पाकिस्तान : इमरान सरकार की ढहती दीवारें
July 19, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

पाकिस्तान : इमरान सरकार की ढहती दीवारें

Written byPanchjanyaPanchjanya
Mar 14, 2022, 11:41 pm IST
in भारत, दिल्ली
इमरान खान

इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की उलटी गिनती शुरू हो गई है। विपक्ष ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव संसद के स्पीकर के दफ्तर को दे दिया है। अब यदि स्पीकर की नीयत में खोट भी रहती है, जो अवश्यंभावी है, तो भी इमरान के पास ज्यादा उपाय नहीं हैं

 

महेश दत्त

मुखतारेया, गल वद गई!
जी हां! इमरान खान के हाथ से पाकिस्तान की सत्ता की बागडोर तेजी से निकल रही है। जैसी कि संभावना थी, 8 मार्च, मंगलवार को जिस समय बिलावल भुट्टो अपने लॉन्ग मार्च का नेतृत्व करते हुए इस्लामाबाद में दाखिल हो रहे थे, उसी समय विपक्ष ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव संसद के स्पीकर के दफ्तर को दे दिया। संसद का अधिवेशन दो अलग-अलग नियमों के अंतर्गत बुलाया जा सकता है। एक नियम के अनुसार स्पीकर तीन दिन के भीतर अधिवेशन बुला सकता है और उसके चार दिन के भीतर विश्वास मत पर वोटिंग करवा सकता है। एक अन्य नियम के तहत स्पीकर अधिवेशन  बुलाने के लिए 14 दिन तक का समय ले सकता है। यह स्पीकर पर निर्भर करेगा कि वह किस नियम के अंतर्गत अधिवेशन बुलाता है। स्पीकर असद कैसर सत्तारूढ़ दल से हैं और उनसे अपेक्षा की जाती है कि वह सरकार को राजनीतिक जोड़-तोड़ करने के लिए अधिकतम समय देना चाहेंगे। 

यूं भी, असद कैसर को संसद चलाने के मामले में निष्पक्ष नहीं कहा जा सकता। वे समय-समय पर अपनी इस अयोग्यता का परिचय बड़ी बेशर्मी से देते रहे हैं। यदि अधिवेशन 14 दिन बाद भी बुलाया गया और नियमानुसार एक सप्ताह के भीतर विश्वास मत पर मतदान कराया गया तो भी इस सरकार के पास अपना बहुमत सिद्ध करने के लिए बीस दिन से अधिक नहीं हैं। विपक्ष का दावा है कि उसके पास 202 सदस्यों का बहुमत है जबकि सरकार गिराने के लिए मात्र 172 सदस्यों की आवश्यकता है। स्पीकर की नीयत को समझते हुए विपक्ष ने अपने तमाम सदस्यों को इस्लामाबाद में मौजूद रहने के लिए कहा है।

यदि अधिवेशन 14 दिन बाद भी बुलाया गया और नियमानुसार एक सप्ताह के भीतर विश्वास मत पर मतदान कराया गया तो भी सरकार के पास अपना बहुमत सिद्ध करने के लिए 20 दिन से अधिक का समय नहीं है। विपक्ष का दावा है कि उसके पास 202 सदस्यों का बहुमत है जबकि सरकार गिराने के लिए मात्र 172 सदस्यों की आवश्यकता है। स्पीकर की नीयत को समझते हुए विपक्ष ने अपने तमाम सदस्यों को इस्लामाबाद में मौजूद रहने के लिए कहा है।

यदि स्पीकर संविधान की आत्मा का निरादर करते हुए फैसले लें तो विपक्ष उसे संसद में ही चुनौती दे सकता है। यदि उसे वहां न्याय न मिले तो उसके पास सर्वोच्च न्यायालय जाने के अतिरिक्त कोई और रास्ता नहीं बचता। हम अपेक्षा कर सकते हैं कि स्पीकर एक बार फिर अपनी बदनीयती का प्रदर्शन करेंगे और सरकार की मदद करने का प्रयास करेंगे। ऐसा कोई भी फैसला जो संविधान की धज्जियां उड़ाता हो, उसे चुनौती देने के लिए विपक्ष का सर्वोच्च न्यायालय जाना तय है।

इमरान की विपक्ष को धमकी
पिछले दिनों इमरान खान ने एक जलसे को संबोधित करते हुए विपक्ष से पूछा कि अविश्वास प्रस्ताव पास न होने की हालत में विपक्ष के साथ जो कुछ किया जाएगा, क्या वह उसके लिए तैयार है?  उन्होने यह भी कहा, कि इस बार विपक्ष को ऐसी शिकस्त देंगे कि विपक्ष 2028, यानी चुनाव तक उठ नहीं पाएगा। यह सीधे तौर पर विपक्ष को दी गई एक धमकी थी। इस तरह का व्यवहार इमरान खान की उस मानसिक स्थिति को रेखांकित करता है जहां फौज की बैसाखियों के बगैर सत्ता उनके हाथ से फिसलती दिख रही हैं और भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।

यह सही है कि पाकिस्तान में आज तक किसी भी सरकार को अविश्वास मत के जरिए गिराया नहीं जा सका है। इससे पहले एक प्रयास बेनजीर सरकार को गिराने का किया गया था जब उनकी सरकार सिर्फ 8 महीने पुरानी थी और यह अविश्वास प्रस्ताव विफल रहा था। यह भी उतना ही बड़ा सच है कि इससे पहले की लोकतांत्रिक सरकारें संवैधानिक सीमाओं में रहकर काम करने का प्रयास कर रही थीं लेकिन ऐसा इस सरकार के बारे में नहीं कहा जा सकता। 

सत्तारूढ़ सांसदों का खेल
वर्तमान स्थिति में यह संभव है कि तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सदस्य इमरान का साथ छोड़कर विपक्षियों के साथ मिल जाएं और अगले चुनाव की तैयारी करें। उन्हें यह मालूम है कि यदि अगला चुनाव उन्होंने तहरीक-ए-इंसाफ से लड़ा तो उनकी हार निश्चित है। माना जा रहा है कि ऐसे तमाम सदस्यों ने दूसरे दलों से संपर्क साध लिया है और उन्हें उन दलों से टिकट मिलने के आश्वासन मिल चुके हैं। यही कारण है कि विपक्ष के समर्थकों की संख्या 202 तक पहुंच गई है। विपक्ष इसलिए भी अपने पक्ष के सदस्यों की संख्या बड़ी रखना चाहता है ताकि अगर स्पीकर कुछ सदस्यों की गिनती में हेरफेर करें तो उससे परिणाम पर असर न आए। आखिरी मौके पर किसी को ऊलजुलूल कारणों से गिरफ्तार किया जा सकता है जिसके लिए स्पीकर प्रोडक्शन आर्डर नहीं देगा, या आखिरी मौके पर कोई बीमार पड़ सकता है, या वोटिंग से पहले कुछ लोग गायब हो जाएं। आप कुछ भी सोच सकते हैं,यह पाकिस्तान है, जहां भरी गर्मी में होते चुनाव में धुंध छा सकती है।

आखिरी आस न्यायालय पर
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान यदि सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्य विपक्ष के साथ मतदान करते हैं तो इमरान खान की ओर से उनको कारण बताओ नोटिस भेजा जा सकता है जिसका उत्तर उन्हें एक महीने के अंदर देना होगा। इस एक महीने के बाद चुनाव आयोग को सूचित कर दिया जाएगा कि पार्टी अनुशासन तोड़कर विपक्ष के साथ मतदान करने के कारण उन्हें बर्खास्त किया जा रहा है। चुनाव आयोग ऐसे सदस्य को औपचारिक रूप से बर्खास्त करने में 1 महीने का समय ले सकता है। इसके बाद संबंधित सदस्य सर्वोच्च न्यायालय में अपील कर सकते हैं।

सर्वोच्च न्यायालय को इस संदर्भ में 3 महीने के भीतर फैसला देना होता है। लेकिन इस बीच स्पीकर यह कह सकता है कि उसने मतदान से पहले ही इन सदस्यों को बर्खास्त कर दिया है तो यह एक संवैधानिक संकट बन जाता है क्योंकि इन सदस्यों को अपना स्पष्टीकरण देने का मौका नहीं मिला है। या फिर स्पीकर यह भी कह सकता है कि इन सदस्यों ने पार्टी अनुशासन को तोड़ा है जिसके चलते इनके मतों को अमान्य किया जाता है। हालांकि इसी कार्यकाल में इमरान खान के ही दल के कुछ सदस्यों ने सीनेट के चुनाव में विपक्ष को मत दिया था और उन मतों को गिना गया था।

ऐसी परिस्थिति में स्पीकर का निष्पक्ष न होना और इमरान खान के आदेश का गुलाम होने की निर्णायक भूमिका हो सकती है। ऐसे में अगर विपक्ष के पास इतना बहुमत है कि वह इमरान सरकार को गिरा सकती है तो ठीक, लेकिन अगर इन सदस्यों के मत निर्णायक हैं और स्पीकर उन्हें नहीं गिनता  है तो फिर  विपक्ष के पास भी सर्वोच्च न्यायालय के अलावा कोई और रास्ता न बचेगा। सर्वोच्च न्यायालय से फैसला आते-आते कितना समय लग जाएगा, कौन जाने। ‘. . . दो किनारों से खेलने वाले/ डूब जाएं तो क्या तमाशा हो।’    

ShareTweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

RSS Sah Sarkaryavah Ramdatt Chakradhar Saharsa Bihar Environment Protection Panch Parivartan Dev Resort

“सनातनी संस्कारों में रचा-बसा है पर्यावरण” : सहरसा में रामदत्त चक्रधर जी ने युवाओं को दिया ‘पंच परिवर्तन’ का महामंत्र

सीमा सुरक्षा को मिली नई ताकत, सिलीगुड़ी में अमित शाह ने BSF की अत्याधुनिक परियोजनाओं का किया लोकार्पण

RSS Dr Krishna Gopal Lucknow University Mahamana Shikshan Sansthan Free Education India History British Rule

“भारत में शिक्षा पूर्णतः निःशुल्क थी, अंग्रेजों ने लगाया शुल्क” : लखनऊ में बोले संघ सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल

Stress Management Camp Uttarakhand Traffic Police Shantikunj Haridwar Dr Chinmay Pandya Dev Sanskriti Vishwavidyalaya

शांतिकुंज में पुलिसकर्मियों को मिला तनाव मुक्ति का मंत्र: डॉ. चिन्मय पण्ड्या बोले- मानसिक शांति ही स्वस्थ समाज का आधार

नियमों के उल्लंघन पर भारी मात्रा में उच्च तीव्रता वाले ध्वनि विस्तारक यंत्र हो रहे सीज

उत्तराखंड : पुलिस का ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान

CM Pushkar Singh Dhami Meets Union Power Minister Manohar Lal Khattar Delhi Uttarakhand PITCUL ADB Loan Energy Projects

चारधाम और कांवड़ यात्रा से पहले बड़ा कदम! मनोहर लाल खट्टर से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए मांगी अतिरिक्त बिजली

Load More

ताज़ा समाचार

RSS Sah Sarkaryavah Ramdatt Chakradhar Saharsa Bihar Environment Protection Panch Parivartan Dev Resort

“सनातनी संस्कारों में रचा-बसा है पर्यावरण” : सहरसा में रामदत्त चक्रधर जी ने युवाओं को दिया ‘पंच परिवर्तन’ का महामंत्र

सीमा सुरक्षा को मिली नई ताकत, सिलीगुड़ी में अमित शाह ने BSF की अत्याधुनिक परियोजनाओं का किया लोकार्पण

RSS Dr Krishna Gopal Lucknow University Mahamana Shikshan Sansthan Free Education India History British Rule

“भारत में शिक्षा पूर्णतः निःशुल्क थी, अंग्रेजों ने लगाया शुल्क” : लखनऊ में बोले संघ सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल

Stress Management Camp Uttarakhand Traffic Police Shantikunj Haridwar Dr Chinmay Pandya Dev Sanskriti Vishwavidyalaya

शांतिकुंज में पुलिसकर्मियों को मिला तनाव मुक्ति का मंत्र: डॉ. चिन्मय पण्ड्या बोले- मानसिक शांति ही स्वस्थ समाज का आधार

नियमों के उल्लंघन पर भारी मात्रा में उच्च तीव्रता वाले ध्वनि विस्तारक यंत्र हो रहे सीज

उत्तराखंड : पुलिस का ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान

CM Pushkar Singh Dhami Meets Union Power Minister Manohar Lal Khattar Delhi Uttarakhand PITCUL ADB Loan Energy Projects

चारधाम और कांवड़ यात्रा से पहले बड़ा कदम! मनोहर लाल खट्टर से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए मांगी अतिरिक्त बिजली

Uttarakhand Geothermal Project Tapovan Chamoli UJVNL Verkis Iceland Green Energy CM Pushkar Singh Dhami

Uttarakhand Geothermal Project: तपोवन में जियोथर्मल परियोजना के वैज्ञानिक अन्वेषण की शुरुआत, जानिए क्या है योजना

20 जुलाई का पंचांग

20 जुलाई का पंचांग: कोई भी शुभ काम करने से पहले जरूर जान लें कल की तिथि, योग और नक्षत्र

Gold Silver Price Today

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी खरीदने से पहले जानें आज का ताजा रेट

काजल मंसूरी

‘मेरा अपहरण नहीं हुआ…’ लापता काजल का VIDEO वायरल, प्रेमी संग शादी का दावा

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies