श्रद्धांजलि : बाबा योगेंद्र - सरस्वती के सच्चे साधक
June 5, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि : बाबा योगेंद्र – सरस्वती के सच्चे साधक

संस्कार भारती के संरक्षक बाबा योगेंद्र जी ज्ञान की देवी सरस्वती के सच्चे साधक

Written byजितेंद्र मेहताजितेंद्र मेहता
Jun 28, 2022, 12:10 pm IST
in श्रद्धांजलि
बाबा योगेंद्र, 7 जनवरी, 1924 - 10 जून, 2022

बाबा योगेंद्र, 7 जनवरी, 1924 - 10 जून, 2022

श्रद्धांजलि : बाबा योगेंद्र – सरस्वती के सच्चे साधक

संस्कार भारती के संरक्षक बाबा योगेंद्र जी ज्ञान की देवी सरस्वती के सच्चे साधक थे। उनका पूरा जीवन कला और कलाकारों को समर्पित रहा। उन्होंने कला जगत में भारत, भारतीयता और भारतीय संस्कृति को बढ़ाने में अतुलनीय योगदान दिया

कला ऋषि
बाबा योगेंद्र भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी कला के माध्यम से वे सदैव विद्यमान रहेंगे। (यह चित्र संस्कार भारती के अध्यक्ष श्री वासुदेव कामत ने बनाया है।)

 

गत 10 जून को बाबा योगेंद्र इस धरा से चल बसे। बाबा, यह शब्द मुंह पर आते ही एक विराट व्यक्तित्व आंखों के सामने आ जाता है जिसके सम्मुख शीश श्रद्धा से स्वत: ही झुक जाता है। 98 वर्ष का प्रभु-प्रदत्त सुदीर्घ जीवन, 77 वर्ष संघ के प्रचारक, 41 वर्ष संस्कार भारती के संस्थापक सदस्य से लेकर संरक्षक के रूप में, देह की पूर्ण विश्रांति तक पद्मश्री योगेंद्र जी की अनथक, अविरत साधना हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। उत्तर प्रदेश में बस्ती जनपद के गांधीनगर में 7 जनवरी, 1924 को बाबू विजय बहादुर (वकील साहब) के पुत्र के रूप में जन्मे, गोरखपुर में पढ़ाई के दौरान स्वयंसेवक बने, 1945 में संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्री नानाजी देशमुख की प्रेरणा से पूर्णकालिक प्रचारक बने योगेंद्र जी गोरखपुर, प्रयाग, बरेली, बदायूं तथा सीतापुर में प्रचारक रहे। वे एक उच्च कोटि के चित्रकार भी थे। संघ कार्य में अति व्यस्त रहने के बावजूद उनके मन में एक सुप्त कलाकार सदैव मचलता रहता था।

तत्कालीन परिस्थितियों के अनुरूप उन्होंने अनेक ज्वलंत विषयों पर चित्र प्रदर्शनियों की शृंखला प्रारंभ की। देश-विभाजन की त्रासदी पर उनके द्वारा निर्मित एक अत्यंत मार्मिक चित्र प्रदर्शनी, जिस किसी ने भी देखी, अपने आंसू नहीं रोक पाया। 1857 के स्वाधीनता संग्राम की अमर गाथा, देश विभाजन, जलता कश्मीर, मां की पुकार, संकट में गो माता तथा भारत की विश्व को देन जैसी प्रदर्शनियों को देश तथा विदेशों में भी अत्यंत लोकप्रियता मिली।


सहज और सरल जीवन

संस्कार भारती के संस्थापक एवं संरक्षक बाबा योगेंद्र जी के निधन का समाचार पाकर अत्यंत दुख हुआ। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं सभी शुभचिंतकों के साथ हैं। पद्मश्री बाबा योगेंद्र जी ने संस्कार भारती के रूप में कला साधकों को एक सशक्त मंच प्रदान किया। युवा पीढ़ी में भारतीय संस्कारों को पल्लवित करने और उनमें राष्टÑवाद की चेतना जागृत करने के लिए उन्होंने कला को माध्यम बनाया। शुरुआती जीवन के अभाव और संघर्षों के बीच छोटी आयु में ही उनमें जीवन मूल्यों की बेहतर समझ विकसित हो गई थी। प्रारंभिक जीवन में संघ की विचारधारा का उन पर गहरा प्रभाव पड़ा और उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन इस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित कर दिया। बाबा योगेंद्र जी के विचारों में जितनी गहराई थी, व्यक्तिगत जीवन में उनका रहन-सहन उतना ही सहज और सरल था। उनका निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बाबा योगेंद्र जी आज सशरीर इस दुनिया में नहीं हैं, पर उनके कर्तृत्व, विचार और संस्कार समाज को सदैव दिशा देते रहेंगे। कला साधना की उनकी समृद्ध विरासत कला प्रेमियों का मागदर्शन करती रहेगी। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक-संतप्त प्रशंसकों को यह दुख सहन करने का धैर्य और संबल प्रदान करें। -नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

संघ ने दी श्रद्धांजलि

बाबा योगेंद्र के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहनराव भागवत और सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले ने एक संयुक्त बयान जारी कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, जिसे यहां प्रकाशित किया जा रहा है-
संस्कार भारती के संरक्षक श्री योगेंद्र जी के निधन से एक ज्येष्ठ प्रचारक के साधक जीवन का अंत हुआ। असंख्य कार्यकर्ताओं को एक अभिभावक के वियोग का अनुभव होना सहज ही है। वे एक तपस्वी थे। संगीत व कला क्षेत्र के राष्टÑनिष्ठ साधकों को एक मंच पर लाना उनके जीवन की साधना थी। विनम्रता के साकार रूप रहे पद्मश्री से सम्मानित बाबा योगेंद्र जी का जीवन सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। दिवंगत आत्मा को परमपिता अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

1981 में कला क्षेत्र में राष्ट्रभाव जागरण, कलाओं और कलासाधकों के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से संस्कार भारती का गठन हुआ तो बाबा योगेंद्र की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया। फिर क्या था, बाबा ने साधनों की चिंता किए बिना कलाकारों और कार्यकर्ताओं को अपने अथक प्रवास और विशुद्ध प्रेम के बल पर जोड़ना प्रारंभ कर दिया, और देखते ही देखते देशभर में संस्कार भारती की सैकड़ों इकाइयां गठित होती चली गर्इं। ‘कला मिट्टी में प्राण फूंकती है’, यह उनका प्रसिद्ध ध्येय वाक्य था। योगेंद्र जी ने प्रारंभ से ही हर स्तर पर कलाकारों को जोड़ने का प्रयास किया, चाहे स्थापित कलाकार हों अथवा नवोदित, बाबा का स्नेह-प्रसाद सभी को समान रूप से प्राप्त था। अपने सादगीपूर्ण, सरल, सौम्य स्वभाव से उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को प्रभावित किया। कार्य की आवश्यकता को समझते हुए उन्होंने एक चित्रकार की अपनी पहचान को संगठन के स्वरूप में सहज विलीन कर दिया। बाबा सबके, सब बाबा के, ऐसा अटूट संबंध; आत्मीयता इतनी कि प्रत्येक छोटे-बड़े कार्यकर्ता और कलाकार के सुख-दु:ख में सदा सहभागी होते और हर व्यक्ति को लगता कि मैं ही बाबा के सर्वाधिक निकट हूं।

संगठन के किसी भी निर्णय अथवा व्यक्तिगत व्यवहार से कार्यकर्ता और कलाकार के मन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है, इसका आभास बाबा को बिना किसी के बताए कैसे हो जाता होगा, यह उनकी अति संवेदनशीलता का परिचय कराता है। संपूर्ण देश में अपने प्रवास दर प्रवास, कार्यकर्ताओं से मिलते तो उनके गत प्रवास का वर्णन आकाशवाणी के किसी आंखों देखे हाल से कम नहीं होता। कार्य की स्थिति और संपर्कित बंधु, भगिनी की योग्यताओं और उपलब्धियों का नाम सहित ऐसा सजीव चित्रण सुनने को मिलता कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाते। हस्तलेखन ऐसा कि जैसे कागज पर मोती बिखेर दिए हों, उनके पत्र सभी सहेज कर रखना चाहते हैं। अपने जीवन काल में उन्हें पद्मश्री सहित अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया परंतु उसका लेश मात्र भी अभिमान बाबा के जीवन में कभी प्रकट नहीं हुआ। बाबा योगेंद्र ने अपने व्यवहार तथा आचरण से सबको यह सिखाया कि निरंतर प्रवास तथा सतत संवाद द्वारा ही संगठन का विकास और विस्तार संभव है। सुनते हैं कि जीवन भले ही छोटा हो परंतु सार्थक होना चाहिए परंतु जीवन सुदीर्घ भी हो और उतना ही सार्थक भी, यह बाबा योगेंद्र जी ने अपने जीवन यज्ञ द्वारा हमें बताया।
(लेखक संस्कार भारती, दिल्ली प्रांत के संगठन मंत्री रहे हैं)

 

Topics: संस्कार भारतीबाबा योगेंद्रसच्चे साधक
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

संस्कार भारती की अखिल भारतीय प्रबंधकारिणी बैठक आगरा में सम्पन्न, सीएसआर निधि को लेकर प्रस्ताव पारित

RSS के 100 साल: संस्कार, सदाचार, सेवा और सत्कार

Bihar Governor Arif Mohd Khan Bettiah indian culture

तपस्या ज्ञान प्राप्ति में है, भारतीय संस्कृति स्वार्थ से परमार्थ की ओर ले जाती है: आरिफ मोहम्मद खान

Sangh Geet Video Ep.1: भारत मां तेरा अभिनंदन…वंदेमातरम्, वंदेमातरम्

हिन्दू कला दृष्टि पर विमर्श

हास्य विधाओं में भारतीय मूल्य-बोध की पुनः स्थापना आवश्यक : संस्कार भारती

Load More

ताज़ा समाचार

आज का इतिहास

5 जून का इतिहास: क्या आप जानते हैं? 5 जून को हुई थीं ये बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

पर्यावरण दिवस पर विशेष : प्रकृति ही परमात्मा

rss karyakarta vikas varg nagpur concludes kumar mangalam birla speech

“संघ का कार्य अभूतपूर्व है” : नागपुर में बोले कुमार मंगलम बिरला, ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ के समापन पर दिया बड़ा मंत्र

rss karyakarta vikas varg nagpur mohan-bhagwat speech kumar mangalam birla

“दुनिया को भारत की आवश्यकता है” : डॉ. मोहन भागवत जी

rss path sanchalan karyakarta vikas varg nirala nagar lucknow

लखनऊ: RSS के ‘कार्यकर्ता विकास वर्ग’ का भव्य पथ संचलन, घोष की धुन और कदमताल से दिखा अनुशासन का अद्भुत नजारा

विश्व पर्यावरण दिवस :- स्वस्थ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन : आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

5 जून का पंचांग

5 जून पंचांग: किस समय करें शुभ कार्य, क्या कहती है ग्रहों की स्थिति?

Constitution expert Dr Subhash Kashyap passes away

संविधान विशेषज्ञ और पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का 97 वर्ष की उम्र में निधन, संसदीय जगत में शोक की लहर

ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी: बड़े मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- बदला, बदला, बदला

bijnor umar international meat factory-sealed 168 crore assets attached in cow smuggling

बिजनौर: ‘फिश फूड’ की आड़ में गोतस्करी, अतीक अहमद की 168 करोड़ की मीट फैक्ट्री सील

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies