दाऊद का जाल बना पाकिस्तान का जंजाल
October 2, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

दाऊद का जाल बना पाकिस्तान का जंजाल

Written byPanchjanyaPanchjanya
Feb 11, 2022, 12:02 am IST
inभारत, दिल्ली
दाऊद इब्राहिम

दाऊद इब्राहिम

पाकिस्तान दाऊद इब्राहिम पर अपने ही जाल में फंस चुका है। दाऊद के बारे में पाकिस्तान हमेशा कहता रहा है कि वह उसके बारे में कुछ नहीं जानता। अब पाकिस्तान की जांच एजेंसी एफआईए अपने ही सर्वोच्च न्यायालय को कह रही है कि जहूर दाऊद इब्राहिम का व्यापारिक साझेदार है। अब आने वाले समय में पाकिस्तान पर इसका असर दिखेगा

महेश दत्त

एक अदामी है, नाम है, उमर फारूक जहूर। यह नॉर्वे का नागरिक है। संयुक्त अरब अमीरात में रह रहा है और बहुत पहुंच वाला आदमी है। संयुक्त अरब अमीरात के शासक परिवार के दामाद अहमद बिन नाहियान इसके कारोबारी साझेदार हैं। पावर सेक्टर में इसकी विशेष रुचि है और दुनिया के लगभग सैंतीस देशों में इसका निवेश है। भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका के तमाम नए पुराने मंत्रियों के साथ इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी जा सकती हैं।
कुछ बरस पहले इसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ। इसकी पत्नीने अपनी दो बच्चियों को साथ लिया और अपने देश पाकिस्तान चली आई। एक शाम एक प्रसिद्ध एंकर आफताब इकबाल के टीवी शो में उसे एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया गया। इसके कुछ ही दिन बाद उसके विरुद्ध एक एफआईआर दर्ज की गई जिसमें कहा गया कि वह दो बच्चियों का दुबई से अपहरण कर पाकिस्तान ले आई है।

इस केस में उसे अदालत से जमानत दे दी गई लेकिन कुछ ही दिन बाद इस महिला ने खुद एक एफआईआर दर्ज कराई जिसमें कहा गया कि उसकी दो बच्चियों का अपहरण कर दुबई ले जाया गया है। पाकिस्तान की एक जांच संस्था एफआईए ने जांच की और पाया कि मामला अपहरण का न होकर पति-पत्नी के बीच बच्चियों की ‘कस्टडी’ का है। यह भी कि फारूक  जहूर ने बच्चियों के जाली पहचानपत्र और पासपोर्ट बनवा कर एक महिला की मदद से उन्हें दुबई मंगा लिया था। उमर फारूक ने इन बच्चियों के दुबई पहुंचने के बाद इनकी ‘कस्टडी’ की कानूनी औपचारिकताएं अपने पैसे के बल पर पूरी करवा लीं। ध्यान रहे, दुबई में चौदह वर्ष से अधिक आयु के बच्चों की ‘कस्टडी’ पिता को दी जा सकती है।

दूसरी तरफ पाकिस्तान के कानून के अनुसार बच्चियां वयस्क होने तक मां के पास रहनी चाहिए। बच्चियों के बाहर जाने में मदद करने वाली महिला के विरुद्ध मानव तस्करी का मुकदमा दर्ज हो गया। चलते-चलते यह मामला सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचा। उन दिनों सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे इफ्तिखार चौधरी। यह वही इफ्तिखार चौधरी हैं जिन्हें मुशर्रफ ने निकालने की कोशिश की थी और वकीलों ने विद्रोह किया था जिसके चलते बाद में मुशर्रफ को इस्तीफा देना पड़ा था। खैर, जब मुकदमा इफ्तिखार चौधरी के सामने पहुंचा और सोफिया मिर्जा यानी कि बच्चियों की मां उनके सामने पेश हुई तो माना जाता है कि वह मां के सुंदर चेहरे पर परेशानी और उदासी देखकर पसीज गए।

अदालती आदेश हो गया कि मां को तीस लाख रुपये मासिक दिए जाएं ताकि वह दुबई जाकर अपने बच्चों की ‘कस्टडी’ का मुकदमा लड़ सके। इफ्तिखार चौधरी को सेवानिवृत्त हुए बरसों बीत गए और मां को यह पैसा मासिक मिल रहा है, लेकिन मां आज तक दुबई गई ही नहीं और पाकिस्तान में ही जहां-तहां टीवी कार्यक्रमों में नजर आती रहती है। इस केस की लगभग नब्बे सुनवाइयां हो चुकी हैं और अब एक बार फिर से सर्वोच्च न्यायालय ने इस मामले को उठा लिया है।

इस मामले से भारत के किसी व्यक्ति को कोई रुचि नहीं होनी चाहिए लेकिन इस मामले में रुचि का एक विशेष कारण है। हाल ही में एफआईए के निदेशक सनाउल्लाह अब्बासी ने एक रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को दी है जिसमें बताया गया है कि बच्चियों का पिता उमर फारूक जहूर एक अंतरराष्ट्रीय अपराधी है और दाऊद इब्राहिम का कारोबारी साझेदार है।

इस मामले को समझने के लिए कुछ और जानकारी देनी आवश्यक है। पिछले दिनों इसी एफआईए ने अपने ही पूर्व निदेशक बशीर मेमन पर एक केस दर्ज किया है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में उमर फारूक जहूर से मुलाकात की और इंटरपोल को एक खत लिख कर जहूर के खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ को हटाने में मदद की। यह मामला उस समय दर्ज किया गया जब बशीर मेमन ने यह जानकारी सार्वजनिक कर दी कि अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में उन्हें इमरान खान ने अपने दफ्तर बुलाया था और विपक्ष के तमाम नेताओं के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा बनाने के लिए कहा था ताकि उनको लंबे समय के लिए जेल में डाला जा सके।

इमरान का मानना था कि अगर ऐसा सऊदी अरब में हो सकता है तो पाकिस्तान में क्यों नहीं। बशीर मेमन ने कानून का हवाला दिया और ऐसा करने से मना किया। उन्हीं दिनों बशीर मेमन को उमरा करने के लिए छुट्टी पर जाना था। वापसी  के बाद उनके कार्यकाल का कुछ ही समय बचा था लेकिन उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया। बशीर मेमन को यह अपना अपमान लगा और उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इमरान सरकार ने सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें मिलने वाले तमाम धन पर रोक लगा दी। बशीर मेमन अदालत गए और मुकदमा जीत गए। तब से इमरान सरकार बशीर मेमन के पारिवारिक कारोबार को बर्बाद करने में लगी है।

अब जहूर की पहुंच की बात करें तो पाकिस्तान के तमाम नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें मिल जाती हैं। अभी हाल ही में पाकिस्तान की गेमिंग इंडस्ट्री में उसने पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है। औपचारिक रूप से यह निवेश अहमद बिन नाहियान ने किया है लेकिन वास्तव में यह संपत्ति जहूर की है। अब जरा सोचें, अहमद बिन नाहियान ने निवेश किया जहूर की तरफ से, जहूर व्यापारिक साझेदार है दाऊद इब्राहिम का। वही दाऊद इब्राहिम, जिसके बारे में पाकिस्तान का कहना है कि वह उसके बारे में कुछ नहीं जानता।

पाकिस्तान की जांच एजेंसी एफआईए अपने ही सर्वोच्च न्यायालय को कह रही है कि जहूर दाऊद इब्राहिम का व्यापारिक साझेदार है। अब यह बात सार्वजनिक जानकारी में आ चुकी है। निश्चय ही आने वाले समय में इसके प्रभाव भी पाकिस्तान पर आएंगे। क्या यह अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है कि इंटरपोल के अगले अधिवेशन में जब दुनियाभर के तमाम जांच अधिकारी एक साथ बैठेंगे तो पाकिस्तानी एफआईए के निदेशक से यह पूछा जाएगा कि दाऊद इब्राहिम के खिलाफ तो इंटरपोल ने ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ दे रखा है और पाकिस्तान ने दाऊद के बारे में सदा ही अनभिज्ञता जताई है, तो अब वही पाकिस्तानी जांच एजेंसी यह कैसे बता रही है कि दाऊद इब्राहिम वहां व्यवसाय कर रहा है? घेरा तंग हो रहा है। 

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

Asian Games 2026 India Medal Tally Squash Rowing Wrestling Nitesh Panchjanya Sports

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, एक दिन में आए 5 पदक, जानें भारत का मेडल स्कोर!

क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। (फोटो- साभार -BCCI )

क्रिकेट में लागू हुए खौफनाक नियम: 1 अक्टूबर से समय बर्बाद करने पर 5 रन की पेनल्टी, टेस्ट में पिंक बॉल का भी प्रयोग!

ICC world cup

ICC CWC 2027 Schedule Out: 2027 वनडे विश्व कप का शेड्यूल जारी, जानें कब भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान!

CPM DYFI Workers Attack RSS Shakha Payyannur Kerala Nithin Siddharth

केरल में CPM गुंडों की दरिंदगी: पय्यानूर में RSS की शाखा पर बोला धावा, मासूम बच्चों की मौजूदगी का भी नहीं रखा लिहाज!

VHP Ashok Singhal Birth Centenary Year Celebration Ranchi Chandrakant Raipat Sachidanand Agarwal Panchjanya

झारखंड में VHP का बड़ा ऐलान: अशोक सिंहल जी की जन्म शताब्दी पर वर्षभर मनाएगी उत्सव, 4 अक्टूबर को रांची में भव्य आगाज!

RSS Sunil Ambekar Praises Captain Smit Machhar Flydubai Flight Saved Panchjanya

“पूरे देश को गर्व है”: कैप्टन स्मित मछार के साहस पर बोले संघ प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर- वे वास्तव में एक सच्चे वीर हैं

Load More

ताज़ा समाचार

Asian Games 2026 India Medal Tally Squash Rowing Wrestling Nitesh Panchjanya Sports

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, एक दिन में आए 5 पदक, जानें भारत का मेडल स्कोर!

क्रिकेट विश्वकप में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। (फोटो- साभार -BCCI )

क्रिकेट में लागू हुए खौफनाक नियम: 1 अक्टूबर से समय बर्बाद करने पर 5 रन की पेनल्टी, टेस्ट में पिंक बॉल का भी प्रयोग!

ICC world cup

ICC CWC 2027 Schedule Out: 2027 वनडे विश्व कप का शेड्यूल जारी, जानें कब भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान!

CPM DYFI Workers Attack RSS Shakha Payyannur Kerala Nithin Siddharth

केरल में CPM गुंडों की दरिंदगी: पय्यानूर में RSS की शाखा पर बोला धावा, मासूम बच्चों की मौजूदगी का भी नहीं रखा लिहाज!

VHP Ashok Singhal Birth Centenary Year Celebration Ranchi Chandrakant Raipat Sachidanand Agarwal Panchjanya

झारखंड में VHP का बड़ा ऐलान: अशोक सिंहल जी की जन्म शताब्दी पर वर्षभर मनाएगी उत्सव, 4 अक्टूबर को रांची में भव्य आगाज!

RSS Sunil Ambekar Praises Captain Smit Machhar Flydubai Flight Saved Panchjanya

“पूरे देश को गर्व है”: कैप्टन स्मित मछार के साहस पर बोले संघ प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर- वे वास्तव में एक सच्चे वीर हैं

Smartphone Shastra and Gen Z Indian Youth Analysis Swami Vishalanand Panchjanya

स्मार्टफोन, शास्त्र और संवाद: दिशाहीन विरोध प्रदर्शनों के बीच क्या सोच रहा आज का भारतीय युवा? पढ़ें विशेष विश्लेषण

Mahanadi Water Dispute Meeting Amit Shah Vishnu Deo Sai Mohan Charan Majhi Panchjanya

महानदी जल विवाद सुलझाने में जुटे अमित शाह: छत्तीसगढ़-ओडिशा के CM संग बैठक, साय बोले- ‘किसी की हार न हो’!

बंगाल के स्कूली पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी शामिल, हटे सिंगूर-कन्याश्री के पाठ!

Rising Crime in Relationships Lack of Values Laxmikanta Chawla Article Panchjanya

परिवार, संस्कार और शिक्षा पर सवाल: रिश्तों में बढ़ती हिंसा और संवेदनहीनता को लेकर उठे गंभीर प्रश्न

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies