एक रुपये से बोहनी
September 20, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

एक रुपये से बोहनी

गायों और बच्चियों की संख्या कितनी ही क्यों न हों, भोग सभी को दिया जाता है। यह क्रम दिनभर चलता रहता है। इसके अलावा, भिखारियों को भी मुफ्त में नमकीन-मीठा खिलाया जाता है

Written byअजय वर्माअजय वर्मा
Nov 19, 2022, 02:51 pm IST
inभारत, छत्तीसगढ़
रायपुर स्थित रामजी लाल अग्रवाल का दशकों पुराना होटल

रायपुर स्थित रामजी लाल अग्रवाल का दशकों पुराना होटल

रायपुर में 142 साल पुराने एक होटल में गोमाता को भोग लगाए बिना शुरू नहीं होती बिक्री।
एक रुपये से होती है बोहनी। दिनभर बच्चियों और गरीबों को बांटी जाती है सेव-बूंदी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की व्यस्ततम जगहों में से एक है रामसागर पारा मुहल्ला। इस मुहल्ले की पहचान रायपुर ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ सहित आधे ओडिशा में भी है। यह किराना मंडी के नाम से प्रसिद्ध है। इसी मुहल्ले में एक 142 साल पुराना होटल है, जहां गोमाता को भोग लगाने के बाद ही ग्राहकों को भोजन परोसा जाता है। यही नहीं, यहां बोहनी के नाम पर केवल एक रुपया लिया जाता है, वह भी किसी बच्चे या गरीब से। साथ ही, इस होटल में बेटियों को दिनभर मुफ्त में सेव-बूंदी दी जाती है।

रामसागर पारा मुहल्ले में अगर किसी जगह सुबह 10 बजे से लेकर रात 9 बजे तक भीड़ दिखे, वहां गायें और स्कूली बच्चे भी नजर आए तो समझ लें कि वह रायपुर का प्रसिद्ध रामजी हलवाई का होटल है। हालांकि होटल का न तो कोई बोर्ड है और न ही कहीं नाम लिखा है। फिर भी शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो, जो इस होटल के बारे में न जानता हो। हर कोई यह जानता है बालूशाही वाले रामजी हलवाई की दुकान रामसागर पारा में है, जो देखने से ही पुरानी लगती है।

तड़क-भड़क से दूर पुराने जमाने के बने दरवाजे और अलमारियां इस दुकान की पहचान हैं। यदि आप नए हैं तो आपको यह समझ में नहीं आएगा कि यहां मालिक कौन है और कर्मचारी कौन है? एक व्यक्ति सामान तौलते, फिर पैसे लेते और बचे हुए पैसे लौटाते हुए दिखेगा। चार-पांच लोग इस तरह काम करते दिख जाएंगे। वहीं मालिक कभी गल्ले पर तो कभी होटल के सामने कुर्सी पर बैठे दिख जाते हैं।

रामजी लाल अग्रवाल 1880 में राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के एक गांव से रोजी-रोजगार की तलाश में रायपुर आए थे। उस समय वे नमकीन और मीठे व्यंजन बनाकर टोकरी में रख घूम-घूम कर शहर में बेचते थे। उनके व्यंजनों को शहर में पसंद किया जाने लगा। धीरे-धीरे काम बढ़ता गया। उनके बाद बेटे पूनमचंद और दुर्गा प्रसाद ने काम संभाला। फिर उनके बाद उनकी अगली पीढ़ी छगनलाल और उनके बाद विनोद और अब उनके पुत्र सूरज। इस तरह, पांच पीढ़ियों से यह परिवार इसी काम में जुटा है। वैसे तो लड्डू, बालूशाही, गुलाब जामुन, नारियल की बर्फी, बूंदी और अलग-अलग तरह के सेव-गाठिया आदि मिठाइयां और नमकीन यहां की पहचान हैं। लेकिन बालूशाही का कोई मुकाबला नहीं है। कीमत भी इतनी कि इससे सस्ती बाजार में दूसरी कोई मिठाई नहीं मिलेगी। आज भी यहां मीठी और कुरकुरी बालूशाही पांच रुपये में (एक नग) मिलती है।

विनोद अग्रवाल कहते हैं कि उनके दादा-परदादा ने जो व्यवस्था शुरू की थी, आज भी उसमें कोई बदलाव नहीं आया है। उनके पूर्वजों ने करीब 40-42 साल तक सिर पर टोकरी रखकर मीठा-नमकीन बेचे। फिर उन्होंने 80 साल पहले यह होटल खोला। तब से न तो होटल का रंग-रूप बदला है और न ही यहां बनने वाले मीठे-नमकीन की गुणवत्ता में कोई बदलाव आया है। कच्चे माल को दो घंटे से अधिक देर तक नहीं रखा जाता।

होटल के संचालक विनोद अग्रवाल कहते हैं कि बालूशाही बनाने के लिए मैदा, घी, दही और शक्कर के साथ जलेबी में प्रयुक्त होने वाले रंग का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए कच्चा माल हाथ से तैयार किया जाता है।

हालांकि होटल में बिक्री सुबह 10 बजे से शुरू हो जाती है, लेकिन भट्ठी पर मीठा और नमकीन बनाने और दुकान सजाने का काम बहुत पहले शुरू हो जाता है। इस रास्ते से गुजरने पर खुशबू से ही आप दुकान को पहचान जाएंगे, किसी से पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भीड़ इतनी होती है कि भट्ठी पर चढ़ी कड़ाही कभी खाली नहीं रहती। खास बात यह कि सबसे पहले अग्निदेव को भोग लगाया जाता है। इसके बाद गो माता और बच्चियां मौजूद हों तो उन्हें भी भोग दिया जाता है। गायों और बच्चियों की संख्या कितनी ही क्यों न हों, भोग सभी को दिया जाता है। यह क्रम दिनभर चलता रहता है। इसके अलावा, भिखारियों को भी मुफ्त में नमकीन-मीठा खिलाया जाता है।

आज के दौर में जहां बड़े-बड़े कारोबारी, व्यापारी बड़ी रकम से बोहनी करने की इच्छा रखते हैं, वहीं इस होटल में सबसे कम पैसे देने वाले का इंतजार किया जाता है। यही कारण है कि आज भी इस होटल में पहले ग्राहक से केवल एक रुपया लिया जाता है। वह पहला ग्राहक अक्सर कोई बच्चा या कोई गरीब होता है।

बेटियों और गायों को पहले भोग लगाने या बेटियों को दिनभर मुफ्त भोग देने, भिखारियों को दान करने या 1 रुपए से बोहनी करने के बारे में पूछने पर होटल के संचालक विनोद अग्रवाल कहते हैं कि यह व्यवस्था दादा-परदादा के जमाने से चली आ रही है। यह सब हमारे लिए अगले जन्म के लिए एफडीआर की तरह हैं। हमारे पूर्वजों ने करीब 40-42 साल तक सिर पर टोकरी रखकर मीठा-नमकीन बेचे। फिर उन्होंने 80 साल पहले यह होटल खोला। तब से न तो इस होटल का रंग-रूप बदला है और न ही यहां बनने वाले मीठे-नमकीन की गुणवत्ता में कोई बदलाव आया है।

विनोद अग्रवाल के बेटे सूरज कहते हैं कि थोक मंडी में होने के कारण हमें बखूबी मालूम है कि उच्च कोटि का सामान कहां मिलता है। हम इससे समझौता नहीं करते। अपनी देखरेख में ही अनाज, नमक और मसाले तैयार कराते हैं ताकि ग्राहकों को बढ़िया स्वाद मिले। बालूशाही के लिए तैयार कच्चे माल को दो घंटे से अधिक देर तक नहीं रखा जाता।
होटल का बोर्ड या नाम नहीं लिखा होने पर वे कहते हैं कि हमारे पारिवारिक विरासत को किसी पहचान की जरूरत नहीं है।

हमारी ग्राहक इतने हैं कि हमें कभी प्रचार करने की जरूरत ही महसूस नहीं हुई। विनोद के दो बेटे सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। अच्छे-खासे वेतन पैकेज पर दोनों बेटों को अमेरिका में नौकरी भी मिल गई थी, लेकिन उन्होंने उन्हें जाने नहीं दिया। उनका कहना था कि पुश्तैनी कारोबार को कौन संभालेगा! अब दोनों दुकान संभालते हैं। उनका तीसरा बेटा भी अपने इसी कारोबार में हाथ बंटा रहा है। इस तरह, इस पुश्तैनी कारोबार से विनोद, उनके भाई और बेटे यानी पांचवीं पीढ़ी दादा-परदादा की विरासत को आगे बढ़ा रही है। सबके काम और काम के घंटे बंटे हुए हैं।

Topics: सिर पर टोकरी रखकर मीठा-नमकीन1 rupee to bohniगोमाता को भोगराजस्थान के सवाई माधोपुर
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

No Content Available
Load More

ताज़ा समाचार

NEET UG Fake Certificate CM Pushkar Singh Dhami Uttarakhand Medical Admission Panchjanya

NEET UG में फर्जीवाड़े पर CM धामी सख्त: 8 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र निरस्त, होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई!

Nandigram Bypoll Milan Pradhan Arrest Mamata Banerjee Congress TMC Politics Panchjanya

Nandigram Bypoll Analysis: जानिए मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस-ममता समीकरण और सियासी दावों की पूरी कहानी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की।

DUSU चुनाव में एबीवीपी ने लहराया भगवा, बोली – भारत का Gen-Z संस्कारवान, राष्ट्रवादी और समरसता में विश्वास रखने वाला

mathura rss paryavaran sanrakshan gatividhi kund pujan water conservation

राधाष्टमी पर RSS स्वयंसेवकों की सराहनीय पहल: मथुरा में जलाशयों और कुंडों हुआ पूजन, लोगों ने ली अनोखी शपथ

narendra modi satta darshan seva sankalp parivartankari netritva

नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष : ‘सेवा’ से परिवर्तनकारी नेतृत्व तक की राजनीतिक यात्रा

IIT BHU University of Michigan MoU EV Research Prof Amit Patra Panchjanya

IIT रुड़की दीक्षांत समारोह 2026: 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को मिली डिग्री, अजीत डोभाल रहे मुख्य अतिथि

प्रतीकात्मक चित्र

पाकिस्तान से आई ₹119 करोड़ की हेरोइन जब्त: पंजाब में 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता!

bhopal shram sadhak sangam dattatreya hosabale ravidas jayanti

भोपाल में ‘श्रम साधक संगम’ का भव्य आयोजन: दत्तात्रेय होसबाले जी ने कहा- “श्रम साधकों के मजबूत होने से सुदृढ़ होगा समाज”

BHU First Keyhole Heart Bypass Surgery MICS CABG Sir Sunderlal Hospital Varanasi

BHU में पहली बार ‘की-होल’ तकनीक से सफल हार्ट बाईपास सर्जरी: 5वें दिन मरीज को मिली छुट्टी, जानें खासियत!

CM Yogi

Aarogya Setu App UP Govt: अब आरोग्य सेतु ऐप पर मिलेगी मरीजों की लैब रिपोर्ट, योगी सरकार ने की तैयारी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies