भारत और उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट दें : प्रधानमंत्री
September 13, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

भारत और उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट दें : प्रधानमंत्री

Written byPanchjanyaPanchjanya
Feb 20, 2022, 07:40 am IST
inभारत, उत्तर प्रदेश
श्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

श्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

पीएम ने कहा कि पांच साल पहले माफियावादियों ने उप्र का ऐसा हाल बना दिया था कि व्यापारियों को व्यापार करने में डर लगता था। राहजनी, छिनैती, लूट आम बात हो गई थी। लोग कहते थे, ‘दिया बरे’ घर लौट आओ।

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हरदोई पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाई जाएगी। अगर ऐसा करना है तो उसकी तैयारी मतदान केंद्रों पर करनी होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आपने जिस डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद दिया है, वह किसी एक खानदान की सरकार नहीं है। दिल्ली में भारत की सरकार किसी एक खानदान की सरकार नहीं है। ये गरीब, किसान और नौजवानों की सरकार है।गरीब का कल्याण भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

सीएसएन डिग्री कॉलेज मैदान पर उमड़े जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने करोना काल में किसी भी गरीब को भूखे नहीं सोने दिया। उन्होंने यह भी कहा कि करोना वैक्सीन में गरीब अमीर किसी का भेदभाव नहीं रहा। सभी को सुरक्षित करने का काम उन्होंने किया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि कोरोना वैक्सीन के बारे में भ्रम फैलाकर कुछ लोग गरीबों को वैक्सीन से वंचित करना चाहते थे, लेकिन हमारी सरकार ने ऐसा नहीं होने दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में बिजली की बहुत समस्या थी। अब उससे मुक्ति मिल गई है। अवैध कब्जे करने वालों पर योगी सरकार ने बुलडोजर चलाए हैं।

उन्होंने कहा कि उनका नमक खाकर लोग अब उनको वोट जरूर देंगे। योगी ने यह भी कहा कि जनता के अपार आशीर्वाद से उन्हें काम करने का हौसला मिलता है। उन्होंने कहा कि अन्य सरकारों में गन्ने का भुगतान नहीं हो पा रहा था, जबकि भाजपा सरकार प्रदेश में तुरंत भुगतान करा रही है। दूसरी सरकारों में कई चीनी मिलें बंद हो गई थीं जबकि सरकार में लगातार किसान की सुविधा के लिए काम किए जा रहे हैं। यूपी में हमारी सरकार स्वामित्व योजना के अंतर्गत 23 लाख से ज्यादा लोगों को प्रोपर्टी कार्ड दे चुकी है और ये काम आगे भी चलने वाला है। योगी जी की सरकार में वापसी के बाद इस अभियान को बहुत तेज किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि अखिलेश यादव के राज में उत्तर प्रदेश में 200 दंगे हुए, लगभग 300 बार उत्तर प्रदेश के किसी न किसी जिले में कर्फ्यू लगा, लेकिन सीएम योगी के राज में एक भी दंगा नहीं हुआ, फर्क साफ है।

पीएम मोदी ने पूर्व की सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आप याद कीजिए 5 साल पहले माफियावादियों ने उत्तर प्रदेश का क्या हाल बना रखा था। व्यापारी को व्यापार करने में डर लगता था। लोग कहते थे कि दिया बरे घर जल्दी लौट आओ। हरदोई के लोगों ने देखा है कि कैसे इन लोगों (विपक्ष) ने कट्टा और सत्ता को खुली छूट दी थी। पीएम ने कहा कि मुझे याद है कि प्रदेश में बिजली आती थी तो एक जमाने में ख़बर बनती थी। घर में जैसे कभी मेहमान आते थे, वैसे यहां बिजली आती थी। घोर परिवारवादी बिजली नहीं, बिजली का झटका देने के लिए तैयार बैठे हैं। जिनके काले कारनामे अंधेरे में फलते-फूलते हों, वो कभी प्रदेश को उजाला नहीं दे सकते। ये वो लोग हैं जो कुर्सी के लिए अपने परिवार से भी लड़ जाते हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि चुनाव हार रहे घोर-परिवारवादी अब जात-पात के नाम पर जहर फैलाएंगे। लेकिन आपको केवल एक ही बात याद रखनी है कि उत्तर प्रदेश का विकास तो देश का विकास। मोदी ने कहा कि ये वे लोग हैं जो कुर्सी के लिए अपने परिवार से भी लड़ जाते हैं। ये घोर परिवारवादी किसी जाति या समाज के लिए भी नहीं हो सकते। सपा की सरकार में 21 चीनी मिलें बंद हो गईं। इन्हें मौका मिलता तो हरदोई की चीनी मिलों पर अलीगढ़ का ताला लगवा देते। शाहजहांपुर और हरदोई में अपना मेडिकल कॉलेज है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरदोई व शाहजहांपुर खूब समृद्ध हुआ है। गंगा एक्सप्रेस-वे की सौगात से तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। हरदोई में लघु एवं कुटीर उद्योगों को बड़ा सहारा मिल गया है। उज्जवला, मुफ्त राशन, शौचालय एवं प्रधानमंत्री आवास से गरीबों का कल्याण हुआ।

आतंकवाद पर प्रहार करते हुए श्री मोदी ने कहा कि पिछले अनेक दशकों से हमारा देश आतंकवाद का दंश झेलता रहा है। आतंकवाद बढ़ता है तो सबसे ज्यादा नुकसान गरीब और मध्यम वर्ग को होता है। व्यापार कारोबार प्रभावित होता है। कभी मुंबई, जयपुर, बंगलोर, दिल्ली, लुधियाना, गौहाटी, इंफाल तो कभी अहमदाबाद में सीरियल ब्लास्ट हुए। गुजरात में मेरे सीएम कार्यकाल के दौरान जो सीरियल ब्लास्ट हुए,उन्हें मैं कभी भूल नहीं सकता। रक्त से लाल धरती की मिट्टी को माथे से लगाकर उसी दिन संकल्प लिया कि पाताल से खोजकर आतंकवादियों को सजा देंगे। अदालत से आतंकवादियों को फांसी की सजा मिली है। कुछ राजनीतिक दल आतंकवादियों के प्रति मेहरबान हैं। यह देश की सुरक्षा के लिए खतरे की बात है। मैं हैरान हूं अहमदाबाद में सीरियल ब्लास्ट में आतंकवादियों ने साइकिल पर बम रखे हुए थे। सपा की सरकार ने आतंकवादियों पर से मुकदमे वापस लेने का काम किया।सपा और कांग्रेस बाटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाती है। सेना और पुलिस का अपमान करते हैं, जबकि हमने उनके सम्मान में वार मेमोरियल बनवाए। मीडिया इन तथ्यों को सामने लाकर लोगों को जागरूक करे। ऐसे दलों से सावधान रहें, जो देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हैं। भारत व उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए, बच्चों के भविष्य के लिए कमल का बटन दबाएं।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अलका अर्कवंशी, रजनी तिवारी, आशीष सिंह आशू, माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, प्रभाष कुमार, श्याम प्रकाश, राम पाल वर्मा एवं नितिन अग्रवाल के अलावा पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल, सांसद अशोक रावत, जय प्रकाश रावत, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल आदि सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे।

(सौजन्य सिंडिकेट फीड) 

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

साबरमती संवाद

पाञ्चजन्य ‘साबरमती संवाद 2026’ आज: ‘बात भारत की’ मंच पर जुटेंगी राजनीति, शिक्षा और नीति क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां

कूटनीतिक गूंज के बाद, उत्सवी उल्लास…

आज का श्लोक : धर्मसंस्कृतिसम्पन्नं धीरोदात्तगुणान्वितम्।

Weather: आज 25 राज्यों में ‘मूसलाधार बारिश’, 80 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा-आंध्र में बढ़ेगी टेंशन!

आज का राशिफल

13 सितंबर राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा रविवार, जानें मेष से मीन तक का हाल

mcu bhopal special lecture on swami vivekananda chicago address mukul kanitkar

MCU भोपाल में बोले मुकुल कानिटकर- ‘शक्तिहीन शिकायत करता है, युवा समाधान देता’ है

Load More

ताज़ा समाचार

साबरमती संवाद

पाञ्चजन्य ‘साबरमती संवाद 2026’ आज: ‘बात भारत की’ मंच पर जुटेंगी राजनीति, शिक्षा और नीति क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां

कूटनीतिक गूंज के बाद, उत्सवी उल्लास…

आज का श्लोक : धर्मसंस्कृतिसम्पन्नं धीरोदात्तगुणान्वितम्।

Weather: आज 25 राज्यों में ‘मूसलाधार बारिश’, 80 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा-आंध्र में बढ़ेगी टेंशन!

आज का राशिफल

13 सितंबर राशिफल: इन राशियों के लिए शुभ रहेगा रविवार, जानें मेष से मीन तक का हाल

mcu bhopal special lecture on swami vivekananda chicago address mukul kanitkar

MCU भोपाल में बोले मुकुल कानिटकर- ‘शक्तिहीन शिकायत करता है, युवा समाधान देता’ है

उज्जैन में विश्व बंधुत्व दिवस पर बोले पराग अभ्यंकर: युवा शक्ति को दिशा देने के लिए संस्कार, विवेक और राष्ट्रबोध जरूरी

badhalganj gorakhpur rss centenary yuva samvad deepak visput address

बड़हलगंज में RSS शताब्दी वर्ष पर युवा संवाद: दीपक विस्पुते जी ने दिया ‘राष्ट्र प्रथम’ और सामाजिक एकता का मंत्र

गुवाहाटी: प्राग्ज्योतिषपुर विश्वविद्यालय पहुंचे सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, शिक्षा, संस्कृति व मूल्यों पर दिया जोर

ब्रिक्स में भारत की कूटनीतिक जीत: दिल्ली डिक्लेरेशन में पहलगाम हमले की निंदा

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies