'जब जातियों में बंटे हिन्दू एक हो जाएंगे, हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना स्वतः साकार हो जाएगी'
August 24, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत राजस्थान

‘जब जातियों में बंटे हिन्दू एक हो जाएंगे, हिन्दू राष्ट्र की संकल्पना स्वतः साकार हो जाएगी’

- धीरेन्द्र शास्त्री, देवकीनंदन ठाकुर और उत्तम स्वामी की उपस्थिति में खचाखच भरे उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित धर्मसभा में नववर्ष पर जनसमूह ने जाति-पाति के भेदभाव को दूर करने का हाथ उठाकर संकल्प लिया।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Mar 23, 2023, 11:46 pm IST
inराजस्थान

जब जातियों में बंटा हिन्दू समाज एक हो जाएगा, उस दिन भारत स्वतः हिन्दू राष्ट्र हो जाएगा। इसके लिए सभी को साथ बैठना होगा। सुख-दुख बांटना होगा। ‘हिन्दवः सोदरा सर्वे’ मंत्र को अपनाना होगा।

भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति और नगर निगम की ओर से उदयपुर में गुरुवार को आयोजित विशाल धर्मसभा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र शास्त्री, प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पंडित देवकीनंदन ठाकुर और पंच अग्नि अखाड़ा के महामण्डलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज ने सभा में उपस्थित विशाल जनमैदिनी को सामाजिक समरसता का संकल्प कराया। तीनों ही संतों ने समाज को संगठित होने, जाति-पाति खत्म करने, सनातन परम्पराओं का पालन करने, नियमित रूप से मंदिर जाने, हनुमान चालीसा का पाठ करने, साथ में भोजन और साथ में भजन करने का आह्वान किया।

महिलाओं-पुरुषों, युवक-युवतियों से खचाखच भरे उदयपुर के महाराणा भूपाल स्टेडियम में संतों के सान्निध्य में आयोजित धर्मसभा में नववर्ष पर सभी ने जाति-पाति के भेदभाव को दूर करने का हाथ उठाकर संकल्प लिया।

शपथ लीजिये हम हिन्दू एक हैं, जातियों में नहीं बंटेंगे : पं. धीरेन्द्र शास्त्री

धर्मसभा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने उपस्थित जनमैदिनी से आह्वान किया कि हिन्दुओं को जातियों में बंटना बंद करना होगा। एक होना होगा। भले ही जातियां अनेक हों लेकिन हम सब हिन्दू एक हैं। उन्होंने उपस्थित समाज को दोनों हाथ उठवाकर भगवान श्री सीताराम व हनुमान जी की शपथ दिलवाई कि आज के बाद हम हिन्दू एक हैं, जाति में नहीं बंटेंगे, राम-कृष्ण का विरोध करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे, हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं होने तक चैन से नहीं बैठेंगे।

अपने उद्बोधन का आरंभ उन्होंने वीरता और शौर्य की धरती को प्रणाम के साथ करते हुए कहा कि यहां की माताएं-बहनें ही नहीं, अश्व चेतक और गज रामप्रसाद भी वीर हैं। महारानी हाड़ी रानी धन्य हैं जिन्होंने सोचा कि यदि उनके पति का चित्त उनमें ही लगा रहा तो युद्ध कैसे जीतेंगे। यह सोचकर उन्होंने अपना सिर काटकर निशानी के रूप में भेज दिया। यह वह शौर्य भूमि है जहां माताओं-बहनों ने अग्नि स्नान किया है।

मीरा की भूमि पर आयोजित इस नववर्ष समारोह में सभी संतों के समागम पर उन्होंने कहा कि सभी हिन्दू राष्ट्र का संकल्प लेने आए हैं। ये संकल्प मेवाड़ से जाग्रत हुआ है। उन्होंने कहा कि मेवाड़ में बप्पारावल हुए जिन्होंने 60 हजार की सेना को ईरान तक खदेड़ दिया। अब जिन लोगों को भारत से डर लगता है, जो देश के भीतर रहकर देशविरोधी गतिविधियां करते हैं, उन्हें बाहर भेजना है।

कन्हैया के हत्यारों को अब तक सजा क्यों नहीं हो सकी : देवकीनंदन ठाकुर

धर्मसभा में प्रख्यात कथा मर्मज्ञ पंडित देवकीनंदन ठाकुर ने राजस्थान की वीर भूमि और भक्तिमती मीरा को नमन करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप की धरती पर कन्हैया जैसे गरीब का गला रेत दिया जाता है। शैतानी तालिबानी मानसिकता यहां तक कैसे पहुंची, इस पर विचार करना होगा। उन्होंने सवाल उठाया कि अब तक कन्हैया के हत्यारों को सजा क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हिन्दू संस्कृति किसी को मारती नहीं, लेकिन कोई उस पर प्रहार करे तो वह उसे स्वीकार नहीं करती। पंडित देवकीनंदन ने कहा कि सनातनी बच्चा सनातनी परिवार से ही विवाह करे, इसके लिए सरकार कानून पास करे। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून हम दो हमारे दो को भी सभी पर समान रूप से लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि आलस्य हिन्दुत्व की दुर्दशा का कारण है। परिस्थितियों को सहते रहने की प्रवृत्ति बन जाने के कारण हिन्दुत्व को आज जगाने का प्रयास करना पड़ रहा है। उन्होंने लव जिहाद को धर्म परिवर्तन का जरिया बताते हुए देश के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि लव जिहाद न घर में होना चाहिए, न गली में न अपने शहर में। उन्होंने भारत सरकार से इस पर सख्त कानून बनाने की आवश्यकता बताई।

सायंकाल 7 बजे नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करे हर हिन्दू : उत्तम स्वामी

पंच अग्नि अखाड़ा के महामण्डलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज ने कहा कि हिन्दू धर्म मूल से निकला है, इसका कभी अंत नहीं हो सकता है। उन्होंने सामाजिक समरसता के लिए सामूहिक भोजन व सामूहिक भजन नियमित रूप से करने की सीख देते हुए कहा कि हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए सामाजिक समरसता को सशक्त करना होगा। उन्होंने हर हिन्दू को नियमित सायंकाल 7 बजे हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार से लेकर आज के जिला प्रचारक तक का जीवन तपस्वी व त्यागमय होता है। उन्होंने समाज से इन राष्ट्रतपस्वियों के सहयोग का आह्वान किया।

मंच पर बिराजित संतजन

धर्मसभा में मंच पर श्री चतुर्भुज हनुमान जी, हरिदास जी की मगरी के महंत महंत इन्द्रदेवदास महाराज, अस्थल आश्रम के महंत रास बिहारी शरण, धोली बावड़ी रामद्वारा के महंत दयाराम महाराज, हरिहर आश्रम गुलाब बाग के महंत सुन्दरदास महाराज, शनि मंदिर गोवर्धन विलास के महंत नारायण गिरि, मेलड़ी माता मंदिर के महंत विरम देव महाराज,

बालाजी मंदिर, फतह स्कूल के महंत अमर गिरि महाराज, बड़ा रामद्वारा चांदपोल के संत चेतन राम महाराज, खास ओदी के महंत प्रयागगिरि महाराज, गुप्तेश्वर महादेव के महंत तन्मय नन्द महाराज, सत्यनारायण मंदिर अमल का कांटा के महंत मिथिला बिहारी महाराज, रामद्वारा सवीना के महंत अचला राम महाराज, रामद्वारा सवीना के महंत चेतन राम, मीठारामजी का मंदिर रावजी का हाटा के महंत राम चंद्र दास महाराज, चारभुजानाथ मंदिर पंचमुखी बालाजी रावजी का हाटा के हर्षिता दास, कानपुर से पधारे महंत योगी रेवतीनाथ, निरंजनी अखाड़ा सायरा के महामंडलेश्वर मनीषा नन्द महाराज, निरंजनी अखाड़ा पानेरियों की मादड़ी के महंत रामगिरि महाराज, रकमपुरा आश्रम की महंत महंत भुवनेश्वरी माता, नवलखा मंदिर गुलाबबाग के महंत मिथिलाशरण महाराज, सर्वेश्वर आश्रम सवीना के महंत राधिका शरण महाराज, नाथ जी का मठ भूपालपुरा के महंत रमेश नाथ महाराज, मीठाराम मंदिर राव जी का हाटा के संत नौनिधि दास महाराज, श्री कल्लाजी बावजी धाम हाथीपोल के महंत अशोक परिहार, कल्याण गातोड़ धाम बोहरा गणेश जी के महंत नारायण दास वैष्णव, चित्रकूट धाम महाकालेश्वर के महंत प्रवीण भैया, विचित्र हनुमान मंदिर रामपुरा चौराहा के महंत बंटी महाराज, दाता मंदिर शास्त्री सर्कल के संत योगेश आमेटा बिराजमान थे।

Topics: udaipur newsराजस्थान समाचारRajasthan Newsदेवकीनंदन ठाकुरdevkinandan thakurDhirendra Shastriधीरेन्द्र शास्त्रीमहाराणा भूपाल स्टेडियमNational Newsहिन्दू राष्ट्र की संकल्पनाराष्ट्रीय समाचारMaharana Bhupal Stadiumउदयपुर समाचारconcept of Hindu nation
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

गांववालों ने आंखों देखा हाल बताया

CJP का ग्रामीणों पर हमले का आरोप, गांव वालों ने कहा- ‘झूठ बोल रहे हैं’, अपनी गाड़ी खुद तोड़ी; जानें पूरा मामला

Rajasthan Mausam

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून ने फिर बदली चाल, 15 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी

‘सुशासन संवाद-राजस्थान’: राष्ट्रीय चेतना की सशक्त आवाज है पाञ्चजन्य- CM भजनलाल शर्मा

राजस्थान: 473 विमुक्त, घुमंतू और अर्द्धघुमंतू परिवारों को मिले पक्के घर, CM भजनलाल शर्मा ने सौंपी खुशियों की चाबी

भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव तरुण चुघ

“कांग्रेस राज में हुए 53 पेपर लीक”: तरूण चुग का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, बोले- बहस से भाग रही कांग्रेस!

Sant Ravidas Book Release Ajmer Hanuman Singh Rathore RBSE Rajiv Gandhi Auditorium Panchjanya

Sant Ravidas Book Release Ajmer: संत रविदास जी का चिंतन पहले से कहीं अधिक आज प्रासंगिक है

Load More

ताज़ा समाचार

सिद्धपीठ श्रीहनुमन्निवास के पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण

‘लोक कल्याण की कामना ही लोकतंत्र का सत्य ‘

‘सिखों का नरसंहार करने वाला सज्जन कुमार, कांग्रेस का रोल मॉडल?’भड़के HS Phoolka

गांव के अखाड़े से Olympic Podium तक… भारत की खेल क्रांति की पूरी कहानी

लखनऊ में छात्रों से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का संवाद, छात्रों को दी लोकतंत्र में भागीदारी की सीख

वंदे मातरम पर BJP का कांग्रेस को सीधा संदेश- ‘राष्ट्रगीत का सम्मान सर्वोपरि’, हरदा को भी सुनाई खरी-खरी

प्रतीकात्मक तस्वीर

रुद्रपुर में SIR बैठक के बाद हंगामा! BJP-कांग्रेस में तीखी नोकझोंक, कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे भाजपा नेता

‘बच्चों के पास बहुत स्पेस है…’ आचार्य जी ने Parents को क्यों चेताया?

भारतीय संस्कृति और परिवार व्यवस्था : बदलते समय में हमारी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

‘राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में सतत आहुति दे रहा पाञ्चजन्य’

क्या दाहिनी कलाई पर राखी बांधने का है कोई खास कारण? जानिए धर्म से लेकर शरीर विज्ञान तक पूरी कहानी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies