उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सातवें चरण के मतदाताओं से राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान करने की अपील की है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 का आज अंतिम चरण है।
योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि ''सभी सम्मानित मतदाता गण राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की विजय के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट माफियावादियों, दंगावादियों और घोर परिवारवादियों से आपके प्रदेश को बचाएगा। अतः पहले मतदान करें फिर जलपान करें।''
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव निर्णायक दौर में आ चुका है। अब तक छ: चरणों में हुए चुनाव में रूझान भाजपा के पक्ष में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। प्रदेश में एक मजबूत स्थाई और दमदार सरकार बनाने के लिए अब सातवें चरण का मतदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। पिछले पांच वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने जो भी किया पूरी श्रद्धा व प्रतिबद्धता के साथ किया। हमने जो कहा उसे करके दिखाया। पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में बहुत कुछ अभूतपूर्व हुआ।
(सौजन्य सिंडिकेट फीड)










