कर्नाटक ने 'डबल इंजन' सरकार को बार-बार मौका देने का मन बना लिया है : प्रधानमंत्री
September 14, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत कर्नाटक

कर्नाटक ने ‘डबल इंजन’ सरकार को बार-बार मौका देने का मन बना लिया है : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक के शिवमोग्गा में 3,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Feb 27, 2023, 04:06 pm IST
inकर्नाटक
श्री नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री

श्री नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक ने ‘डबल इंजन’ सरकार को बार-बार मौका देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पहले कर्नाटक के विकास की चर्चा केवल बड़े शहरों तक ही सीमित थी, लेकिन हमारी सरकार विकास को कर्नाटक के गांवों और टियर 2-3 शहरों तक पहुंचाने का काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने आज कर्नाटक के शिवमोग्गा में 3,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने शिवमोग्गा हवाई अड्डे का भी उद्घाटन किया और सुविधाओं का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने शिवमोग्गा में दो रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जिसमें शिवमोग्गा – शिकारीपुरा – रानीबेन्नूर नई रेलवे लाइन और कोटेगंगगुरु रेलवे कोचिंग डिपो शामिल हैं। उन्होंने 215 करोड़ रुपये से अधिक की संचयी लागत से विकसित की जाने वाली कई सड़क विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत 950 करोड़ रुपये से अधिक की बहु-ग्राम योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। उन्होंने शिवमोग्गा शहर में 895 करोड़ रुपये से अधिक की 44 स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने राष्ट्रकवि कुवेम्पु की भूमि को नमन किया, जिनकी एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रति समर्पण की भावना आज भी जीवित है। शिवमोग्गा में नवनिर्मित हवाईअड्डे का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज लंबे समय के बाद नागरिकों की जरूरतें पूरी हुई हैं। हवाई अड्डे की शानदार सुंदरता और निर्माण पर टिप्पणी करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कर्नाटक की परंपरा और प्रौद्योगिकी का एक अनूठा संयोजन दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक हवाईअड्डा नहीं है, बल्कि एक अभियान है जहां युवा पीढ़ी के सपने उड़ान भर सकते हैं। उन्होंने ‘हर घर नल से जल’ परियोजना के साथ-साथ सड़क और रेल परियोजनाओं का भी उल्लेख किया, जिनकी नींव आज रखी जा रही है और इन जिलों के नागरिकों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने आज बीएस येदियुरप्पा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में उनका हालिया भाषण सार्वजनिक जीवन में सभी के लिए प्रेरणा है। बीएस येदियुरप्पा को मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर सम्मानित करने के प्रधानमंत्री के अनुरोध को उपस्थित जनसमुदाय के बीच भारी प्रतिक्रिया मिली और लोगों ने वरिष्ठ नेता के लिए अपने प्यार का इजहार किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक का विकास प्रगति पर है। प्रगति का यह मार्ग रोडवेज, एयरवेज और आईवे (डिजिटल कनेक्टिविटी) में प्रगति से प्रशस्त है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक की डबल इंजन सरकार कर्नाटक की प्रगति के रथ को शक्ति दे रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले जब कर्नाटक के विकास की चर्चा होती थी तो ये बड़े शहरों तक ही सीमित रहती थी, लेकिन हमारी सरकार विकास को कर्नाटक के गांवों और टियर 2-3 शहरों तक पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिवमोग्गा का विकास इस सोच का परिणाम है।

प्रधानमंत्री ने दोहराया कि शिवमोग्गा में हवाईअड्डे का उद्घाटन ऐसे समय में किया जा रहा है जब भारत में हवाई यात्रा का उत्साह चरम पर है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एयर इंडिया ने दुनिया का सबसे बड़ा यात्री विमान खरीदने का सौदा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस के शासन के दौरान, एयर इंडिया की आम तौर पर नकारात्मक चर्चा की जाती थी और इसकी पहचान हमेशा घोटालों से जुड़ी होती थी, जहां इसे घाटे का बिजनेस मॉडल समझा जाता था। आज के एयर इंडिया पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि इसे नए भारत की क्षमता के रूप में पहचाना जाता है, जहां यह सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। उन्होंने भारत के बढ़ते विमानन बाजार का उल्लेख किया और बताया कि देश को निकट भविष्य में हजारों विमानों की आवश्यकता होगी, जहां हजारों युवा नागरिकों की एक कार्यबल के रूप में आवश्यकता होगी। भले ही आज हम इन विमानों का आयात कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि वह दिन दूर नहीं जब भारत के नागरिक मेड इन इंडिया यात्री हवाई जहाज उड़ाएंगे।

प्रधानमंत्री ने सरकार की उन नीतियों के बारे में विस्तार से बताया जिनके कारण विमानन क्षेत्र का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों के दृष्टिकोण के विपरीत, वर्तमान सरकार ने छोटे शहरों में हवाई अड्डों पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि आजादी के पहले 7 दशकों में 2014 तक देश में 74 हवाईअड्डे थे, जबकि पिछले 9 सालों में 74 और हवाईअड्डे जोड़े गए हैं, जो कई छोटे शहरों को जोड़ते हैं। हवाई चप्पल पहनने वाले आम नागरिकों को हवाई जहाज में यात्रा करने में सक्षम बनाने के अपने सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री ने सस्ती हवाई यात्रा के लिए उड़ान योजना का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “नया हवाई अड्डा प्रकृति, संस्कृति और कृषि की भूमि शिवमोग्गा के लिए विकास के द्वार खोलने जा रहा है”। उन्होंने बताया कि शिवमोग्गा मलेनाडु क्षेत्र का प्रवेश द्वार है जो पश्चिमी घाटों और हरियाली, वन्यजीव अभयारण्यों, नदियों, प्रसिद्ध जोग फॉल्स और हाथी शिविर, सिम्हा धाम में लायन सफारी और अगुम्बे की पर्वत श्रृंखलाओं के लिए प्रसिद्ध है। प्रधानमंत्री ने उस कहावत को याद करते हुए कहा कि जिन्होंने गंगा में डुबकी नहीं लगाई और तुंगभद्रा नदी का पानी नहीं पिया, उनका जीवन अधूरा रहता है।

प्रधानमंत्री ने क्षेत्र में जल जीवन मिशन को शिवमोग्गा की महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के लिए एक बड़ा अभियान बताया। उन्होंने बताया कि शिवमोग्गा में 3 लाख परिवारों में से केवल 90 हजार के पास जल जीवन मिशन शुरू होने से पहले नल के पानी के कनेक्शन थे। अब डबल इंजन सरकार ने 1.5 लाख परिवारों को नल का जल कनेक्शन प्रदान किया है और संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए काम चल रहा है। पिछले 3.5 साल में 40 लाख परिवारों को नल के पानी के कनेक्शन मिले हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, “डबल इंजन की सरकार गांवों, गरीबों, हमारी माताओं और बहनों की है।” प्रधानमंत्री ने शौचालय, गैस कनेक्शन और नल से जलापूर्ति का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार माताओं और बहनों से जुड़ी सभी समस्याओं से निपटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दोहराया कि डबल इंजन सरकार पूरी ईमानदारी के साथ हर घर में पाइप से पानी उपलब्ध कराने का प्रयास करती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि यह भारत का अमृत काल है, विकसित भारत बनाने का समय है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि ऐसा अवसर दस्तक दे रहा है और वैश्विक मंच पर भारत की आवाज सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के निवेशक भारत में निवेश करना चाहते हैं और इससे कर्नाटक और यहां के युवाओं को लाभ होता है।

Topics: PM in KarnatakaPM in Shivamoggapublic meeting in Shivamoggaपीएम मोदीinauguration of development projectsPM Modifoundation stone laying of development projectsकर्नाटक में पीएमशिवमोग्गा में पीएमशिवमोग्गा में जनसभाविकास परियोजनाओं का उद्घाटनविकास परियोजनाओं का शिलान्यास
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा जी और गुजरात मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार एवं GMDC के अध्यक्ष डॉ. हसमुख अधिया जी

Sabarmati Samvad 2026: “गुजरात कैसे बनेगा भारत का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन? डॉ. हसमुख अधिया जी ने बताई 2047 की पूरी रणनीति”

पाञ्चजन्य की कंसल्टिंग एडिटर तृप्ति श्रीवास्तव जी ने गुजरात की प्राथमिक, माध्यमिक और प्रौढ़ शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रिवाबा जडेजा जी

Sabarmati Samvad 2026: स्टार्टअप, नौकरी और शिक्षा… गुजरात में युवाओं के लिए क्या है खास? रिवाबा जडेजा जी से जानिए

पाञ्चजन्य के संपादक श्री हितेश शंकर जी और श्री परिंदु भगत (काकू भाई)- भाजपा नेता एवं प्रख्यात चार्टर्ड अकाउंटेंट

PM नरेंद्र मोदी को करीब से देखने वाले काकू भाई ने खोले पुराने राज, बताया- कैसी थी उनकी शुरुआती जिंदगी और कार्यशैली?

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग।

क्या भारत, चीन और रूस वैश्विक व्यवस्था को नया रूप दे सकते हैं? ब्रिक्स से कितना बदलेगा शक्ति संतुलन

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में वक्तव्य देते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

ग्लोबल साउथ की आवाज बने ब्रिक्स, पीएम मोदी ने रखा भारत का विकास विजन; बोले- सहयोग ही एकमात्र रास्ता

ब्रिक्स समूह के सदस्यों ने साफ कहा कि आतंकवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पाकिस्तान को कड़ा संदेश : ब्रिक्स देशों ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की, कहा- आतंकवाद बर्दाश्त नहीं

Load More

ताज़ा समाचार

Today Weather

Weather Today: 17 सितंबर के बाद भी बारिश के आसार, जानें अगले 10 दिनों का हाल

आरोपी फरमान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून : हलाला का मामला आया सामने, महिला का उत्पीड़न कर तीन तलाक देने वाले फरमान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मदरसा (प्रतीकात्मक चित्र)

बंगाल में 2396 अवैध मदरसों की पहचान, 252 को बंद करने का आदेश, सरकार की बड़ी कार्रवाई

आज का श्लोक : वाक्ताडनं प्रमत्तस्य परीवादं रिपोरपि।

t20 match first time vande mataram

भारतीय क्रिकेट में ऐतिहासिक अध्याय: भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच में पहली बार राष्ट्रगान के साथ गाया गया ‘वंदे मातरम्’

दुनिया ताकतवर को देखती है: गोटन में RSS सरसंघचालक जी ने कहा- ‘व्यक्ति से लेकर राष्ट्र तक सामर्थ्य अनिवार्य है’

महराजगंज में RSS शताब्दी वर्ष पर भव्य युवा संवाद : दीपक विस्पुते जी ने युवाओं को दिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संदेश

AP Aboobacker Fatwa Muslim Women Samastha Kerala Jam Eyyathul Ulama Panchjanya

“फतवा वापस नहीं होगा”: मुस्लिम महिलाओं पर दिए बयान पर कायम AP अबूबकर, जानिए जमीयतुल उलमा का बड़ा दावा!

वरिष्ठ पत्रकार अनुराग पुनेठा जी और गुजरात मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार एवं GMDC के अध्यक्ष डॉ. हसमुख अधिया जी

Sabarmati Samvad 2026: “गुजरात कैसे बनेगा भारत का सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन? डॉ. हसमुख अधिया जी ने बताई 2047 की पूरी रणनीति”

दुनिया डगमगाई, भारत संभला

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies