युवाओं के कौशल का विस्तार
July 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

युवाओं के कौशल का विस्तार

हर साल एक करोड़ से अधिक युवा जुड़ते हैं स्किल इंडिया मिशन से

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jul 29, 2022, 03:16 pm IST
in भारत, शिक्षा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रोत्साहित करने के क्रम में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय देश के शिक्षा और कौशल पारिस्थितिकी तंत्र में कौशल केंद्रों (स्किल हब) की स्थापना कर रहा है।

देश के युवाओं को कौशल प्रदान के लिए भारत सरकार एक ऐसा नया समाधान लाई है जो उन्हें आजीविका कमाने और आरामदेह जीवन जीने में सक्षम बनाएगा। इरादा देश भर के छात्रों का समग्र विकास है। इसलिए, केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने कौशल विकास और उद्यमिता के लिए संशोधित राष्ट्रीय नीति लागू की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रोत्साहित करने के क्रम में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय देश के शिक्षा और कौशल पारिस्थितिकी तंत्र में कौशल केंद्रों (स्किल हब) की स्थापना कर रहा है। इन कौशल केंद्रों से व्यावसायिक शिक्षा को मुख्यधारा में लाने, बुनियादी ढांचे में साझेदारी को संभव बनाने और छात्रों द्वारा अपनी चुनी हुई शैक्षणिक-व्यावसायिक गतिविधियों को जारी रखने के सुपरिभाषित मार्ग विकसित करने की व्यवस्था संभव हो सकेगी। यह पहल चरणबद्ध तरीके से औपचारिक शिक्षा तथा व्यावसायिक शिक्षा को व्यापक आधार पर एक-दूसरे के नजदीक लाना सुनिश्चित करेगी। ‘कौशल केंद्र पहल’ (स्किल हब इनिशिएटिव) का केंद्रीय उद्देश्य शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत करना है।

इसके अलावा, छात्रों के बीच उनके स्कूली जीवन से ही उद्यमिता के प्रसार के लिए राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान ने सीबीएसई की नौवीं से 12वीं कक्षाओं के लिए उद्यमिता पर पुस्तकें  लिखवाई हैं।

जनसांख्यिकीय लाभार्जन
देश के 65 प्रतिशत युवाओं के कामकाजी आयु वर्ग में होने के साथ भारत आजीविका के अवसरों का केंद्र बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस जनसांख्यिकीय लाभ को अर्जित करने का यदि कोई तरीका है, तो वह युवाओं का कौशल विकास ही है ताकि इससे न केवल उनका व्यक्तिगत विकास हो बल्कि वे भारत को आर्थिक विकास का इंजन बनाने में भी मददगार हो सकें। इसीलिए, स्किल इंडिया विभिन्न कौशल प्रदान करते हुए देश के युवाओं का सशक्तीकरण करता है जिससे कामकाजी माहौल में उनकी सेवा देने की क्षमता और उत्पादकता बढ़ती है।

पहले दिन से सेवा योग्य
राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क  (एनएसक्यूएफ) के तहत स्किल इंडिया देश के 40 क्षेत्रों में तरह-तरह के पाठ्यक्रम प्रदान करता है जो उद्योग और सरकार दोनों द्वारा मान्यता प्राप्त मानकों के अनुरूप हैं। ये पाठ्यक्रम युवाओं को काम के व्यावहारिक वितरण पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करते हैं और उनकी तकनीकी विशेषज्ञता को बढ़ाने में मदद करते हैं जिससे वे सेवा अवसर पाने के पहले दिन से काम के लिए तैयार हों। यह न केवल युवाओं के लिए बल्कि निजी कंपनियों के लिए भी फायदेमंद है क्योंकि उन्हें युवा रंगरूटों के प्रशिक्षण में निवेश नहीं करना पड़ता।
इस नीति के विकास की प्रक्रिया में मोदी सरकार ने शिक्षा के विशाल क्षेत्र में विशेषज्ञों के साथ चौबीसों घंटे काम करके सभी मंत्रालयों / विभागों की कौशल योजनाओं को शामिल करते हुए स्किल इंडिया मिशन का विकास किया है।

स्किल इंडिया मिशन के तहत- जिसका मुख्य उद्देश्य 2022 तक 40 करोड़ से अधिक युवाओं को बाजार-प्रासंगिक कौशलों में पर्याप्त प्रशिक्षण प्रदान करना है – 20 से अधिक केंद्रीय मंत्रालय/ विभाग राष्ट्रीय स्तर पर लाखों लोगों का कौशल स्तर बढ़ाने के लिए कौशल विकास योजनाओं/ कार्यक्रमों को लागू कर रहे हैं। इस अग्रणी योजना के माध्यम से अब तक 5.561 करोड़ व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय स्किल इंडिया मिशन के तहत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, जन शिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय शिक्षुता संवर्धन योजना और शिल्पकार प्रशिक्षण योजना आदि के माध्यम से देश भर में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में युवाओं का कौशल बढ़ा रहा है।

उच्च माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा का सामान्य शैक्षणिक शिक्षा के साथ एकीकरण करना है जिससे छात्रों की सेवायोजनीयता और उद्यमिता क्षमताओं को बढ़ाने और काम के माहौल से उन्हें परिचित करवाने के अलावा उनमें विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके। इससे वे अपनी योग्यता, क्षमता और आकांक्षाओं के अनुसार करियर का चुनाव कर सकेंगे। इस योजना में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल शामिल किए गए हैं।

कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अलावा देश के युवा अन्य मंत्रालयों की तीन प्रमुख कौशल विकास योजनाओं (दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों तथा आवासन एवं नगरीय मामले मंत्रालय की दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय नगरीय आजीविका मिशन) के माध्यम से भी कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ये सभी कार्यक्रम इस संबंध में अधिकारप्राप्त समिति द्वारा तय किए गए सामान्य मानदंडों के अनुसार चलाए जाते हैं। क्षेत्र के नियामक के रूप में राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण परिषद स्थापित की गई है और इसने देश में कौशल प्रशिक्षण के मानकीकरण के लिए राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) तैयार किया है।

राज्यों में कौशल विश्वविद्यालय
मंत्रालय की राज्यों में कौशल विश्वविद्यालय स्थापित करने की कोई योजना नहीं है। अलबत्ता, सामान्य शिक्षा के साथ एकीकृत और समग्र तरीके से कौशल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्यों को कौशल विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया जाता रहा है। ऐसा होने पर शिक्षा और कौशल के सभी रूपों में गतिशीलता और आगे बढ़ने के रास्ते सुनिश्चित किए जा सकेंगे। हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों की ही तरह अन्य राज्य सरकारें भी इन विश्वविद्यालयों की स्थापना स्वयं राज्य अधिनियम के माध्यम से कर सकती हैं।

शिक्षा मंत्रालय का स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ‘समग्र शिक्षा’ अभियान के तहत स्कूली शिक्षा में व्यावसायिक शिक्षा के घटक को लागू कर रहा है। इस केंद्र-प्रायोजित एकीकृत योजना, ‘समग्र शिक्षा’ का उद्देश्य सभी माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा का सामान्य शैक्षणिक शिक्षा के साथ एकीकरण करना है जिससे छात्रों की सेवायोजनीयता और उद्यमिता क्षमताओं को बढ़ाने और काम के माहौल से उन्हें परिचित करवाने के अलावा उनमें विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके। इससे वे अपनी योग्यता, क्षमता और आकांक्षाओं के अनुसार करियर का चुनाव कर सकेंगे। इस योजना में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल शामिल किए गए हैं।

योजना में शामिल स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को समग्र शिक्षा के व्यावसायिक शिक्षा घटक के तहत एनएसक्यूएफ के अनुरूप व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रदान किए जाते हैं। सेवायोजनीयता कौशल मॉड्यूल को इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का अनिवार्य हिस्सा बनाया गया है। इसमें संचार कौशल, स्व-प्रबंधन कौशल, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी कौशल, उद्यमिता कौशल और हरित कौशल शामिल हैं।

व्यावसायिक शिक्षा का रोजगार सृजन में उपयोग

व्यावसायिक शिक्षा कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को प्रदान की जाती है। माध्यमिक स्तर यानी नौवीं और 10वीं कक्षा में छात्रों को व्यावसायिक मॉड्यूल की पेशकश एक अतिरिक्त विषय के रूप में की जाती है। सीनियर सेकेंडरी स्तर पर, यानी 11वीं और 12वीं कक्षा में, व्यावसायिक पाठ्यक्रम अनिवार्य (द्वितीयक) विषय के रूप में होते हैं। राज्य सरकारों को यह भी सलाह दी गई है कि व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को अन्य शैक्षणिक विषयों के समान माना जाए और विषयों की योजना में समान दर्जा दिया जाए।

स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा पूरी करने के बाद, छात्रों के पास आईटीआई/पॉलिटेक्निक अथवा बी. वोक. जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम को चुनने का विकल्प होता है। वे अपनी आकांक्षाओं और जरूरतों के आधार पर आगे के अकादमिक पाठ्यक्रमों या स्वरोजगार का विकल्प भी चुन सकते हैं। समग्र शिक्षा के तहत सामान्य शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा के एकीकरण की मौजूदा व्यवस्था छात्रों को उनकी रुचि और आकांक्षाओं के अनुसार व्यावसायिक मार्ग चुनने का विकल्प भी प्रदान करती है।

Topics: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय शिक्षा नीतिकौशल का विस्तारकौशल विश्वविद्यालय‘समग्र शिक्षा’
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति

विकसित भारत 2047: एक सभ्यतागत पुनर्जागरण और शैक्षिक क्रांति का काल

भवन का लोकार्पण करते (दाएं) श्री सुरेश सोनी, श्री धर्मेंद्र प्रधान और अन्य अतिथि

‘विद्या भारती भवन’ का भव्य लोकार्पण

प्रो. श्रीनिवास वरखेडी से बातचीत करतीं प्रो. अंशु जोशी

पाञ्चजन्य के 79 साल : ‘बच्चों को दें खुद को संभालने वाले संस्कार’

Uttarakhand Bhagat Singh Koshyari

धामी सरकार की 4 साल की उपलब्धियां : कोश्यारी बोले अगला दशक उत्तराखंड का

RSS Coordination Meeting 2025 : जोधपुर में संघ की समन्वय बैठक में एकता और समाज निर्माण पर रहा फोकस

युवा करेंगे ऑनलाइन पढ़ाई आईआईटी परीक्षाओं की तैयारी, मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड पहले साथी केंद्र का शुभारम्भ

Load More

ताज़ा समाचार

Uttarakhand Voter List 2026 Draft Publication CEO BVRC Purushottam Election Commission Camp

उत्तराखंड में SIR का प्रथम चरण पूरा: 19 लाख वोटरों के डेटा में मिली गड़बड़ी, जानिए कैसे सुधारें अपना नाम!

Punjab Terror Module ISI Drone Dropped Weapons AK 47 LMG Seized Amritsar Rural Police Delhi Threat

Punjab Terror Module: स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI की बड़ी साजिश नाकाम! 2 AK-47, 2 LMG राइफलों और बमों के साथ 3 गिरफ्तार

Punjab Drug Bust Amritsar Counter Intelligence Seizes Heroin DGP Gaurav Yadav Pakistan Border Smuggling

पंजाब में सीमापार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! ₹210 करोड़ की 30 KG हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

UP Education Services Selection Commission Prayagraj

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PGT, TET और अन्य परीक्षाओं को लेकर जारी की चेतावनी

Jagannath Rath Yatra Significance Darubrahma Puri Temple King Indradyumna

पुरी रथयात्रा विशेष: भारत की सनातन आस्था का महामहोत्सव है जगन्नाथ स्वामी का रथयात्रा उत्सव

India on PoJK Pakistan Human Rights Violations External Affairs Ministry New Delhi Global Community

पीओजेके को लेकर भारत सख्त, कहा- ‘PoJK में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय’

International Court Credibility ICJ ICC Bias Debate Global Justice System National Sovereignty Marco Rubio

क्या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी जवाबदेही से ऊपर हैं? अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर छिड़ी बड़ी बहस!

Afghan Makeup Trend Viral Video Reels Instagram Women Burqa Protest Social Media

क्या है अफ़गान मेकअप ट्रेंड? और क्यों हो रहा है वायरल? बुर्के के पीछे छिपा है ये हैरान करने वाला सच!

CM Pushkar Singh Dhami Swami Ramdev Acharya Balkrishna Harela Parva Malagram Dhanwantari Dham Herbal World

Uttarakhand Harela Parva 2026: मालाग्राम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया पौधारोपण

Teejan Bai Passes Away Pandavani Singer Lokmanthan Parivar J Nandakumar Tribute Bhopal 2016

लोकसंस्कृति की अमर साधिका तीजन बाई का महाप्रयाण: लोकमंथन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies