पाकिस्तान के फिरकी गेंदबाज यासिर शाह अब कानून की फिरकी में घिर चुके हैं। लाहौर में उन पर एक 14 साल की लड़की के साथ बलात्कार में सहयोग देने का मामला दर्ज हो चुका है।
क्रिकेटर यासिर शाह को मामला लाहौर के शालीमार पुलिसथाने में दर्ज एक मामले में नामजद किया गया है। प्रथम सूचना रपट के अनुसार, पीड़िता ने बताया है कि यासिर के दोस्त फरहान ने बंदूक के दम पर जबरन उसके साथ बलात्कार किया, अपनी घिनौनी करतूत का वीडियो बनाया और उसे मानसिक तौर पर परेशान किया। लड़की को धमकी दी गई कि मुंह खोला तो वीडियो सार्वजनिक कर देंगे।
जियो न्यूज वेबसाइट पर प्रकाशित समाचार के अनुसार, यासिर ने लड़की के साथ व्हाट्सऐप पर इस बारे में मजाक उड़ाते हुए यह भी कहा कि उसे कम उम्र की लड़कियां अच्छी लगती हैं।' फिर लड़की को यासिर ने मुंह बंद रखने की धमकी भी दी।
इस पूरे मामले में लड़की का आरोप है कि यासिर ने उसे धमकी दी कि इस बारे में मुंह न खोले। यासिर ने पीड़िता से कहा कि अगर उसने किसी अफसर से इस बारे में बात की अंजाम भुगतने को तैयार रहे। लड़की के अनुसार, पाकिस्तानी क्रिकेटर यासिर शाह ने किसी बड़े अधिकारी तक अपनी पहुंच की भी धमकी दी थी।
पाकिस्तानी के मशहूर मीडिया जियो न्यूज की वेबसाइट पर प्रकाशित समाचार के अनुसार, यासिर ने लड़की के साथ व्हाट्सऐप पर इस बारे में मजाक उड़ाते हुए यह भी कहा कि उसे कम उम्र की लड़कियां अच्छी लगती हैं।' फिर लड़की को यासिर ने मुंह बंद रखने की धमकी भी दी।
आरोप के अनुसार, यासिर शाह तथा फरहान कम उम्र की लड़कियों के वीडियो बनाते हैं, उनका यौन शोषण करते हैं। पीड़िता का कहना है कि उसके पुलिस के पास जाने पर यासिर ने उसे एक फ्लैट देने और आगे 18 साल तक उसका खर्चा उठाने की पेशकश की











