
निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज में दीवार का हिस्सा गिराते विधायक (वीडियो ग्रैब)
यूपी में प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. आरके वर्मा के साथ ही छह नामजद और पचास अज्ञात समर्थकों के विरुद्ध अमरोन्ट्रांस इन्फ़ाटेक नोएडा फर्म के मैनेजर इरशाद की शिकायत पर कंधई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सपा विधायक रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के सिसवत में निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण करने गए थे। निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार गिराने के मामले में उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। धमकी, गाली-गलौज, बलवा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अमरोन्ट्रांस इन्फ़ाटेक नोएडा फर्म के मैनेजर ने इसे लेकर रानीगंज से सपा विधायक आरके वर्मा पर मुकदमा दर्ज कराया है।
अमरोन्ट्रांस इन्फ़ाटेक नोएडा फर्म के मैनेजर की शिकायत पर शासन के निर्देश के बाद विधायक पर कार्रवाई की गई है। अमरोन्ट्रांस इन्फ़ाटेक नोएडा फर्म के मैनेजर का आरोप है कि विधायक सात गाड़ियों से निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज निरीक्षण करने रानीगंज विधानसभा के शिवसत गांव पहुंचे, जहां विधायक के समर्थकों द्वारा नई बन रही इंजीनियरिंग कॉलेज के दीवार को हिला दिया गया।
इसके बाद विधायक आरके वर्मा ने दीवार गिरा दिया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मैनेजर ने जब विधायक को मना किया तो उनके द्वारा धमकी और गाली गलौज की गई। सार्वजनिक संपत्ति को जमकर नुकसान पहुंचाया गया। शनिवार को प्रतापगढ़ से मुख्यमंत्री के जाते ही विधायक आरके वर्मा पर मुकदमा दर्ज हुआ।
आरके वर्मा तीन दिन पहले निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने कॉलेज में घटिया सामग्री से कॉलेज का निर्माण होने का आरोप लगाया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा था।
(सौजन्य सिंडिकेट फीड)