कश्मीर फाइल्स के बाद का कश्मीर...
July 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत जम्‍मू एवं कश्‍मीर

कश्मीर फाइल्स के बाद का कश्मीर…

यह कश्मीर सनातन की जड़ वाला कश्मीर है, जहां शंकराचार्य ने तपस्या की, ऋषि पाणिनी ने व्याकरण की रचना की तो ऋषि पतंजलि ने जगत को आयुर्वेद की महिमा से परिचित कराया

Written byआशीष कुमार 'अंशु'आशीष कुमार 'अंशु'
May 29, 2022, 11:00 am IST
in जम्‍मू एवं कश्‍मीर, पाञ्चजन्य इवेंट
कार्यक्रम में विचार रखते हुए सुरिंदर अंबरदार और मालिनी अवस्थी

कार्यक्रम में विचार रखते हुए सुरिंदर अंबरदार और मालिनी अवस्थी

पाञ्चजन्य के मीडिया महामंथन कार्यक्रम के ‘कश्मीर फाइल्स के बाद का कश्मीर और आगे की संभावनाएं’ छठे सत्र में अतिथियों ने कश्मीर के एक ऐसे रूप पर बात की जो उसकी सत्तर वर्षों में गढ़ी गई छवि से इतर है। यह कश्मीर सनातन की जड़ वाला कश्मीर है, जहां शंकराचार्य ने तपस्या की, ऋषि पाणिनी ने व्याकरण की रचना की तो ऋषि पतंजलि ने जगत को आयुर्वेद की महिमा से परिचित कराया

कश्मीर को लेकर हम सबकी एक धारणा बन चुकी है कि वहां सिर्फ हत्या है, लोगों के हाथ में पत्थर है। पर्यटन के नाम पर लकड़ी की नाव शिकारा है और डल झील है। आम भारतीयों के लिए कश्मीर इतना सा ही है। 23 मार्च को पाञ्चजन्य-आॅर्गनाइजर के संयुक्त तत्वावधान में हुए मीडिया महामंथन 2022 के मंच पर एक नए कश्मीर पर बातचीत हुई। उस दिन जो लोग ‘कश्मीर फाइल्स के बाद का कश्मीर और आगे की संभावनाएं’ सत्र में मौजूद थे, उन्होंने एक नए कश्मीर के बारे में जाना और सुना। ऐसा नहीं है कि मंच से किसी नए कश्मीर की बात की जा रही थी, बात उसी कश्मीर की हो रही थी, जिस पर हम दशकों से बात कर रहे हैं लेकिन जो लोग कश्मीर पर बात कर रहे थे, उनके पास कश्मीर को लेकर नजरिया नया था। वे जिस कश्मीर की बात कर रहे थे, सुनने वालों के लिए वह कश्मीर नया था।

जब हम कश्मीर की बात करते हैं तो ऋषि पाणिनी और ऋषि पतंजलि की, अभिनव गुप्त और ललितादित्य की, उत्पला और स्वामी लक्ष्मणदेव की, गोपीनाथ वाप और कल्हण की चर्चा करना आवश्यक है।
— सुरिंदर अंबरदार, पूर्व एमएलसी, भाजपा

शंकराचार्य और सूर्य के मंदिर
उस दिन मंच पर पाञ्चजन्य के संपादक हितेश शंकर के संचालन में जम्मू—कश्मीर—लद्दाख पर हुई इस बातचीत में भाजपा के पूर्व एमएलसी सुरिंदर अंबरदार और लोक गायिका मालिनी अवस्थी शामिल थीं। मालिनी अवस्थी कोई कश्मीर विषय की विशेषज्ञ नहीं हैं। वह तो सिर्फ उतना ही बता रहीं थीं, जो उन्होंने देखा है। मालिनी जी ने दर्शकों के सामने मानो एक नए कश्मीर की तस्वीर खींच दी हो। कश्मीर पर बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पहले किसी ने बताया कि वहां शंकराचार्य का मंदिर है। इस मंदिर के संबंध में गूगल पर भी बहुत कम जानकारी मिलती है।

भारत डिस्कवरी नाम से एक वेबसाइट पर लिखा है, ‘शंकराचार्य के मंदिर को तख्त-ए सुलेमानी नाम से जाना जाता है’। मतलब कश्मीर में शंकराचार्य का मंदिर भी ‘सुलेमान का तख्त’ हो गया। यह मंदिर डल झील के पास है लेकिन वहां के स्थानीय गाइड झील पर आने वाले यात्रियों को बताते तक नहीं कि पास में ही शंकराचार्य पर्वत है, जहां जाकर आप शंकराचार्य मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। यह मंदिर 371 ईसा पूर्व बना बताया जाता है। डोगरा शासक राजा गुलाब सिंह ने मंदिर तक पहुंचने के लिए सीढ़ियां बनवाई थीं।

आज जो लोग अभिव्यक्ति की आजादी की बात कर रहे हैं, वही लोग कभी पाञ्चजन्य की आवाज को दबाने की कोशिश करते थे, लेकिन इसने कभी अपने कदम पीछे नहीं खींचे। पाञ्चजन्य ने राष्ट्रीय विचार को घर-घर तक पहुंचाया।
—मालिनी अवस्थी, प्रसिद्ध लोकगायिका

उन्होंने आगे कहा कि उसके बाद जब भी कश्मीर जाना हुआ, शंकराचार्य मंदिर जरूर गई। अब वह मंदिर छावनी में तब्दील हो गया है। वहां की तस्वीर नहीं ली जा सकती। मोबाइल नीचे ही रखवा लेते हैं। मालिनी जी ने कश्मीर आने वालों के लिए कहा— यहां आकर सबसे पहले शंकराचार्यजी के दरबार में मत्था टेकना चाहिए।

कार्यक्रम में सवाल पूछते फिरोज बख्त

उन्होंने बताया कि एक बार जब वह पुलवामा गईं, उत्साह का कोई ठिकाना नहीं रहा था। पुलवामा की जैसी खबर समाचार माध्यमों में आती रही थी, उससे ऐसा लगता था कि वहां चारों तरफ नाउम्मीदी बिखरी होगी। लेकिन पुलवामा में उन्हें जहां ले जाया गया, वहां लड़कियों का एक कॉलेज था। 3000 लड़कियों का डिग्री कॉलेज, जहां लड़कियां रोज पढ़ने आती थीं। इनमें हिजाब पहन कर न आने वाली लड़कियों की संख्या अधिक थी। ये लड़कियां प्रतिदिन स्कूल आती थीं। पुलवामा की खबर पढ़-सुनकर हमें लगता होगा कि वहां शायद कोई घर से बाहर निकलता भी नहीं होगा। वहां ऐसी स्थिति नहीं है।

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान एक अधिकारी मिले जिनसे उनकी बात होने लगी। मालिनी जी ने पूछा कि यहां एक सूर्य मंदिर है, वह यहां से कितनी दूर होगा? उन्होंने बताया कि डेढ़ घंटे की दूरी पर है। आप जाना चाहेंगी? उन्होंने थोड़ी सावधानी बरतने की हिदायत भी दी। जब मार्तण्ड सूर्य मंदिर जाने का कार्यक्रम बना, उन्होंने ही सुरक्षा के लिए दो गाड़ियों की व्यवस्था कर दी। मंदिर पहुंच कर लगा कि इस मंदिर को देखे बिना, कश्मीर की यात्रा पूरी नहीं होती। कश्मीर जाने वाले लोगों को भी समझना होगा कि कश्मीर का मतलब सिर्फ डल झील नहीं है।

सनातन की गहरी छाप
सुरिंदर अंबरदार ने 2014 के पहले के कश्मीर के जिक्र से अपनी बात शुरू की जब देश का छद्म सेकुलर इकोसिस्टम विशेष रूप से ऐसा माहौल बनाने लगा था कि कश्मीर को एक अलग देश होना चाहिए। कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा होना चाहिए। एक तरफ ये सारी बातें चल ही रही थीं तो दूसरी तरफ 5 अगस्त 2019 को एक मास्टर स्ट्रोक के साथ हमारे देश के गृह मंत्री अमित शाहजी राज्यसभा में अनुच्छेद 370 की विवादास्पद धाराओं और 35 ए को खत्म करने का प्रस्ताव लाते हैं। वह दिन भारत के संवैधानिक इतिहास में एक स्वर्णिम दिन है।

सुरिंदरजी ने कहा कि जब हम कश्मीर की बात करेंगे तो ऋषि पाणिनी की चर्चा करना आवश्यक है। ऋषि पतंजलि की चर्चा करना आवश्यक है। अभिनव गुप्त और ललितादित्य की चर्चा करना आवश्यक है। उत्पला और स्वामी लक्ष्मणदेव की चर्चा करना आवश्यक है। गोपीनाथ वाप और कल्हण की चर्चा करना आवश्यक है। इसके साथ ही चौदहवीं सदी की भक्त कवियित्री, जो कश्मीर की शैव भक्ति परम्परा और कश्मीरी भाषा की एक अनमोल कड़ी थी, संत लल्लेश्वरी का नाम कैसे छोड़ा जा सकता है!

सुरिंदरजी ने सुलेमान और शंकराचार्य पर्वत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये दोनों ही नाम सही नहीं हैं। वास्तव में शंकराचार्य मंदिर का रास्ता जिस पर्वत से होकर जाता है, वह पर्वत रुद्रबाला है। रुद्रबाला पर शंकराचार्यजी ने तपस्या की है। ज्येष्ठा माता में संत लल्लेश्वरी ने तपस्या की है।

कश्मीर को देखने-समझने और बूझने के लिए इस चर्चा ने एक नई दृष्टि दी। कश्मीर सिर्फ आतंकवाद और झीलों तक सीमित नहीं है। वहां सनातन परंपरा की गहरी छाप है जिसे लंबे समय से मिटाने की कोशिश की जा रही है। यदि आज हम जाग रहे हैं तो भी बहुत देर नहीं हुई है। कश्मीर में अपने मंदिरों और पूजा स्थलों को पहले की तरह फिर से रोशन करने की जरूरत है। अब हमें कश्मीर की यात्रा सिर्फ झीलों के लिए नहीं, बल्कि अपने मंदिरों के लिए भी करनी चाहिए।

Topics: मार्तण्ड सूर्य मंदिरतख्त-ए सुलेमानीजम्मू—कश्मीर—लद्दाखfeकश्मीर फाइल्समीडिया महामंथनपुलवामा की खबरशंकराचार्य मंदिर
आशीष कुमार 'अंशु'
आशीष कुमार 'अंशु'
आशीष कुमार अंशु पत्रकार, लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता हैं। आम आदमी के सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों तथा भारत के दूरदराज में बसे नागरिकों की समस्याओं पर अंशु ने लम्बे समय तक लेखन व पत्रकारिता की है। अंशु मीडिया स्कैन ट्रस्ट के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और दस वर्षों तक मानवीय विकास से जुड़े विषयों की पत्रिका सोपान STEP से जुड़े रहे हैं। [Read more]
ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

‘धुरंधर’ के बहाने “द इकोनॉमिस्ट” में भारत का विमर्श यानी पूर्वाग्रह

Chhaava Secularism

छावा विवाद: क्या सेक्युलरिज्म के नाम पर हिन्दू गौरव को दबाया जा रहा है?

फिलिस्तीन पर बनी डाक्यूमेन्ट्री No Other Land को मिला ऑस्कर, इजरायल ने सिने जगत के लिए दुखद क्षण बताया

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी

‘पांडवों के साथ पाञ्चजन्य’-  सांसद सुधांशु त्रिवेदी

पर्दे पर पर्दाफाश वामपंथी-जिहादी गठजोड़

सैम पित्रोदा के साथ राहुल गांधी (फाइल चित्र)

सावधान-भारत, वो ताक में हैं !

Load More

ताज़ा समाचार

Uttarakhand Voter List 2026 Draft Publication CEO BVRC Purushottam Election Commission Camp

उत्तराखंड में SIR का प्रथम चरण पूरा: 19 लाख वोटरों के डेटा में मिली गड़बड़ी, जानिए कैसे सुधारें अपना नाम!

Punjab Terror Module ISI Drone Dropped Weapons AK 47 LMG Seized Amritsar Rural Police Delhi Threat

Punjab Terror Module: स्वतंत्रता दिवस से पहले ISI की बड़ी साजिश नाकाम! 2 AK-47, 2 LMG राइफलों और बमों के साथ 3 गिरफ्तार

Punjab Drug Bust Amritsar Counter Intelligence Seizes Heroin DGP Gaurav Yadav Pakistan Border Smuggling

पंजाब में सीमापार तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! ₹210 करोड़ की 30 KG हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, विदेशी हैंडलर से जुड़े तार

UP Education Services Selection Commission Prayagraj

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने PGT, TET और अन्य परीक्षाओं को लेकर जारी की चेतावनी

Jagannath Rath Yatra Significance Darubrahma Puri Temple King Indradyumna

पुरी रथयात्रा विशेष: भारत की सनातन आस्था का महामहोत्सव है जगन्नाथ स्वामी का रथयात्रा उत्सव

India on PoJK Pakistan Human Rights Violations External Affairs Ministry New Delhi Global Community

पीओजेके को लेकर भारत सख्त, कहा- ‘PoJK में कुकृत्यों के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराए अंतरराष्ट्रीय समुदाय’

International Court Credibility ICJ ICC Bias Debate Global Justice System National Sovereignty Marco Rubio

क्या अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी जवाबदेही से ऊपर हैं? अंतरराष्ट्रीय न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता पर छिड़ी बड़ी बहस!

Afghan Makeup Trend Viral Video Reels Instagram Women Burqa Protest Social Media

क्या है अफ़गान मेकअप ट्रेंड? और क्यों हो रहा है वायरल? बुर्के के पीछे छिपा है ये हैरान करने वाला सच!

CM Pushkar Singh Dhami Swami Ramdev Acharya Balkrishna Harela Parva Malagram Dhanwantari Dham Herbal World

Uttarakhand Harela Parva 2026: मालाग्राम में सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने किया पौधारोपण

Teejan Bai Passes Away Pandavani Singer Lokmanthan Parivar J Nandakumar Tribute Bhopal 2016

लोकसंस्कृति की अमर साधिका तीजन बाई का महाप्रयाण: लोकमंथन परिवार ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies