देश कांग्रेस से, कांग्रेस देश से दूर
September 15, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

देश कांग्रेस से, कांग्रेस देश से दूर

Written byहितेश शंकरहितेश शंकर
Jan 9, 2022, 12:10 pm IST
inभारत, सम्पादकीय, दिल्ली
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच. डी. देवगौडा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच. डी. देवगौडा

परस्पर विरोधी विचार रखने वालों के लिए भी सम्मान और सौजन्यता, वामपंथ के अपवाद को छोड़ दें तो, भारतीय लोकतंत्र और राजनीति की विशेषता रही है। राज जाने के बाद वामपंथी/ खालिस्तानी अराजकता को पोसती कांग्रेस यह परम्परा भूल गई।

क्या आपको जेएनयू में ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे…’ के नारे याद हैं? क्या आप बता सकते हैं कांग्रेस तब किस पाले में खड़ी थी?
क्या आपको संसद हमले में शामिल आतंकी चेहरे याद हैं। … जब अफजल हम शर्मिंदा हैं, ‘तेरे कातिल जिंदा हैं’ के नारों से देश की न्यायपालिका को ललकारा जा रहा था, तब कांग्रेस खामोश क्यों थी?

आपको किसानों के वेश में लालकिले पर तिरंगे का अपमान करते खालिस्तानी तो याद होंगे! देश की सबसे पुरानी पार्टी की तब क्या प्रतिक्रिया थी?
लगता है कांग्रेस की रीति-नीतियों से खिन्न देश की जनता ने जिस अनुपात में इस दल से दूरी बनाई, उससे ज्यादा तेजी से कांग्रेस ने इस देश, लोकतांत्रिक परंपराओं और राष्ट्रभाव से दूरी बनाई है।

आज इस देश के सामने कई प्रश्न खड़े हैं। पहला, क्या प्रधानमंत्री केवल किसी दल का होता है? क्या प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी निरपेक्ष रूप से केवल एसपीजी की होती है? क्या किसी राजनीतिक दल का विरोध करते-करते राष्ट्र के विरोध की अनुमति है या दी जा सकती है? इन सबका उत्तर है- नहीं। हां, इसके कारण अलग-अलग हैं।

पंजाब में जिस तरह प्रधानमंत्री का काफिला पुल पर 20 मिनट अटका रहा और सड़क जाम किए प्रदर्शनकारी चंद कदमों की दूरी पर डटे रहे, वह अभूतपूर्व है। स्वाभाविक ही ट्विटर, फेसबुक की आभासी दुनिया से लेकर गली-मोहल्लों की वास्तविक दुनिया में यह चर्चा का विषय है। राजनीतिक दलों की सहभागिता वाली व्यवस्था की विशेषता होती है असहमति। लेकिन अगर किसी पार्टी का विरोध करते-करते नौबत राष्ट्र के विरोध की आ जाए, तो यह प्रवृत्ति गंभीर है और खतरनाक भी। आज कांग्रेस वही कर रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर,श्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं श्री नरसिम्हा राव

पंजाब सरकार प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी भी तरह की ‘चूक’ से इनकार कर रही है। वहीं इसके लिए एसपीजी को सवालों के घेरे में खींचने की कोशिश हो रही है। एसपीजी एक्ट की तकनीकी भाषा को बिना पढ़े भी इस देश की जनता जानती है कि जब भी प्रधानमंत्री कहीं जाते हैं तो उनके बिल्कुल आसपास के सुरक्षा घेरे के अतिरिक्त सारा इंतजाम स्थानीय तंत्र को ही करना होता है। अगर प्रधानमंत्री की सुरक्षा केवल और केवल एसपीजी की ही जिम्मेदारी होती तो इसका आकार क्या सिर्फ इतना सा होता! प्रधानमंत्री के काफिले को खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से ले जाने का फैसला हुआ और हवाईअड्डे पर घंटों इंतजार करने के बाद ही वह आगे बढ़े। पंजाब सरकार को इसकी जानकारी नहीं थी, ऐसे पाठ तो बच्चों को ही पढ़ाए जा सकते हैं।

प्रथमदृष्टÑया पूरा मामला आपराधिक षड्यंत्र का जान पड़ता है। प्रधानमंत्री की यात्रा के कई दिन पहले से पंजाब में उनकी रैली को बाधित करने की खुलेआम घोषणा की जा रही थी। लोगों को उनकी रैली में शामिल नहीं होने के लिए डराया-धमकाया जा रहा था और रैली वाले दिन भी उसमें भाग लेने जा रहे लोगों को जबरन रोका जा रहा था। क्या इस बात की जानकारी सरकारी अमले को नहीं थी? जब प्रधानमंत्री के काफिले को सड़क मार्ग से ले जाने का फैसला हुआ तो क्या पुलिस को रास्ते को सुरक्षित नहीं करना था? बिल्कुल करना था और पुलिस के लिए यह कोई बड़ा काम तो था नहीं। वैसे भी कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि प्रदर्शनकारी तो निहत्थे थे, उनसे भला क्या खतरा? तो जब कोई खतरा था ही नहीं तो सुरक्षा बलों के लिए तो उन्हें रास्ते से हटा देना और आसान था, उन्होंने हटाया क्यों नहीं?  लगता है, उन्हें ‘संयम’ से काम लेने का  ‘निर्देश’ था।

फिर जब प्रधानमंत्री लौट आते हैं तो खालिस्तानी खम ठोकते हैं कि उन्होंने कैसे भारत के प्रधानमंत्री को उल्टे पैर वापस लौटने को मजबूर कर दिया! प्रधानमंत्री की रैली के पहले और बाद के घटनाक्रम बताते हैं कि यह चूक नहीं थी और न ही अनायास हो गई कोई घटना। इसकी पूरी तैयारी हवा में तैर रही थी। सबकुछ खुलेआम हो रहा था और प्रधानमंत्री की रैली के दिन सबकुछ होने दिया गया।

इस प्रकरण को एक और आयाम से देखने की जरूरत है। मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश में विकास को राजनीति का आधार बना दिया है। अब वे दिन बीत गए जब कांग्रेस के प्रधानमंत्री को कहना पड़ता था कि विकास कार्यों के लिए सौ रुपये भेजो तो नब्बे रास्ते में ही खप जाते हैं। भ्रष्टाचार के सूख गए समुद्र में फिर से पानी भरने से रहा और अब जनता की आकांक्षा-महात्वाकांक्षा जाग गई है। उसने अपने हिस्से के संसाधन के संस्थागत भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाने को नियति मानना छोड़ दिया है। ऐसे में विकासात्मक राजनीति की धारा को उल्टी दिशा में मोड़ा नहीं जा सकता। अब अगर राजनीति होगी तो विकास की होगी, उसी की कसौटी पर राजनीतिक दलों को अपने आप को परखना-कसना होगा। चाहे वे सत्ता में बैठे लोग हों या फिर विपक्ष में। विघटनकारी उद्देश्यों और स्वार्थपरक नीतियों के बूते सत्ता में पहुंचने का रास्ता तलाशना आग से खेलने जैसा है।

एक और बात याद रखनी होगी। सूबा और सरहदें देश के भीतर ही हैं। वे न तो देश के बाहर हैं और न ही देश से बड़ी। जब देश की बात होगी तो समवेत उत्तर मिलेगा। तब मुद्दा सिर्फ पंजाब का नहीं रहेगा। दान की तरह दो चुटकी अधिकार देकर लोगों को प्रजा और खुद को शासक समझने के दिन गए। राज जाने पर अराजकता को पोसने वालों को याद रखना होगा, इस देश की जनता अब वैसी नहीं रही। वह राजनीति में सकारात्मक बदलाव की स्वीकृति के उद्घोष में बराबर की हिस्सेदार है और उसे कुत्सित इरादों को भांपना, प्रत्युत्तर देना आता है। कानून तो अपना काम करेगा ही, जनता भी सब याद रखेगी।

@hiteshshankar

हितेश शंकर
हितेश शंकर
हितेश शंकर पत्रकारिता का जाना-पहचाना नाम, वर्तमान में पाञ्चजन्य के सम्पादक [Read more]
Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

पूज्य श्री के एस सुदर्शन जी (फोटो- साभार- आरएसएस आर्काइव)

विकास की भारतीय व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे सुदर्शनजी

एयर इंडिया

IGI एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा चूक: बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस के विदेश रवाना हुए 3 विदेशी नागरिक, एयर इंडिया के CEO तलब

लंदन में आयोजित ‘एकात्मता का उत्सव’ कार्यक्रम में प्रश्नों के उत्तर देते हुए श्री मोहनराव भागवत। साथ में मंच संचालक ममता सुब्रह्मण्यम

सरसंघचालक जी का ब्रिटेन प्रवास : ‘हिंदू का पारंपरिक स्वभाव अपनापन’

आज का श्लोक : सर्वमेव मनोमूलं कार्यं संघटनात्मकम्

Rajasthan Weather: 15 सितंबर को 14 जिलों में ‘भारी बारिश’, 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा जयपुर का अधिकतम तापमान

जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 के शानदार परिणामों का जश्न मनाते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़।

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत: PM मोदी बोले- डबल इंजन सरकार के सुशासन और विकास पर जनता की मुहर

Load More

ताज़ा समाचार

पूज्य श्री के एस सुदर्शन जी (फोटो- साभार- आरएसएस आर्काइव)

विकास की भारतीय व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे सुदर्शनजी

एयर इंडिया

IGI एयरपोर्ट पर बड़ी सुरक्षा चूक: बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस के विदेश रवाना हुए 3 विदेशी नागरिक, एयर इंडिया के CEO तलब

लंदन में आयोजित ‘एकात्मता का उत्सव’ कार्यक्रम में प्रश्नों के उत्तर देते हुए श्री मोहनराव भागवत। साथ में मंच संचालक ममता सुब्रह्मण्यम

सरसंघचालक जी का ब्रिटेन प्रवास : ‘हिंदू का पारंपरिक स्वभाव अपनापन’

आज का श्लोक : सर्वमेव मनोमूलं कार्यं संघटनात्मकम्

Rajasthan Weather: 15 सितंबर को 14 जिलों में ‘भारी बारिश’, 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा जयपुर का अधिकतम तापमान

जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 के शानदार परिणामों का जश्न मनाते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़।

राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत: PM मोदी बोले- डबल इंजन सरकार के सुशासन और विकास पर जनता की मुहर

देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र

UCC : महाराष्ट्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की तैयारी

भगवान शिव और माता पार्वती (फोटो- एआई द्वारा निर्मित)

हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का दुर्लभ महासंयोग : जब श्रीकृष्ण ने राधा को बताया शिव-शक्ति का अटूट प्रेम

जयदीप राय को हिंदी सेवा सम्मान 2026 प्रदान करतीं नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह। साथ में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राणा प्रताप सिंह।

भारतीय भाषा अभियान के राष्ट्रीय संयोजक जयदीप राय को ‘हिंदी सेवा सम्मान 2026’

शिकायतकर्ता से सीधे बात करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

सीएम धामी ने अफसरों के सामने शिकायतकर्ता को लगाई कॉल, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies