देश में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बनाए गए 22.2 करोड़ आयुष्मान कार्ड

इस योजना के तहत 4.25 करोड़ लोगों का अस्पताल में निशुल्क इलाज कराया जा चुका है।

Published by
Panchjanya

देश में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अबतक 22.2 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसके साथ इस योजना के तहत 4.25 करोड़ लोगों का अस्पताल में निशुल्क इलाज कराया जा चुका है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि पीएमजेएवाई योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 10 करोड़ परिवारों के लिए शुरू की गई विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से देश के गरीब नागरिक को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। इस योजना के तहत 26,020 अस्पताल को पंजीकृत किया गया है।

Share

Recent News