताज़ा समाचार

झारखंड में छात्रों पर बर्बरता पर विपक्ष खामोश

‘अब कोई लोकतंत्र खतरे में नहीं, कोई हैशटैग नहीं’, झारखंड में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई पर भाजपा ने वामपंथियों को घेरा

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज-आंसू गैस का इस्तेमाल, उत्तराखंड मंत्री सुबोध उनियाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी को घेरा

प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब चुनाव: AAP आप ने आतंकी हवारा पर चला दांव, अमृतपाल की पार्टी ने इंदिरा गांधी के हत्यारे के पुत्र को दिया टिकट

गौतम अडानी

Explainer: गौतम अडानी का अमेरिकी रिश्वत मामला खारिज: क्या थे आरोप और कैसे खत्म हुआ ये केस?

अरुणाचल प्रदेश में 60 किमी घुसपैठ का दावा गलत: PIB फैक्ट चेक ने बताई सच्चाई

Rahul Gandhi

‘राहुल गांधी को झारखंड के छात्रों की चीख सुनाई नहीं पड़ रही, दोहरा चरित्र…’

Rajasthan Weather: 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज और 17 में यलो अलर्ट…झालवाड़ में सबसे अधिक 300 मिमी बरसात

Himachal Rain: लगातार हो रही बारिश से हिमाचल में जनजीवन अस्त-व्यस्त, 259 सड़कें बंद; कुल्लू में स्कूल बंद

नेपाल में सांप्रदायिक तनाव से उठे बड़े सवाल

तरुण तेजपाल मामले में अवार्ड वापसी गैंग लीडर आनंद पटवर्धन की बेशर्मी, हाई कोर्ट पर ही उठा दिया सवाल

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies