सनातनियों की हत्या पर बंद है सेकुलर शोर
June 16, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

सनातनियों की हत्या पर बंद है सेकुलर शोर

Written byअरुण कुमार सिंहअरुण कुमार सिंह
Feb 28, 2022, 02:28 am IST
in भारत, बिहार
सिमडेगा में संजू प्रधान को जिंदा ही आग में झोंक दिया गया था। आग से उनके अधजले शव को निकालते पुलिसकर्मी और अन्य लोग

सिमडेगा में संजू प्रधान को जिंदा ही आग में झोंक दिया गया था। आग से उनके अधजले शव को निकालते पुलिसकर्मी और अन्य लोग

कुछ मजहबी उन्मादियों ने 2022 के जनवरी और फरवरी महीने में ही पांच हिंदू युवाओं की हत्या कर दी है। कर्नाटक में हर्षा, झारखंड में रूपेश कुमार पांडे और संजू प्रधान, गुजरात में किशन भरवाड और दिल्ली में हीरालाल गुजराती की हत्या हुई। चूंकि ये सभी हिंदू थे, इसलिए इनकी हत्या पर सेकुलर शोर सुनाई नहीं दे रहा

इस वर्ष की शुरुआत में जनवरी और फरवरी महीने में ही ‘मॉब लिचिंग’ की पांच घटनाएं हुर्इं। इसके बाद भी सेकुलर नेता, वामपंथी बुद्धिजीवी और गंगा—जमुनी संस्कृति की दुहाई देने वाले कलाकार चुप हैं। जानते हैं क्यों! क्योंकि इनमें मारे गए सारे लोग हिंदू थे। इसलिए इन्होंने न तो उस 17 वर्षीय रूपेश के लिए कुछ कहा, जिसे करीब 100 मुसलमानों की भीड़ ने तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इन लोगों ने उन संजू के लिए भी कुछ नहीं कहा, जिसे पहले बुरी तरह पीटा गया और अंत में जिंदा ही आग में झोंक दिया गया। इन लोगों ने उस हीरालाल गुजराती के लिए भी अपनी जुबान पर ताला लगा लिया, जिसे पहले चाकू से गोदा गया और फिर गोली मार दी गई। ऐसे ही इन लोगों ने उस किशन भरवाड के लिए भी कुछ कहना ठीक नहीं समझा, जिसकी हत्या केवल इसलिए कर दी गई कि सोशल मीडिया पर उसकी एक पोस्ट कुछ जिहादियों को पसंद नहीं आई।

‘मॉब लिचिंग’ का गढ़ बना झारखंड
आंकड़े बताते हैं कि झारखंड में भीड़ द्वारा किसी की पीट—पीट कर कर हत्या कर देना यानी ‘मॉब लिंचिंग’ की घटनाएं सबसे अधिक हो रही हैं। यह भी विडंबना है कि यदि हिंदुओं की भीड़ किसी मुस्लिम की पिटाई करती है और उसकी मौत दो—तीन बाद होती है, तो उसे ‘मॉब लिंचिंग’ मान लिया जाता है। वहीं दूसरी ओर सैकड़ों मुस्लिमों की भीड़ पीट-पीट कर किसी हिंदू की हत्या कर देती है, उसके बाद भी उसे ‘मॉब लिंचिंग’ नहीं माना जाता। इस कारण झारखंड के हिंदुओं में सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा हैै। हिंदू जागरण मंच, झारखंड के परावर्तन प्रमुख राजीव वर्मा कहते हैं, ‘‘राज्य के लोग महसूस कर रहे हैं कि जिस भी हत्या में मुसलमान शामिल होते हैं, उस पर सरकार या प्रशासन के लोग तुरंत यह बयान देते हैं कि यह आपसी विवाद की घटना थी। यानी सरकार हत्यारों को बचाने के लिए आगे आ जाती है। वहीं किसी आपसी रंजिश में किसी मुस्लिम के साथ मारपीट होती है और उसकी मौत कई दिन बाद हो जाती है, इसके बावजूद उसे ‘मॉब लिचिंग’ मानकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। यही कारण है कि राज्य में जिहादी तत्वों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। उसी दुस्साहस का परिणाम है 17 वर्षीय रूपेश कुमार पांडे की हत्या।’’

उन्मादियों द्वारा मारे गए कुछ हिंदू

  • 6  फरवरी, 2022 को हजारीबाग के बरही में लगभग 100 मुसलमानों ने रूपेश कुमार पांडे की हत्या कर दी।
  • 5 जनवरी, 2022 को सिमडेगा में संजू प्रधान नामक एक युवक को पहले पीटा गया और फिर जिंदा ही आग में झोंक दिया गया।
  • 17 जनवरी, 2022 को सुल्तानपुरी, दिल्ली में इरफान और उसके गुर्गों ने हीरालाल गुजराती की हत्या  कर दी।
  • 25 जनवरी, 2022 को शब्बीर और इम्तियाज ने  गुजरात के धुंधका में किशन भरवाड की हत्या कर दी।
  • 10 मार्च, 2021 को रांची में सचिन कुमार वर्मा को पीट-पीट कर मार दिया गया।
  • 19 मार्च, 2021 को गुमला में रामचंद्र उरांव को जिहादियों ने मार डाला।
  • 15 नवंबर, 2021 को केरल के पल्लकड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता एस. संजीत की हत्या कर दी गई।
  • 23 जून, 2020 को झारखंड में गोड्डा जिले के एक गांव में बबलू साह और उचित कुमार यादव को मुस्लिमों की भीड़ ने जमकर पीटा। इसमें बबलू की मौत हो गई।  
  • 16 मई, 2019 को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में इमरान, तुफैल, रमजान और निजामुद्दीन ने विष्णु गोस्वामी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।
  • 2 मई, 2019 को तमिलनाडु में निजाम अली, सरबुद्दीन, रिजवान, मोहम्मद अजरुद्दीन और मोहम्मद रैयाज ने पीट—पीट कर वी.रामलिंगम की हत्या कर दी।  
  • 16 मई, 2019 को दिल्ली के मोतीनगर में उनके परिवार वालों के सामने ही मोहम्मद आलम, जहांगीर खान और अन्य नौ लोगों ने ध्रुव त्यागी की हत्या कर दी।
  •  9 मई, 2019 को हैदराबाद में डॉ. प्रीति रेड्डी के साथ मोहम्मद पाशा और कुछ अन्य लोगों ने बलात्कार किया और बाद में पेट्रोल डालकर जला दिया।
  • 8 अक्तूबर, 2019 को बंधु प्रकाश,उनकी पत्नी और उनके आठ साल के बेटे की हत्या पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद कर दी गई।  
  • 26 जनवरी, 2018 को उत्तर प्रदेश के कासगंज में चंदन गुप्ता नामक युवक की हत्या मुसलमानों की भीड़ ने कर दी।  
  • 1 फरवरी, 2018 को दिल्ली के टैगोर गार्डन में अंकित सक्सेना की हत्या दो लोगों ने कर दी। दोनों आरोपी बाप—बेटे हैं।  
  • 23 मार्च, 2016 को दिल्ली के विकासपुरी में डॉ. पंकज नारंग की हत्या कुछ मुसलमानों ने कर दी।
  • 9 अक्तूबर, 2015 को कर्नाटक के मेंगलुरु में हनीफ, इब्राहिम, इलियास और अब्दुल रशीद ने प्रशांत पुजारी की हत्या कर दी।

 

उल्लेखनीय है कि रूपेश की हत्या छह फरवरी को हजारीबाग जिले में बरही से लगभग 15 किलोमीटर दूर दुलमाहा गांव में कर दी गई थी। उसकी हत्या उस समय की गई थी जब वह सरस्वती प्रतिमा के विसर्जन करने के लिए जा रहा था। गांव के कुछ मुसलमानों के साथ किसी बात पर रूपेश की बहस हो गई। इसके बाद लगभग 100 मुसलमानों ने उस पर हमला कर दिया। घटना के कुछ ही समय बाद बरही के डीएसपी नाजिर अख्तर सामने आए और कहा कि यह प्रेम प्रसंग का मामला था। यानी पुलिस ने बिना जांच यह बता दिया कि वह इस घटना को ‘मॉब लिचिंग’ नहीं मानती। यही नहीं, प्रशासन ने 24 घंटे तक इस हत्या में शामिल किसी भी व्यक्ति की विरुद्ध कार्रवाई नहीं की।

आखिर में जन दबाव के बाद प्रशासन ने रूपेश की हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज की। इसमें 27 लोगों को नामजद अभियुक्त और 100 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। 27 नामजद अभियुक्तों में से अभी तक केवल पांच की गिरफ्तारी हुई है। रूपेश हत्याकांड को सोशल मीडिया में वायरल करने वाले सुमन सौरभ कहते हैं, ‘‘दिसंबर 2021 में झारखंड सरकार ने ‘मॉब लिचिंग’ के विरुद्ध कानून बनाया था। उस समय सरकार ने बड़े गर्व के साथ कहा था कि झारखंड चौथा ऐसा राज्य है, जिसने ‘मॉब लिंचिंग’ के विरुद्ध कानून बनाया है, लेकिन इस कानून का उल्लंघन सरकार खुद ही कर रही है। किसी हत्या में शामिल लोगों के मजहब को देखकर कार्रवाई की जा रही है। ऐसा ही रूपेश हत्याकांड में हो रहा है। नाबालिग रूपेश को करीब 100 मुसलमानों ने तड़पा—तड़पाकर मारा, पर पुलिस इसे ‘मॉब लिचिंग’ नहीं मान रही। आरोपी के मजहब को देखकर कार्रवाई करना बहुत ही घटिया सोच है। आने वाले समय में यह सोच देश के लिए घातक सिद्ध होगी।’’

उन्मादी भीड़ के शिकार (बाएं से) रूपेश कुमार पांडे, हीरालाल गुजराती और किशन भरवाड

बहुत से लोगों का यह भी कहना है कि ‘मॉब लिचिंग’ को लेकर वर्तमान राज्य सरकार का भेदभावपूर्ण वाला रवैया उस कांग्रेस के कारण भी है, जिसके नेता चार साल पहले हुई तबरेज की हत्या की बात तो करते हैं, पर रूपेश की हत्या की बात करना ही नहीं चाहते।

उल्लेखनीय है कि 21-23 फरवरी तक गिरिडीह के पारसनाथ में कांग्रेस का तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित हुआ था। इसमें बरही के विधायक उमाशंकर अकेला ने तबरेज की हत्या का उल्लेख करते हुए संघ विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के प्रति नफरती बयान दिए, लेकिन उन्होंने रूपेश की हत्या पर कुछ नहीं कहा, जबकि रूपेश की हत्या उनके विधानसभा क्षेत्र में हुई है। बरही के सामाजिक कार्यकर्ता शेखर गुप्ता कहते हैं,‘‘विधायक उमाशंकर अकेला को उस तबरेज की मौत तो याद है, जो उनके विधानसभा क्षेत्र का नहीं रहने वाला था। परंतु वे उन रूपेश की हत्या की बात नहीं करते हैं, जो उनके विधानसभा क्षेत्र के ही निवासी थे।’’ बता दें कि जून, 2019 में सरायकेला में तबरेज अंसारी की पिटाई उस समय की गई थी, जब वह मोटरसाइकिल चुरा रहा था। लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ा था और उसकी पिटाई की थी। तीन दिन बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मौत को ‘मॉब लिचिंग’ बताकर ऐसा हंगामा मचाया गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस पर संसद में बयान देना पड़ा था।

रूपेश की हत्या से ठीक एक महीना पहले 5 जनवरी, 2022 को सिमडेगा में उन्मादियों की एक भीड़ ने संजू प्रधान को पहले बुरी तरह पीटा और बाद में जिंदा ही आग में फेंक दिया। यह सब संजू की पत्नी सपना देवी और मां धनमईत देवी की आंखों के सामने हुआ। दोनों भीड़ से संजू की जान की भीख मांगती रहीं, लेकिन उसमें शामिल उन्मादियों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उन लोगों ने संजू को जिंदा ही जला दिया, लेकिन दुर्भाग्य से राज्य सरकार ने संजू की मौत को भी ‘मॉब लिचिंग’ नहीं माना है। राष्ट्रीय आदिवासी मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सन्नी टोप्पो कहते हैं,‘‘संजू को उन लोगों ने मारा है, जो लोभ-लालच से ईसाई बन चुके हैं। यह भी कह सकते हैं कि संजू को चर्च के लोगों ने मारा है, क्योंकि संजू अपने गांव में कन्वर्जन का विरोध करते थे। और चूंकि इस समय राज्य सरकार की शह पर चर्च के लोग कन्वर्जन करा रहे हैं, इसलिए सरकार ने अभी तक संजू को मारने वालों के विरुद्ध कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है।’’ संजू सिमडेगा जिले में कोलेबिरा थाना के अंतर्गत पड़ने वाले गांव बेसराजरा बाजारटांड़ के रहने वाले थे।

किशन भरवाड की हत्या
अमदाबाद जिले के धंधुका में 25 जनवरी की शाम को किशन भरवाड नामक नवयुवक को उनके घर के पास ही मोटरसाइकिल सवार दो जिहादियों ने गोली मार दी। किशन की हत्या उनके द्वारा सोशल मीडिया में डाली गई एक पोस्ट के लिए की गई। बता दें कि 6 जनवरी को किशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी, जिसे मजहबी भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली मानकर कुछ स्थानीय मुसलमानों द्वारा पुलिस में आपत्ति दर्ज करवाई गई। इसके बाद किशन ने माफी भी मांग ली, लेकिन जिहादी तत्वों ने एक षड्यंत्र के अंतर्गत उनकी हत्या कर दी। इस षड्यंत्र में अमदाबाद, दिल्ली और मुम्बई के कई मौलाना शामिल हैं। इस मामले में छह लोग पकड़े गए हैं।

क्या गलती थी हीरालाल की!  
17 जनवरी को दिल्ली के सुल्तानपुरी में हीरालाल गुजराती की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई कि उन्होंने अपनी बहन के साथ बलात्कार करने वाले इरफान सिद्दीकी की शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने इरफान को जेल भेज दिया था। वहां से निकलते ही उसने अपने कुछ गुर्गों के साथ हीरालाल की हत्या बहुत ही बेरहमी से कर दी। 38 वर्षीय हीरालाल तीन बच्चों के पिता थे और चिड़ियों का कारोबार कर परिवार पालते थे।
इन हत्याओं के बाद भी कुछ लोग हिंदुओं पर ही असहिष्णु होने के आरोप लगा रहे हैं। ऐसे दोमुंहापन वाले लोगों को पहचानना जरूरी है।  

अरुण कुमार सिंह
अरुण कुमार सिंह
समाचार संपादक, पाञ्चजन्य | अरुण कुमार सिंह लगभग 25 वर्ष से पत्रकारिता में हैं। वर्तमान में साप्ताहिक पाञ्चजन्य के समाचार संपादक हैं। [Read more]
Share12TweetSendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

किशाऊ बांध परियोजना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक करते गृहमंत्री अमित शाह

किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, अमित शाह की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकारों को दिया गया देवर्षि नारद सम्मान

‘ह्यूमन इंटेलिजेंस’ हमेशा प्रासंगिक रहेगा: सुनील आंबेकर

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : भाजपा

कैंची धाम में इस बार आए करीब दो लाख श्रद्धालु

ऐतिहासिक रहा कैंची धाम मेला, 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासनिक व्यवस्था से मिले सुगम दर्शन

सेना के खिलाफ प्रदर्शन करते पीओजेके के लोग

पीओजेके : दमन से भी नहीं दबा हाैसला

समीक्षा बैठक करते मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार

उत्तराखंड SIR : अनुपस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया आदेश

Load More

ताज़ा समाचार

किशाऊ बांध परियोजना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक करते गृहमंत्री अमित शाह

किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, अमित शाह की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए पत्रकारों को दिया गया देवर्षि नारद सम्मान

‘ह्यूमन इंटेलिजेंस’ हमेशा प्रासंगिक रहेगा: सुनील आंबेकर

भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं : भाजपा

कैंची धाम में इस बार आए करीब दो लाख श्रद्धालु

ऐतिहासिक रहा कैंची धाम मेला, 2 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासनिक व्यवस्था से मिले सुगम दर्शन

सेना के खिलाफ प्रदर्शन करते पीओजेके के लोग

पीओजेके : दमन से भी नहीं दबा हाैसला

समीक्षा बैठक करते मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार

उत्तराखंड SIR : अनुपस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिया आदेश

मेदिनीपुर में तृणमूल पार्षद सुसमय मुखर्जी गिरफ्तार, जमीन कब्जाने और सरकारी जमीन बेचने का आरोप

मोदी के 12 साल, POJK का विद्रोह और ब्रिटेन का ग्रूमिंग गैंग सच

Explainer: भारत की सामरिक ताकत में नया इजाफा: जानिए कैसे LRLACM क्रूज मिसाइल बनी गेम चेंजर 

क्या पेट्रोल की जगह लेगा एथेनॉल? 100% Ethanol के इस्तेमाल पर भारत तैयार!

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies