पाकिस्तान के सिंध सूबे में फिर एक हिंदू मंदिर पर हमला हुआ है। समाचार मिला है कि कराची में जोगमाया मंदिर में लगी मां दुर्गा की प्रतिमा को एक उन्मादी मुस्लिम ने तोड़ दिया है। उन्मादी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि यह मंदिर कराची के रणछोड़ लाइन एरिया में है। इस चिंताजनक घटना के बाद स्थानीय हिन्दुओं ने इस पर आक्रोश व्यक्त किया है। पुलिस के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है।
पाकिस्तान के ‘समा न्यूज’ टीवी चैनल ने कराची की इस घटना के बारे में विस्तार से खबर दी है। चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, 20 दिसम्बर की रात एक उन्मादी मुस्लिम कराची के संभ्रांत इलाके रणछोड़ लाइन्स में बने जोगमाया मंदिर में घुस गया। उसने एक हथौड़े से दुर्गा मां की मूर्ति तोड़ डाली। बताते हैं, उसने मंदिर में और स्थानों पर भी तोड़फोड़ की।
भारतीय जनता पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस घटना की निंदा की है। सोशल मीडिया पर सिरसा ने इस घटना से संबंधित वीडियो भी साझा किया है। सिरसा ने कहा है कि वहां सत्ता के इशारे पर आतंकवाद फैलाया जा रहा है। सिरसा ने इस मामले पर कार्रवाई करने के लिए विदेश मंत्री से अनुरोध किया है।
हमले के बाद वह बदमाश भागने की कोशिश करने लगा लेकिन सतर्क स्थानीय हिंदू समुदाय को घटना की जानकारी मिलते ही वहां सब जमा हो गए। इन्हीं हिन्दुओं ने उस आदमी को पकड़ा। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस घटना की निंदा की है। सोशल मीडिया पर सिरसा ने इस घटना से संबंधित वीडियो भी साझा किया है। सिरसा ने कहा है कि वहां सत्ता के इशारे पर आतंकवाद फैलाया जा रहा है। सिरसा ने इस मामले पर कार्रवाई करने के लिए विदेश मंत्री से अनुरोध किया है।
पाकिस्तान की पत्रकार वीनगास ने भी इस घटना का वीडियो साझा किया है। उन्होंने कहा कि 22 महीने में हिंदू मंदिरों पर यह 9वां हमला हुआ है। वीनगास ने कहा कि हमारा सुप्रीम कोर्ट भी सरकार को कह चुका है कि वह हिंदू मंदिरों को सुरक्षा दे, उन पर हमले बंद कराए। लेकिन तो भी सरकार कोई कदम उठाने को तैयार नहीं है।











