जब मस्तिष्क से नियंत्रित हों मशीनें
October 5, 2026
  • Read Ecopy
  • Circulation
  • Advertise
  • Careers
  • About Us
  • Contact Us
Android appiPhone AppArattai
Panchjanya
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
  • ‌
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • सामाजिक समरसता
      • नागरिक कर्तव्य
      • पर्यावरण
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • अधिक
    • विभाजन-विभीषिका
    • पाञ्चजन्य इवेंट
      • सुशासन संवाद
      • सागर मंथन
      • मुंबई संकल्प
      • अष्टायाम
      • गुरुकुलम
      • साबरमती संवाद
      • आधार इन्फ्रा
    • वेब स्टोरी
    • ऑपरेशन सिंदूर
    • विश्लेषण
    • लव जिहाद
    • खेल
    • मनोरंजन
    • यात्रा
    • स्वास्थ्य
    • धर्म-संस्कृति
    • पर्यावरण
    • बिजनेस
    • साक्षात्कार
    • शिक्षा
    • रक्षा
    • कला-साहित्य
      • पुस्तकें
      • पुस्तक समीक्षा
    • सोशल मीडिया
    • विज्ञान और तकनीक
    • मत अभिमत
    • श्रद्धांजलि
    • संविधान
    • आजादी का अमृत महोत्सव
    • मानस के मोती
    • जनजातीय नायक
    • पॉडकास्ट
    • पत्रिका
    • हमारे लेखक
  • Subscribe
    • Subscribe Print Edition
    • Subscribe Ecopy
    • Read Ecopy
Panchjanya
panchjanya android mobile app
  • होम
  • भारत
  • विश्व
  • संघ @100
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विश्लेषण
  • मत अभिमत
  • रक्षा
  • धर्म-संस्कृति
  • पत्रिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
  • Print Edition
  • Ecopy
होम भारत दिल्ली

जब मस्तिष्क से नियंत्रित हों मशीनें

Written byPanchjanyaPanchjanya
Jul 2, 2021, 01:04 pm IST
inदिल्ली

 बालेन्दु शर्मा दाधीच

माइक्रोसॉफ्ट को एक ऐसे उपकरण के लिए पेटेंट मिल चुका है, जिसके जरिए उपयोगकर्ता केवल सोचकर ही मशीनों और उनके भीतर चलने वाली प्रक्रियाओं को नियंत्रित कर सकेगा

आने वाला समय ऐसे कंप्यूटरों व मशीनों का हो सकता है जिनके साथ काम करने के लिए हाथों का प्रयोग न करना पड़े। आप इन उपकरणों को अपने विचारों भर से चला सकेंगे। मस्तिष्क व मशीन के बीच संदेशों का आदान-प्रदान अब विज्ञान कथाओं की बात नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट को एक ऐसे उपकरण के लिए पेटेंट मिल गया है जिसके जरिए यूजर महज सोचकर तमाम किस्म की मशीनों और उनके भीतर चलने वाली प्रक्रियाओं पर नियंत्रण कर सकेगा। आम लोगों की तो छोड़िए, सोचिए कि दिव्यांग लोगों के लिए कितने कमाल की क्रांति दस्तक दे रही है।
यह उपकरण एक हेडबैंड के रूप में आएगा, जिसमें ढेरों सेंसर लगे होंगे, जो मस्तिष्क में विचारों से पैदा होने वाले संकेतों को समझ कर कंप्यूटर या दूसरे उपकरण को जरूरी निर्देश भेज सकेंगे। मतलब, आपने सोचा कि कंप्यूटर आॅन हो जाए तो वह हो जाएगा, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के खुल जाने की कल्पना की तो वह खुल जाएगा, नई फाइल बना लूं तो नया डॉक्यूमेंट खुल जाएगा और इसमें शीर्षक 24 प्वाइंट में बोल्ड टाइपफेस के साथ टाइप करने की सोचेंगे तो वह भी हो जाएगा। फाइल सेव भी हो जाएगी और चाहने पर कंप्यूटर बंद भी। कंप्यूटर ही क्यों, जैसा कि माइक्रोसॉफ्ट के पेटेंट दस्तावेजों में लिखा है, इस उपकरण के जरिए दूसरी मशीनों को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।
हाल ही में खबर आई थी कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण निर्माता कंपनी सैमसंग एक स्मार्ट टीवी पर काम कर रही है, जिसे व्यक्ति दिमाग से नियंत्रित कर सकेगा। वह स्विट्जरलैंड के इकोल पॉलिटेक्निक फेडरल डी-लॉसैन के सेंटर आॅफ न्यूरोप्रोस्थेटिक्स के साथ ‘प्रोजेक्ट प्वॉइंट्स’ परियोजना पर काम कर रही है। इसका उद्देश्य है कि दर्शक सोचकर ही टीवी चैनल बदल सकें व आवाज कम या ज्यादा कर सकें। अगले साल इस स्मार्ट टीवी का परीक्षण शुरू होने की उम्मीद है। स्वाभाविक जिज्ञासा है कि ऐसा कैसे हो सकता है? सोचने भर से ही विचार बाहर कैसे जा सकता है और भौतिक मशीन के लिए निर्देशों का रूप कैसे ले सकता है जब तक कि कोई अपने शरीर के किसी अंग, अपनी आवाज या कम से कम आंखों के जरिए उसे जाहिर न करे? इसका कुछ-कुछ जवाब इलेक्ट्रोएन्सिफैलोग्राफी (ईईजी) में आज जो कुछ रोजमर्रा के तौर पर हो रहा है, उससे मिल जाता है। ईईजी में मस्तिष्क के भीतर की विद्युतीय गतिविधियों को मापने के लिए सिर के ऊपरी भाग पर इलेक्ट्रॉड्स लगाए जाते हैं। मस्तिष्क में न्यूरॉन्स में प्रवाहित होने वाली आयनीय धारा में वोल्टेज का उतार-चढ़ाव चलता रहता है। ये नॉन-इन्वेजिव (शरीर के भीतर नहीं घुसाए जाने वाले) इलेक्ट्रॉड्स, इन्हीं वोल्टेज परिवर्तनों को मापते हैं व तरंगों जैसी आकृतियों के रूप में अंकित करते जाते हैं। इसी तरह, इस हेडबैंड के भीतर बने सेंसर भी मस्तिष्क में प्रवाहित होने वाले संकेतों को ग्रहण कर सकते हैं। उन्हें बेहतर बनाने के लिए इस उपकरण को प्रशिक्षित किया जाता है। जैसे आप कंप्यूटर को बंद करने के बारे में सोचेंगे और उपकरण को बताएंगे कि मेरे मन में अभी क्या विचार था। कोई सॉफ्टवेयर खोलने के लिए सोचेंगे व उपकरण को बताएंगे कि मैंने यह सोचा था। कीबोर्ड पर कोई खास कुंजी दबाने से लेकर माउस का दायां या बायां बटन क्लिक करने और वेब ब्राउजर में खास वेबसाइट खोलने तक जो भी सोचते हैं, प्रशिक्षण सत्र के दौरान बताते रहते हैं। वह दोनों स्थितियों के बीच तुलना करना सीखता रहता है। इस तरह की निगरानी के बाद यह प्रणाली संकेतों को समझने में काफी सक्षम हो जाती है। याद कीजिए, जब आप बोलकर टाइप करने के किसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल शुरू करते हैं तो आपसे कुछ वाक्य बोलने के लिए कहा जाता है ताकि वह प्रणाली आपके उच्चारण और लहजे को भांप सके। लगभग वैसी ही प्रक्रिया यहां होती है। इसे और सटीक बनाने के लिए आंखों की मुद्राओं, उनके फोकस एरिया, घूमने की गति आदि की भी निगरानी की जाती है, जैसा कि सैमसंग कर रहा है।
माइक्रोसॉफ्ट के पेटेंट के अनुसार, ये सेंसर मस्तिष्क में घुमड़ने वाली इच्छाओं (इन्टेंशन) को भांपने में सक्षम हैं। जब कोई यूजर शारीरिक गतिविधि के बारे में सोचता या उस पर ध्यान केंद्रित करता है तो मस्तिष्क के न्यूरॉन्स से इच्छात्मक सूचनाएं (इन्टेंशनडेटा) प्रवाहित होती हैं। इन्हें ग्रहण कर मशीनी निर्देशों में बदलने का रास्ता निकलने से वह न सिर्फ वीडियो गेम खेल सकेगा, बल्कि आॅगमेन्टेड व वर्चुअल रियलिटी जैसे आधुनिक अनुप्रयोगों पर भी काम कर सकेगा।
    (लेखक सुप्रसिद्ध तकनीक विशेषज्ञ हैं)

 

Share
Tweet
SendShareSend
Subscribe Panchjanya YouTube Channel
Download Panchjanya mobile apps: Google Play Store  / App Store

संबंधित समाचार

बैंकॉक में संस्कृत सम्मेलन में ज्योत्सना बंसल की पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया।

बैंकॉक में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा: ‘तर्कन्यूमरो’ के जरिए ज्योत्स्ना बंसल ने वैश्विक मंच पर रचा इतिहास

लखनऊ में बाढ़ और राहत अभियान का जायजा लेते अधिकारी

लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

आदि रंगोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव

Ashok Singhal Tribute Hukkeri Karnataka

“अशोक सिंहल का त्याग व सेवा पथ सदैव प्रेरणादायी”: कर्नाटक के हुकेरी में संतों के सानिध्य में गूंजा रामभक्ति का संदेश

भारतीय रेलवे (प्रतीकात्मक चित्र)

कुम्भ से पहले हरिद्वार को तीन नयी रेल सेवाएं, बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार

भदोही के कारपेट एक्सपो मार्ट में महिला कारीगरों से बात करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

भदोही जिले का नाम बदलेगा, फिर से होगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने की घोषणा

Load More

ताज़ा समाचार

बैंकॉक में संस्कृत सम्मेलन में ज्योत्सना बंसल की पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया।

बैंकॉक में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा: ‘तर्कन्यूमरो’ के जरिए ज्योत्स्ना बंसल ने वैश्विक मंच पर रचा इतिहास

लखनऊ में बाढ़ और राहत अभियान का जायजा लेते अधिकारी

लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

आदि रंगोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव

Ashok Singhal Tribute Hukkeri Karnataka

“अशोक सिंहल का त्याग व सेवा पथ सदैव प्रेरणादायी”: कर्नाटक के हुकेरी में संतों के सानिध्य में गूंजा रामभक्ति का संदेश

भारतीय रेलवे (प्रतीकात्मक चित्र)

कुम्भ से पहले हरिद्वार को तीन नयी रेल सेवाएं, बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार

भदोही के कारपेट एक्सपो मार्ट में महिला कारीगरों से बात करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

भदोही जिले का नाम बदलेगा, फिर से होगा संत रविदास नगर, सीएम योगी ने की घोषणा

RSS Massive Cleanliness Campaign Varanasi Kashi Prant Krishna Mohan Volunteers

स्वच्छता संस्कार और नागरिक कर्तव्य”: वाराणसी में RSS का वृहद स्वच्छता अभियान; शाखाओं पर स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

प्रतीकात्मक चित्र

पंजाब को दहलाने की पाकिस्तानी साजिश नाकाम, AK 47, कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद

हरिद्वार में नशे के खिलाफ निकाली गई विशाल रैली

हरिद्वार : नशे के खिलाफ गूंजा ‘व्यसन छोड़ें-सृजन से जुड़ें’ का संदेश

जनजातीय कल्याण केंद्र महाकोशल को 11वां ‘संत ईश्वर सम्मान’: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया सम्मानित

Load More
  • Privacy
  • Terms
  • Cookie Policy
  • Refund and Cancellation
  • Delivery and Shipping

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies

  • Search Panchjanya
  • होम
  • भारत
    • अंडमान और निकोबार द्वीप
    • दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव
    • अरूणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • चण्‍डीगढ़
    • छत्तीसगढ़
    • जम्‍मू एवं कश्‍मीर
    • झारखण्‍ड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • दिल्ली
    • नागालैण्‍ड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • पुडुचेरी
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • लक्षद्वीप
    • लद्दाख
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • संघ @100
    • संघ को जानें
    • पंच परिवर्तन
      • स्वदेशी
      • सामाजिक समरसता
      • कुटुम्ब प्रबोधन
      • पर्यावरण
      • नागरिक कर्तव्य
    • संघ गीत
  • सम्पादकीय
  • काम की खबरें
  • स्वदेशी
  • जीवनशैली
  • विभाजन-विभीषिका
  • पाञ्चजन्य इवेंट
    • सुशासन संवाद
    • सागर मंथन
    • मुंबई संकल्प
    • अष्टायाम
    • गुरुकुलम
    • साबरमती संवाद
    • आधार इन्फ्रा
  • वेब स्टोरी
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • विश्लेषण
  • लव जिहाद
  • खेल
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म-संस्कृति
  • पर्यावरण
  • बिजनेस
  • साक्षात्कार
  • शिक्षा
  • रक्षा
  • कला-साहित्य
    • पुस्तकें
    • पुस्तक समीक्षा
  • सोशल मीडिया
  • विज्ञान और तकनीक
  • मत अभिमत
  • श्रद्धांजलि
  • संविधान
  • आजादी का अमृत महोत्सव
  • पॉडकास्ट
  • पत्रिका
  • हमारे लेखक
  • Read Ecopy
  • प्रसार विभाग – Circulation
  • About Us
  • Contact Us
  • Careers @ BPDL
  • Advertise
  • Privacy Policy

© Bharat Prakashan (Delhi) Limited.
Tech-enabled by Ananthapuri Technologies