भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर विशेष : सेवा, संस्कार, सहायता और शिक्षा का संगम
June 25, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर विशेष : सेवा, संस्कार, सहायता और शिक्षा का संगम

भारत विकास परिषद पूरे भारत में सेवा, संस्कार, शिक्षा के सैकड़ों केंद्र चला रही है। इसके साथ ही यह संस्था दिव्यांगों की सहायता के लिए भी जानी जाती है। छह दशक से यह संस्था अनवरत समाज के निचले वर्ग के बीच काम कर रही है।

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jul 10, 2022, 10:06 am IST
in भारत, संघ @100
गुरुग्राम में भारत विकास परिषद द्वारा संचालित विवेकानंद आरोग्य केंद्र में भर्ती रोगी।

गुरुग्राम में भारत विकास परिषद द्वारा संचालित विवेकानंद आरोग्य केंद्र में भर्ती रोगी।

भारत विकास परिषद समाज के प्रबुद्ध, संपन्न एवं प्रभावी व्यक्तियों का एक गैर—राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय संगठन है। यह संगठन छह दशक से समाज के वंचित वर्ग की सेवा कर नई पीढ़ी में देशभक्ति के संस्कारों को प्रवाहित कर रहा है। परिषद का उद्देश्य है समाज के उच्च, प्रबुद्ध एवं संपन्न वर्ग को सुसंगठित कर उनके हृदय में समाज के वंचित, असमर्थ एवं अशिक्षित वर्ग के प्रति संवेदनशीलता का भाग जगाना।
1962 में भारत—चीन युद्ध के बाद सेना का मनोबल बढ़ाने और सहायता करने के उद्देश्य से दिल्ली में प्रारंभ हुई “सिटीजन काउंसिल” नामक संस्था को बाद में राष्ट्रीय आवश्यकताओं को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्कालीन पूजनीय सरसंघचालक श्री बालासाहब देवरस जी की प्रेरणा से स्वामी विवेकानंद जन्मशताब्दी वर्ष में 12 जनवरी, 1963 को “भारत विकास परिषद” का नाम दिया गया। चूंकि इसका पंजीकरण 10 जुलाई, 1963 को हुआ था, इसलिए 10 जुलाई को स्थापना दिवस मनाया जाता है।
प्रसिद्ध विचारक एवं सर्वोच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री बी पी सिंहा को प्रथम संरक्षक, दिल्ली के पूर्व महापौर लाला हंसराज गुप्ता को प्रथम अध्यक्ष, सेवाभावी डॉक्टर सूरज प्रकाश को प्रथम महामंत्री बनाया गया। परिषद ने भारत माता को अपना आराध्य एवं स्वामी विवेकानंद को पथ—प्रदर्शन के रूप में स्वीकार किया।
भारतीय संस्कृति एवं भारतीय जीवन मूल्य परिषद के मूल मंत्र हैं। भारत की राष्ट्रीय एकता, विश्वबंधुत्व, सर्वधर्म समभाव और उद्दात मानवता हमारी प्रेरणा एवं समाज के प्रति समरसता एवं एकात्मता का व्यवहार इसकी पूंजी है।
परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीमल सिंघवी ने कहा था, “भारत विकास परिषद एक संस्था भी है, और एक आंदोलन भी है। यह भारतीय दृष्टि से अंकुरित, संपर्क से अभिसिंचित, सहयोग के हाथों से निर्मित, संस्कार के ह्रदय से स्पंदित और सेवा की अंजली में समर्पण के प्रसाद के रूप में है। ”
भारत विकास परिषद के संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने बताया कि परिषद का विस्तार दिनोंदिन होता जा रहा है। अब तक परिषद की पहुंच 10 क्षेत्र, 76 प्रांत, 1483 शाखा तथा 65079 सदस्य परिवार तक है।
भारत विकास परिषद हर वर्ष 10 जुलाई को एक सार्वजानिक एवं जनसहभागिता वाले बड़े कार्यक्रम के रूप में मनाती है। अगस्त-सितम्बर माह में “संस्कृति सप्ताह”, हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस आदि के साथ-साथ समय-समय पर विभिन्न विषयों पर वैचारिक गोष्ठियों का आयोजन भी करती है, ताकि समाज के विशिष्ट, प्रभावशाली लोगों को भारत विकास परिषद के उद्देश्यों एवं कार्यों से जोड़ा जा सके। इसके अतिरिक्त भी संपर्क वर्ष भर चलने वाली गतिविधि है।
भारत विकास परिषद ने “संस्कार आयाम” के अंतर्गत भावी पीढ़ी को संस्कारित करने हेतु देशभर के विद्यालयों में 1967 से “राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता” का आयोजन प्रारंभ किया, जो बाद में अत्यधिक लोकप्रिय हुआ। इस महत्वपूर्ण आयाम में प्रतिवर्ष हजारों विद्यालयों के लाखों विद्यार्थी भाग लेते हैं। वर्ष 2001-2 में भारत विकास परिषद ने “भारत को जानो” एवं “गुरु वंदन—छात्र अभिनंदन” जैसे कार्यक्रमों को प्रारंभ किया। गत 2 वर्ष पहले (कोरोना काल के पहले) वर्ष 19-20 में इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों की संख्या 15,00,000 से अधिक थी।
भारत विकास परिषद की मूल प्रकृति “सेवा संगठन” की है। इसी आयाम के अंतर्गत भारत विकास परिषद द्वारा स्वास्थ्य,शिक्षा,स्वावलंबन के क्षेत्र में बड़ा प्रभावी काम किया जा रहा है। प्रमुख रूप से देशभर में 13 दिव्यांग केन्द्र संचालित किए जाते हैं। इनके माध्यम से आज तक लगभग 300000 दिव्यांगों की सहायता की जा चुकी है। भारत विकास परिषद द्वारा चलाए जा रहे उल्लेखनीय केंद्र हैं – भारत विकास परिषद अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (कोटा), भारत विकास परिषद मेडिकल सेंटर (चंडीगढ़), भारत विकास परिषद दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं संजय आनंद विकलांग अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (पटना), दिव्यांग सहायता केंद्र, दिलशाद गार्डन (दिल्ली), विवेकानंद आरोग्य केंद्र (गुरुग्राम), डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र (फरीदाबाद) आदि। इसके साथ—साथ भारत विकास परिषद द्वारा अनेक प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। जैसे समग्र ग्राम विकास योजना, वनवासी सहायता, सामूहिक सरल विवाह, पर्यावरण, शिक्षा सहायता,एनीमिया मुक्त भारत, आत्मनिर्भर भारत, महिला स्वावलंबन आदि। इन सबके 1680 स्थाई केंद्र हैं।
भारत विकास परिषद द्वारा अपने कार्यों के प्रचार—प्रसार एवं संस्कार आयाम के अंतर्गत विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन भी किया जाता है। परिषद द्वारा मुख्य रूप से “नीति” पत्रिका का प्रकाशन 1988 से किया जा रहा है, जो कि परिषद के प्रत्येक सदस्य परिवार (65000) तक नि:शुल्क रूप से प्रतिमाह प्रेषित की जाती है। त्रैमासिक “ज्ञान प्रभा” परिषद के विचारों के माध्यम से सामाजिक जागरण का आधार है। साथ ही भारत विकास परिषद की “भारत को जानो” “चेतना के स्वर” सहित अनेक पत्र-पत्रिकाओं का प्रकाशन समय-समय पर आवश्यकतानुसार किया जाता है।
इस वर्ष 10 जुलाई को भारत विकास परिषद अपनी स्थापना के सातवें दशक में प्रवेश कर रही है । विक्रांत खंडेलवाल कहते हैं कि आगामी दशक में भारत विकास परिषद “उभरते भारत” में प्रभावी उपस्थिति दर्ज करवाने को तैयार हो रही है। 5,00,000 परिवारों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Topics: भारत विकास परिषदBharat Vikas Parishad
Share1TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

दिल्ली में सेवा भारती के एक केंद्र में सिलाई का नि:शुल्क प्रशिक्षण लेतीं महिलाएं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल : संघ में सेवा विभाग

शिविर में योगासन करते स्थानीयजन

योग शिविर का आयोजन

Uttarakhand Gau Raksha

उत्तराखंड: गौ माता का संरक्षण सनातन धर्म की रीत रही है

वृक्षारोपण करते कार्यकर्ता

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वृक्षारोपण

दिल्ली के मयूर विहार में योग करते साधक

दिल्ली और दुर्ग में योग शिविर

कार्यक्रम के मंच पर विराजमान अतिथि

बेंगलुरु की राह पर उदयपुर !

Load More

ताज़ा समाचार

Passport is only a travel document

पासपोर्ट सिर्फ यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का प्रमाण नहीं: MEA

इजरायल का सख्त ऐलान: दक्षिणी लेबनान से सैनिक नहीं हटाएंगे, IDF बनी रहेगी

इमरजेंसी फाइल्स- सुमित्रा गुलाटी की आपबीती

आपातकाल का सच: ‘इंदिरा ने बहुत गलत किया’, सुमित्रा गुलाटी के पूरे परिवार को जेल भेजा, छोटे-छोटे बच्चों को भी नहीं छोड़ा

आज का राशिफल

25 जून का राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों का असर, जानें आपका दिन कैसा रहेगा?

आज का इतिहास

25 जून का इतिहास: क्रिकेट, आतंकवाद और कूटनीति से जुड़ी बड़ी घटनाएं

Rajkot Nandini Bosamiya Suicide Case Aslam Hussein Sama Live In Partner Torture Investigation

“पापा मैं जिंदगी की जंग हार गई हूं”: राजकोट में मुस्लिम प्रेमी का टॉर्चर और हिंदू लड़की की मौत, परिजनों को हत्या का शक

Rahul Gandhi

‘कन्फ्यूजन’ या राजनीतिक आरोपों की जल्दबाजी? राहुल गांधी का बयान पर खेद, लेकिन सवाल बरकरार !

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने मानहानि मामले में हाईकोर्ट में लिखित आवेदन देकर बयान पर जताया खेद

50 Years of Emergency India Sunil Ambekar Ram Bahadur Roy Patna Seminar RSS

आपातकाल की सबसे बड़ी सीख : जागरूक समाज ही लोकतंत्र का वास्तविक प्रहरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

रानी दुर्गावती के नाम पर होगा जबलपुर एयरपोर्ट का नाम, केन्द्र को भेजेंगे प्रस्ताव : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies