चुनाव और होली की प्रशासनिक व्यस्तताओं का फायदा उठाते हुए मुस्लिम समुदाय ने बागेश्वर शहर में मस्जिद की ऊपरी हिस्से में लेंटर डाल कर पांचवी मंजिल तैयार कर ली और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। इस निर्माण के लिए बागेश्वर जिला विकास प्राधिकरण से कोई अनुमति तक नहीं ली गई।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने जिलाधिकारी बागेश्वर को ज्ञापन सौंप कर इस बात की नाराजगी जताई है कि शहर की मस्जिद में रातों रात पांचवी मंजिल का निर्माण कर लिया गया, जबकि पहाड़ों में पांचवी मंजिल बनाये जाने की अनुमति नहीं है। हिन्दू संगठनों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई है कि बिना नक्शा पास कराए यह मंजिल बनाई गई और इसे अवैध निर्माण की श्रेणी में नहीं रखा जा रहा।

जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने वहां हो रहे अवैध निर्माण का जायजा लिया है। फिलहाल काम रुकवा दिया गया है। हालांकि डीएम के काम रुकवाने से पहले 90 फीसदी काम मस्जिद प्रबंधकों द्वारा पूरा कर लिया गया है।
हिन्दू संगठनों के विरोध के चलते अब जिला प्रशासन द्वारा मस्जिद इंतजामिया कमेटी को नोटिस दिए जाने की बात कही जा रही है। उधर बजरंग दल नेता सुरेश धपोला ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय जानबूझ कर यह अवैध निर्माण करके माहौल खराब कर रहा है। विहिप नेता भूपाल सिंह कुंवर, कुंदन सिंह, हितेंद्र सिंह, नवीन बजेठा, राजेन्द्र सिंह ने जिला प्रशासन से यह मांग की है कि इस अवैध निर्माण को गिराया जाए।










