स्वीडन में जलाई गई कुरान, उबल रहा मु​सलमानों के विरुद्ध आक्रोश
June 8, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम विश्व

स्वीडन में जलाई गई कुरान, उबल रहा मु​सलमानों के विरुद्ध आक्रोश

स्वीडन की कट्टर 'दक्षिणपंथी' मानी जाने वाली पार्टी के नेता रासमस पलुदान स्टॉकहोम में तुर्किए के दूतावास के बाहर मुसलमान 'शरणार्थियों' पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jan 23, 2023, 12:00 pm IST
in विश्व
जलाने से पूर्व हाथ में कुरान थामे रासमस पलुदान

जलाने से पूर्व हाथ में कुरान थामे रासमस पलुदान

नाटो की सदस्यता को लेकर इन दिनों स्वीडन और तुर्किए में जबरदस्त ठनी हुई है। तुर्किए स्वीडन को इस अंतरराष्ट्रीय संगठन में स्वीडन को लिए जाने के विरुद्ध है। स्वीडन में ये तनातनी उस वक्त चरम पर पहुंच गई जब तुर्किए के दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया गया और इस दौरान कुरान को खुलेआम जला दिया गया। इस घटना से अब तुर्किए ही नहीं, अन्य कई इस्लामी देश भी चिढ़ गए हैं और स्वीडन से माफी मांगने को कह रहे हैं।

आखिर तुर्किए स्वीडन को नाटो गुट में शामिल करने के रास्ते में दीवार बनकर क्यों खड़ा है? असल में वह मानता है कि स्वीडन का कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी से नाता है। दूसरे तुर्किए का कहना है कि स्वीडन अपने यहां मौजूद उक्त कुर्द संगठन के नेता मौलवी फतुल्लाह को उसे सौंप दे। उल्लेखनीय है कि कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी वह संगठन है जो तुर्किए से कुर्दों के लिए एक अलग देश की मांग करता आ रहा है। तुर्किए का आरोप है कि स्वीडन ऐसे लोगों को संरक्षण दिए बैठा है।

रासमस पदालुन के विरुद्ध तुर्किए में प्रदर्शन करते मुस्लिम

इस मुद्दे पर स्वीडन और तुर्किए में तलवारें खिची हैं। दोनों एक दूसरे पर आरोपों की बौछार किए हुए हैं। ऐसे में स्वीडन में कुरान को जलाने की घटना ने मामले को और तूल दे दिया है। इससे बौखलाए तुर्किए ने फौरी प्रतिक्रिया करते हुए स्वीडन के रक्षा मंत्री की अंकारा यात्रा पर आने से मना कर दिया है। स्वीडन के रक्षामंत्री पाल जॉनसन आगामी 27 जनवरी को तुर्किए के दौरे पर जाने वाले थे।

हुआ यूं कि स्वीडन की कट्टर ‘दक्षिणपंथी’ मानी जाने वाली पार्टी के नेता रासमस पलुदान अभी दो दिन पहले (21 जनवरी 2023) स्टॉकहोम में तुर्किए के दूतावास के बाहर मुसलमान ‘शरणार्थियों’ पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे। गुस्से में आपे से बाहर होते हुए उन्होंने सबके सामने कुरान जला दी। इस मौके पर पलुदान ने इस्लाम और शरणार्थियों से आ रही दिक्कतों की चर्चा की। वहां करीब सौ से ज्यादा प्रदर्शनकारी उपस्थित थे।

अपने भाषण के क्रम में उन्होंने मुसलमानों को संबोधिक करते हुए कहा कि ‘यदि आपको (मुसलमानो को) ऐसा लगता हो कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं दी जानी चाहिए तो आप यहां न रहें, कहीं और जा बसें।” इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे इन मुस्लिम शरणार्थियों और इस्लाम की वजह से स्वीडन के नागरिकों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।

तुर्किए को दिक्कत यह भी है कि स्वीडन की पुलिस ने उस प्रदर्शन को करने की इजाजत कैसे दे दी। अंकारा में उसने स्वीडन के राजदूत को बुलाकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। तुर्किए स्पष्ट रूप से पलुदान को विरोध प्रदर्शन की इजाजत देने को लेकर बौखलाया हुआ था। इससे पहले गत 12 जनवरी को भी तुर्किए ने स्वीडन के राजदूत को बुलाया था और स्वीडन में तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन का पुतला फूंकने को लेकर गुस्सा जताया था। ।

उल्लेखनीय है कि मई 2022 में भी ये पलुदान ही थे जिन्होंने देश में ‘कुरान जलाओ यात्रा’ निकाली थी। उन्होंने स्वीडन वासियों से अनुरोध किया था कि कुरान को सार्वजनिक रूप से जलाएं। उनके इस आह्वान के बाद स्वीडन के कई शहरों में उपद्रव हुए थे, बहुत से लोग मारे गए थे। तब भी तुर्किए और पाकिस्तान ने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।

स्वीडन की नाटो में शामिल होने की कोशिशों को तुर्किए नाकाम करता आ रहा है, क्योंकि नाटो में यही प्रावधान है कि अगर कोई देश इससे जुड़ना चाहता है ​तो सभी सदस्यों का इस बात से सहमत होना जरूरी है। लेकिन तुर्किए स्वीडन के मामले में अपना मत विरोध में डालता है।

कुरान जलाने के प्रकरण के बाद तुर्किए के रक्षामंत्री हुलुसी अकार का कहना है कि स्वीडन के रक्षा मंत्री के साथ वार्ता इसलिए रद्द की गई है क्योंकि अब इसका न कोई महत्व रह गया है, न अर्थ। तुर्किए की ओर से कुरान जलाने को ‘इस्लामोफोबिया’ कहा गया है। तुर्किए ही नहीं, कुरान जलाने को लेकर सऊदी अरब, जॉर्डन, पाकिस्तान और कुवैत की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया आई है। इन मुस्लिम देशों ने कुरान जलाने की घटना की तीखी निंदा करते हुए, इस कृत्य के लिए स्वीडन से माफी मांगने को कहा है। लेकिन इन पंक्तियों के लिखे जाने तक स्वीडन की ओर से ऐसा कुछ नहीं किया गया है। पता चला है कि तुर्किए में लोगों ने स्वीडन में कुरान जलाए जाने के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किए हैं।

Topics: saudiarabMuslimतुर्किएIslamपलुदानPakistanस्वीडनकुरानburningAmericanatoturkiyeswedenquranrefugee
Share3TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक

पाक-चीन की चाल पर अमेरिका ने फेरा पानी, BLA को UN आतंकी सूची में शामिल करने से किया इनकार

प्रतीकात्मक तस्वीर

हिंदू युवती से जुबैर ने करन बनकर की दोस्ती, फिर बोला इस्लाम कबूलने पर मदरसे से मिलेंगे 12 लाख रूपये

बलोचिस्तान में पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने 17 विद्रोही मारे, 24 घंटे से बलपूर्वक उठाए जा रहे लोग

पहलगाम में आतंकियों ने हिंदू पर्यटकों की हत्या की थी

पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा खुलासा, आतंकियों के फोन से मिला कराची-लाहौर का कनेक्शन, चाइनीज मोबाइल फोन से रची पूरी साजिश

प्रतीकात्मक तस्वीर

बांद्रा में अवैध मस्जिद ढहाने का बदला लेने के लिए पाकिस्तान में रची गई मुंबई को दहलाने की साजिश

बिलाल सनातन धर्म अपनाकर बना विशाल

Ghar Wapsi: बकरे की कुर्बानी से परेशान था मुस्लिम युवक; अपनाया सनातन धर्म, बिलाल बना विशाल

Load More

ताज़ा समाचार

guardian journalist ellis petersen amplifies anti india propaganda

पश्चिमी मीडिया का प्रोपेगैंडा! ‘द गार्जियन’ की हन्ना एलिस-पीटरसन के भारत विरोधी नैरेटिव का पर्दाफाश

dr chinmay pandya shantikunj honored in canada calgary

कनाडा की केंद्र सरकार एवं कैलगरी नगर ने किया गायत्री परिवार का सम्मान

cm dhami attends judicium 2 0 dehradun announces 5 crore welfare fund

देहरादून: CM धामी ने ‘जूडिशियम 2.0’ सम्मेलन में लिया भाग, न्यायाधीश कल्याण निधि के लिए ₹5 करोड़ की बड़ी घोषणा

uttarakhand voter revision program blo door to door visit

उत्तराखंड में शुरू हुआ SIR! BLO घर-घर बांटेंगे गणना फार्म, ‘Book a Call’ फीचर से घर बैठे मिलेगी सुविधा

Shamli gym trainer Chandni Qureshi conversion Ayush Malik arrest

नमाज और जालीदार टोपी की फोटो से खुला राज! शामली में जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी ने कराया दवा कारोबारी के बेटे का कन्वर्जन

Modi Govt Border Security BRO Budget Infrastructure Development

मोदी सरकार में सरहदों की अभेद्य सुरक्षा: BRO का बजट ₹18,700 करोड़ पहुंचा, जानिए कैसे सीमा विकास की बदली सोच

CJP के प्रदर्शन में आए लोगों ने क्या कहा- इन्हें क्या मालूम RSS है

डॉ कृष्ण गोपाल, सह सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

नेहरू से लेकर जेपी तक, संघ को लेकर कैसे बदले विचार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को कितना जानती है कॉकरोच जनता पार्टी?

vhp shiksha varg prayagraj rajendra saxena

VHP परिषद शिक्षा वर्ग: प्रयागराज में बोले राजेन्द्र सक्सेना- सोशल मीडिया और नैरेटिव की लड़ाई में सजग रहें कार्यकर्ता

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies