भाजपा प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

Published by
लखनऊ ब्यूरो
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी को फोन करके जान से मारने की धमकी दी गई. आरोप है कि धमकी देने वाला समाजवादी पार्टी का समर्थक है. राकेश त्रिपाठी ने लखनऊ के आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.

 

यूपी विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान हो चुका है। चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे नेताओं-दलों के बीच जुबानी जंग पहले से ज्‍यादा कड़वी होती जा रही है। वहीं कई मामलों में यह जंग जुबानी से आगे बढ़कर शारीरिक हमलों और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गई है।

यूपी बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को अखिलेश यादव का समर्थक बताया है और वो खुद को मैनपुरी का रहना वाला बताया है। राकेश त्रिपाठी ने कहा कि आज सुबह उन्होंने फोन पर एक शख्स ने गोली मारने की धमकी दी। इसके साथ ही उसने उनके साथ गाली गलौज भी की। इस मामले में उन्होंने लखनऊ के आशियाना थाने में मामला दर्ज कराया है।

राकेश त्रिपाठी ने एक वीडियो में इसके लिए सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी को जिम्‍मेदार ठहराया है। राकेश का आरोप है कि धमकी देने वाला अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का समर्थक था। उन्‍होंने वीडियो में कहा कि सपा के लोग बौखला गए हैं। मैनपुरी में सपा के गढ़ में सेंध लग गई है, एसपी सिंह बघेल पर हमला हुआ, बीजेपी की राज्यसभा सदस्य गीता शाक्‍य पर भी  हमला किया गया। इसके बाद मुझको गोली मारने की धमकी दी जा रही है। इन सब धमकियों से कोई भी भाजपा को डरा नहीं सकता। भाजपा चुनाव जीत रही है।  समाजवादी पार्टी की हताशा बता रही है कि उनकी हार तय हो चुकी है।"

Share

Recent News