राखीगढ़ी  : इतिहास की करवट
July 17, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

राखीगढ़ी  : इतिहास की करवट

हरियाणा के राखीगढ़ी में किए जा रहे पुरातात्विक उत्खनन में मिली नई सभ्यता ने पुरानी स्थापित मान्यताओं को ध्वस्त कर दिया है।

Written byPanchjanyaPanchjanya
May 16, 2022, 01:30 pm IST
in भारत, हरियाणा

 

हरियाणा के राखीगढ़ी में किए जा रहे पुरातात्विक उत्खनन में मिली नई सभ्यता ने पुरानी स्थापित मान्यताओं को ध्वस्त कर दिया है। इतिहास कहता है मोहनजोदड़ो सबसे पुरानी सभ्यता है, लेकिन राखीगढ़ी में मिली सभ्यता इससे भी लगभग 1,000-1,500 साल पुरानी है। यही नहीं, इसका क्षेत्र भी मोहनजोदड़ो से व्यापक है

इतिहास मनगढ़ंत नहीं हो सकता। तथ्य चाहिए। प्रमाणों के साथ। तभी ऐतिहासिक घटनाओं पर यकीन किया जा सकता है। तथ्यों और प्रमाणों के बिना इतिहास किसी के स्वार्थ की पूर्ति तो कर सकता है, लेकिन इस कोशिश में सच दब जाता है। इतिहास के एक सच को प्रमाणों और तथ्यों के साथ नई सोच दे रहा है हरियाणा का राखीगढ़ी। अभी तक यह माना जा रहा था कि हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल मोहनजोदड़ो है। इस स्थापित मान्यता को राखीगढ़ी तोड़ती नजर आ रही है। इसने मोहनजोदड़ो को दूसरे स्थान पर धकेल कर खुद को पहले पायदान पर खड़ा कर लिया है। वह भी तथ्यों और प्रमाणों के साथ। यह खोज भी संयोग से हुई। दरअसल, राखीगढ़ी में विलुप्त सरस्वती नदी की खोज का काम चल रहा था। वहां पुरातत्वविदों को उत्खनन में कुछ ऐसे प्रमाण मिले, उसके आधार पर उन्होंने इसे हड़प्पा सभ्यता का एक बेहद महत्वपूर्ण स्थान करार दिया।

राखीगढ़ी में मिले 6,000 साल पुराने मानव कंकालों का डीएनए अफगानिस्तान सहित सभी भारतीयों से मिलता है

राखीगढ़ी हरियाणा के हिसार जिले से 57 किलोमीटर दूर नारनौंद तहसील में स्थित है। यहां राखीखास और राखीशाहपुर गांवों के अलावा आसपास के खेतों को मिलाकर करीब 350 हेक्टेयर क्षेत्र में पुरातात्विक साक्ष्य फैले हुए हैं। राखीगढ़ी में सात टीले (आरजीआर-1 से लेकर आरजीआर-7) हैं। ये मिलकर बस्ती बनाते हैं जो हड़प्पा सभ्यता की सबसे बड़ी बस्ती है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इस गांव में पहली बार 1963 में खुदाई शुरू की थी। इसके बाद 1998-2001 के बीच डॉ. अमरेंद्रनाथ के नेतृत्व में एएसआई ने फिर खुदाई शुरू की। बाद में पुणे के डेक्कन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वसंत शिंदे के नेतृत्व में 2013 से 2016 तक उत्खनन कार्य चला, फिर उत्खनन का काम रोकना पड़ा। अब एक बार फिर 24 फरवरी, 2022 से राखीगढ़ी में उत्खनन कार्य शुरू हुआ है। इस बार एएसआई के संयुक्त महानिदेशक संजय कुमार मंजुल के नेतृत्व में खुदाई शुरू हुई है।

राखीगढ़ी में 1998 से लेकर अब तक 56 कंकाल मिले हैं। इनमें 36 की खोज प्रो. शिंदे ने की थी। टीला संख्या-7 की खुदाई में मिले दो महिलाओं के कंकाल करीब 7,000 साल पुराने हैं। दोनों कंकालों के हाथ में खोल (शैल) की चूड़ियां, एक तांबे का दर्पण और अर्ध कीमती पत्थरों के मनके भी मिले हैं। खोल की चूड़ियों की मौजूदगी से यह संभावना जताई जा रही है कि राखीगढ़ी के लोगों के दूरदराज के स्थानों के साथ व्यापारिक संबंध थे। प्रो. शिंदे के अनुसार राखीगढ़ी में पाई गई सभ्यता करीब 5000-5500 ई.पू. की है, जबकि मोहनजोदड़ो में पाई गई सभ्यता का समय लगभग 4000 ई.पू. माना जाता है। मोहनजोदड़ो का क्षेत्र करीब 300 हेक्टेयर है, जबकि राखीगढ़ी 550 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में फैला है। प्रो. शिंदे के अनुसार प्राचीन सभ्यता के साक्ष्यों को संजोए राखीगढ़ी में मिले प्रमाण इस ओर भी इशारा करते हैं कि व्यापारिक लेन-देन के मामले में भी यह स्थल हड़प्पा और मोहनजोदड़ो से ज्यादा समृद्ध था।

अफगानिस्तान, बलूचिस्तान, गुजरात और राजस्थान से इसका व्यापारिक संबंध था। खासतौर पर आभूषण बनाने के लिए लोग यहां से कच्चा माल लाते थे, फिर इनके आभूषण बनाकर इन्हीं जगहों में बेचते थे। इस सभ्यता के लोग तांबा, कार्नेलियन, अगेट, सोने जैसी मूल्यवान धातुओं को पिघलाकर इनसे नक्शीदार मनके की माला बनाते थे। पत्थरों या धातुओं से जेवर बनाने के लिए भट्ठियों का इस्तेमाल होता था। इस तरह की भट्ठियां भारी मात्रा में मिली हैं। यहां मिले कंकालों का डीएनए परीक्षण चल रहा है।

द बुद्धिस्ट फोरम हरियाणा के अध्यक्ष सिद्धार्थ गौरी का मानना है कि अगर पुख्ता तौर पर राखीगढ़ी सिंधु घाटी सभ्यता या हड़प्पा सभ्यता का सबसे प्राचीन और महत्वपूर्ण स्थल साबित हो जाती है तो इस सभ्यता का नाम बदलने की मांग उठ सकती है। इसके पीछे तर्क दिया जा सकता है कि अगर सिंधु नदी के किनारे बसे होने के कारण मोहनजोदड़ो की सभ्यता को सिंधु घाटी सभ्यता का नाम दिया गया तो प्राचीन राखीगढ़ी जिस नदी के किनारे बसी थी, उस नदी के नाम पर ही यहां मिली सभ्यता का नामकरण होना चाहिए। फिर यह सरस्वती हो या कोई और नदी।

अभी तक जो कुछ भी राखीगढ़ी में मिला है, उससे एक बात साफ है कि इतिहास में कुछ तो जरूर बदलेगा। सिद्धार्थ गौरी कहते हैं कि राखीगढ़ी में खुदाई मेें मिले हड़प्पा कालीन सभ्यता के अवशेषों से यह तथ्य भी सामने आया है कि भारत से ही आर्य दुनिया के अन्य स्थानों में फैले। अफगानिस्तान सहित सभी भारतवासियों का डीएनए एक है। आनुवंशिकीय अभियांत्रिकी के अध्ययन में वैज्ञानिकों ने इस तथ्य को पुष्ट करने का दावा किया है। प्रो. शिंदे ने खुदाई में मिले 6,000 साल पुराने मानव कंकालों के डीएनए में 12.5 हजार साल पुराना जीन मिलने पर यह निष्कर्ष निकाला है। वे राखीगढ़ी में मिले मानव कंकालों का अध्ययन कर रहे हैं।

गौरी ने बताया कि दक्षिण व मध्य भारत के लोगों के डीएनए का राखीगढ़ी में मिले मानव कंकालों के डीएनए से मिलान किया गया। इसमें पाया गया कि उनके भी जीन समान हैं। इससे यह पुष्ट हो गया कि आर्य आक्रमण का सिद्धांत झूठा है और सभी भारतीयों के पुरखे एक हैं। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट कल्चर हेरिटेज के यमुनानगर चैप्टर के अध्यक्ष मेजर राजेंद्र सिंह भट्टी ने बताया कि राखीगढ़ी ने दुनिया के सिद्धांत को बदल दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा देश में पांच आदर्श स्थल बनाने के लिए 2500 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। उनमें राखीगढ़ी भी शामिल है। प्रदेश सरकार भी यहां 25 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक संग्रहालय बना रही है। इसमें रेस्ट हाउस, हॉस्टल और एक कैफे का निर्माण किया जा रहा है। राखीगढ़ी को विश्व स्तरीय पुरातत्व एवं पर्यटन स्थल बनाने में केंद्र सरकार हर संभव कोशिश कर रही है।

 

को प्रदेश के लिए बड़ा उपहार बताते हुए कहा कि आम बजट में लिए गए फैसले से राखीगढ़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान तो मिलेगी ही, पर्यटन स्थल के तौर पर इसके विकसित होने से प्रदेश के राजस्व में भी वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री के अनुसार, यहां पर्यटकों के आने से गांव के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार भी राखीगढ़ी की वर्षों पुरानी संस्कृति को संजोए रखने के लिए इस गांव को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रही है। इसके अलावा, राज्य सरकार इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा दे रही है और इस क्षेत्र में विदेशी निवेशक बहुत रुचि ले रहे हैं।

Topics: राखीगढ़ीमुख्यमंत्री मनोहर लालहड़प्पा कालीन सभ्यताइंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट कल्चर हेरिटेजराखीगढ़ी हरियाणासिद्धार्थ गौरी
Share8TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

राखीगढ़ी : धूल हटी तो सच उभरा

Rakhigarhi

भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है राखीगढ़ी‌‌ का‌ पुरास्थल?

राखीगढ़ी का अन्न भण्डार

सरस्वती सभ्यता : ऋग्वेद में सरस्वती और खेती

भरतपुर जिले में बहज गांव (राजस्थान) में हुई खुदाई, जहां सरस्वती नदी के प्रमाण मिले हैं

सामने आई सरस्वती!

जिहादियों द्वारा मारे गए शक्ति सिंह का शव। प्रकोष्ठ में अपने दोनों बेटों के साथ शक्ति सिंह

पत्थर, गोलियां, तलवारें…और निशाने पर हिंदू !

फरीदाबाद और गुरुग्राम के अरावली क्षेत्र में शामिलात भूमि पर से भी कब्जे हटाए जाएंगे

पंचायतों के नाम होगी शामिलात जमीन

Load More

ताज़ा समाचार

CRPF ने जम्मू-कश्मीर की पहाड़ियों पर 10 हजार फीट की ऊंचाई पर आतंकी ठिकानों को किया नष्ट, 55 ऑपरेशन बेस बनाए

पुरी रथ यात्रा: राज्य सरकार ने कहा- नहीं हुई भगदड़ की कोई घटना, इस कारण हुई 2 श्रद्धालुओं की मृत्यु

Explainer। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में क्या खास? 682 सीटें और 10 कोच…75 KM/H की रफ्तार

शिवपुराण का यह श्लोक खोलता है ज्ञान के अठारह मार्ग, आज की शिक्षा नीति के लिए भी है मार्गदर्शक

आज का राशिफल

17 जुलाई का राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

आज का इतिहास

17 जुलाई का इतिहास: इस दिन महिलाओं को मिला IAS-IPS में प्रवेश का अधिकार, जानिए और क्या हुआ था खास?

Jared Kushner Iran Claims Leaked Secrets JD Vance Donald Trump 9 Billion Dollars White House

व्हाइट हाउस में हड़कंप: ईरान का दावा- ट्रंप के दामाद ने सीक्रेट लीक कर कमाए ₹75,000 करोड़, जेडी वेंस को भेजा खास मैसेज

Uttarakhand Kashipur Mohammad Jafar Alias Aryan Arrested Ajmer Hindu Girl Rescued Kashipur Police

उत्तराखंड: काशीपुर से हिंदू लड़की ले गया था जफर, पुलिस ने अजमेर से दबोचा, 150 कैमरों की मदद से खुला राज!

Dehradun Loudspeaker Ban Police Action 43 Mosques SSP Pramendra Dobhal Noise Pollution

देहरादून में पुलिस का एक्शन: 43 मस्जिदों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर, SSP प्रमेंद्र डोभाल ने दी कड़ी चेतावनी!

CM Pushkar Singh Dhami Jageshwar Dham Shravani Mela 2026 Master Plan Beautification Almora Uttarakhand

उत्तराखंड: जागेश्वर धाम में पूजा कर CM धामी ने किया श्रावणी मेले का शुभारंभ, 147 करोड़ के मास्टर प्लान से बदलेगी तस्वीर

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies