नौकरी की पेशकश या साइबर खतरे का फंदा!
August 10, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत

नौकरी की पेशकश या साइबर खतरे का फंदा!

Written byPanchjanyaPanchjanya
Oct 25, 2021, 12:45 pm IST
inभारत, विज्ञान और तकनीक, दिल्ली
आनलाइन जालसाजी

आनलाइन जालसाजी

आजकल नौकरी देने के नाम पर जमकर आनलाइन जालसाजी चल रही है। किसी बेरोजगार या कम वेतन पर नौकरी कर रहे व्यक्ति के लिए बड़ी नौकरी के प्रस्ताव वाले ई-मेल सपना हो सकते हैं

बालेन्दु शर्मा दाधीच

फिशिंग के फंदे से आप अब खूब परिचित होंगे। कोई रिजर्व बैंक की तरफ से तो कोई संयुक्त राष्ट्र की तरफ से, कोई किसी लॉटरी के नाम पर तो कोई आपके बैंक के नाम पर ईमेल भेजकर आपसे कहता है कि यहां लॉगइन कीजिए। अगर आपने ऐसा किया तो समझ लीजिए आपकी डाली सूचनाएं असली वेबसाइट पर नहीं बल्कि आनलाइन धोखेबाजों की वेबसाइट पर दर्ज हो रही हैं और तुरंत चुरा ली जाती हैं जहां से उनका इस्तेमाल आपकी गाढ़ी कमाई की रकम लूटने के लिए कर लिया जाता है। और भी तमाम किस्म के स्कैम (आॅनलाइन जालसाजी) चल रहे हैं। मसलन कोई शख्स आपको अपनी करोड़ों डॉलर की पूंजी का एक हिस्सा इसलिए देना चाहता है ताकि आप उस रकम को अपने बैंक खाते में सुरक्षित रख लें। बड़ी मधुर कल्पना लगती है लेकिन हकीकत बड़ी जालिम है।

अगर आपके पास आजकल किसी अच्छी सी नौकरी का प्रस्ताव आया है और आप एकाएक घर बैठे डॉलरों में तनख्वाह पाने के सुहाने सपनों में खो गए हैं तो एक मिनट ठहरकर सोचिए। क्या दुनिया भर में एक आप ही हैं जो यह आनलाइन काम करने के लिए इतने काबिल हैं कि अमेरिका या ब्रिटेन की कोई कंपनी आपसे संपर्क करके कहेगी कि भाई, यह नौकरी सिर्फ और सिर्फ आपके लिए ही बनी है, इसे स्वीकार कीजिए।

आजकल लोगों के पास नौकरियों के बड़े लुभावने प्रस्ताव आ रहे हैं। ऐसा ही एक प्रस्ताव गलती से एक साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ के पास पहुंच गया। जो ईमेल आई, उसमें सब कुछ असली जैसा- अमेरिका की मशहूर कंपनी का नाम, उसकी सही वेबसाइट का लिंक, भेजने वाले शख्स का नाम और पद एकदम सही, उसका लिंक्ड इन प्रोफाइल भी एकदम असली, लोगो भी एकदम सटीक और पता भी। विशेषज्ञ ने इंटरनेट पर खोज की और पाया कि भेजने वालों ने बहुत मेहनत करके एकदम सही-सही सूचनाओं का इस्तेमाल किया है। बहरहाल, उसने भंडाफोड़ करने के लिए इस नौकरी की अर्जी दे दी।

इंटरव्यू वीडियो कॉल के रूप में नहीं बल्कि टेक्स्ट चैट के रूप में लिया जाना था। जाहिर था, नौकरी देने वाले अपनी शक्ल दिखाना नहीं चाहते थे। इंटरव्यू का दिन आ गया। चैट शुरू हो गई। उम्मीदवार ने इस बार अपनी जानकारियां एकदम अलग बताईं जो बायोडेटा से मैच नहीं करती थीं। लेकिन इंटरव्यू लेने वाले फिर भी बहुत प्रभावित दिखे। उनके चैट संदेशों में स्पेलिंग की गलतियों की भरमार थी जो एक अच्छी कंपनी के इंटरव्यू लेने वालों में होनी नहीं चाहिए थी। बहरहाल, इंटरव्यू पैनल इतना प्रभावित हुआ कि उम्मीदवार ने जिस नौकरी के लिए आवेदन किया था, उससे भी बड़ी नौकरी की पेशकश कर दी गई।

उम्मीदवार ने पूछा कि मुझे करना क्या होगा? जवाब मिला कि नौकरी तो आपको मिल गई है, एक लैपटॉप भी मिलेगा। अब कुछ औपचारिकताएं पूरी कीजिए। मसलन- अपने पासपोर्ट की फोटो, अपना चित्र, आफर लेटर पर दस्तखत, मोबाइल फोन नंबर, मोबाइल का आईएमईआई नंबर और सीरियल नंबर आदि भेजिए। यहां उम्मीदवार, जो कि साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ हैं, का मुस्कुराना लाजिमी था। कंपनी किस फिराक में है, समझना मुश्किल नहीं था। पूछा तो जवाब मिला कि आईएमईआई नंबर के जरिए आपके फोन में कुछ मोबाइल ऐप्स डाले जाएंगे।

उम्मीदवार चतुर था, उसने कहा कि मुझे फोन तो नया खरीदना पड़ेगा और पासपोर्ट दूसरे शहर में पड़ा है, लाना पड़ेगा। नियोक्ता बोले- आप ऐप्पल का आईफोन मैक्स खरीदें क्योंकि उसमें कुछ खास सॉफ़्टवेयर डालने होंगे। बेहतर हो कि आप आइफोन मैक्स का पैसा कंपनी को भिजवा दें और वह सारे सॉफ़्टवेयर डालकर आपको वापस भेज देगी। सॉफ्टवेयरों के जो नाम बताए गए, वे भी असली नामों की भौंडी नकल। बहरहाल, उम्मीदवार ने फिर पलटी खाई। कहा कि मेरे भाई के पास यह फोन है, मैं उससे ले लूंगा। कंपनी फिर भी नाराज नहीं हुई। उसने कहा कि कोई बात नहीं, वही आईफोन हमें डाक से भिजवा दें, हम सॉफ्टवेयर डालकर भेज देंगे।

उम्मीदवार ने आफर लेटर की ईमेल में एक ऐसा लिंक भेजा कि ईमेल खोलने वाले शख्स के कंप्यूटर का आईपी एड्रेस हासिल हो जाए। आईपी एड्रेस तो मिला ही, उसकी खोज से यह भी पता चल गया कि वह नाइजीरिया का है। इसके बाद कंपनी ने फेडएक्स का एक लेबल भेजा जहां पर आईफोन भेजा जाना था। इस लेबल की जांच की गई तो वह नाइजीरिया के किसी शहर में खाली पड़े मकान का था। जाहिर है, ठगों ने यह सूना मकान इसलिए चुना था कि अगर वहां पर कोई पैकेट आता है तो वे उसे आसानी से निकाल सकेंगे। सो किस्सा यहीं खत्म हुआ और सिक्योरिटी विशेषज्ञ की नकली जॉब सर्च एक दिलचस्प अंत को प्राप्त हुई। सो प्रिय पाठक, अगर आपको भी कोई शानदार आनलाइन जॉब आफर आया तो जरा संभल के।
(लेखक सुप्रसिद्ध तकनीक विशेषज्ञ हैं)

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

भारत की संसद

संसद मानसून सत्र: परिसीमन समेत चार विधेयक आज होंगे पेश, क्या कहते हैं आंकड़े?

प्रवर्तन निदेशालय (प्रतीकात्मक चित्र)

JPSC परीक्षा धांधली में बड़ा मोड़, ED ने दर्ज किया केस; अब पैसों के लेन-देन की होगी जांच

रामनगर गोहत्या कांड: दो आरोपी फैजी और अयान गिरफ्तार, 120 किलो गौमांस बरामद

उत्तराखंड लोक महोत्सव 2026 दिल्ली, रामलीला मैदान रोहिणी में 25 अगस्त से 14 सितंबर तक

प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्लू-कॉलर ब्लैकआउट संकट: क्यों घट रहे हैं कुशल कामगार और कैसे बनेगा समाधान?

AI generated image

MP Weather: मध्यप्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; भोपाल में स्कूल बंद

Load More

ताज़ा समाचार

भारत की संसद

संसद मानसून सत्र: परिसीमन समेत चार विधेयक आज होंगे पेश, क्या कहते हैं आंकड़े?

प्रवर्तन निदेशालय (प्रतीकात्मक चित्र)

JPSC परीक्षा धांधली में बड़ा मोड़, ED ने दर्ज किया केस; अब पैसों के लेन-देन की होगी जांच

रामनगर गोहत्या कांड: दो आरोपी फैजी और अयान गिरफ्तार, 120 किलो गौमांस बरामद

उत्तराखंड लोक महोत्सव 2026 दिल्ली, रामलीला मैदान रोहिणी में 25 अगस्त से 14 सितंबर तक

प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्लू-कॉलर ब्लैकआउट संकट: क्यों घट रहे हैं कुशल कामगार और कैसे बनेगा समाधान?

AI generated image

MP Weather: मध्यप्रदेश में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; भोपाल में स्कूल बंद

Arvind Kejriwal PM Degree Case Ahmedabad Sessions Court Defamation Plea Dismissed

शराब घोटाला: अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर रहेंगे या अंदर जाएंगे, दिल्ली हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई

उत्तरकाशी में देर रात 4.2 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर केंद्र; 2.2 का दूसरा झटका भी दर्ज

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल-2026

#राष्ट्रमंडल खेल 2026 : चमक युवा भारत की

Iraq Syria oil pipeline

खाड़ी संकट गहराया: ब्रेंट क्रूड 84.65 डॉलर पहुंचा, होर्मुज जलडमरूमध्य पर अनिश्चितता बनी

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies