पश्चिम यूपी डेस्क
बरेली स्थित जोगी नवादा की रहने वाली एक हिन्दू लड़की ने गुलजार अहमद के खिलाफ मजहब छिपाकर दुष्कर्म करने सहित अन्य आरोप लगाते हुए गुरुग्राम पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। गुरुग्राम पुलिस ने ये मामला बरेली पुलिस को रूथानांतरित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक गुलजार अहमद ने बरेली में नौकरी के दौरान राज चौधरी बन कर 2018 से एक हिन्दू लड़की से प्यार का नाटक किया। इसी दौरान शादी का झांसा देकर उसकी आबरू से खेलता रहा। दो सालों तक उसने अपने राज को छिपाए रखा। जब शादी करने की बात आयी तो पता चला कि वो हिन्दू नहीं मुसलमान है और गुरुग्राम में उसकी बीबी और एक बच्चा भी है। गुलजार उक्त युवती को कई महीनों से बरगलाता रहा कि वो अपनी पहली पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी कर लेगा। युवती का आरोप है कि उससे गुलजार ने अपना मजहब छिपाया और शारीरिक शोषण किया। इस मामले में युवती ने गुरुग्राम पुलिस में मामला दर्ज करवाया है, जिसे पुलिस ने बरेली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। अब स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।











